Q. ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2025 में भारत की रैंकिंग क्या रही और इसका पिछली रैंकिंग से क्या अंतर है? A. 129 → 127 (2 स्थान ऊपर) B. 129 → 131 (2 स्थान नीचे) C. 131 → 129 (2 स्थान ऊपर) D. 146 → 148 (2 स्थान नीचे)

उत्तर: B व्याख्या: भारत 2024 में 129वें स्थान पर था और अब 131वें पर है, यानी 2 स्थान नीचे खिसक गया।

Q. दक्षिण एशिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन किस देश ने किया और वह किस स्थान पर रहा? A. श्रीलंका – 29वाँ B. नेपाल – 37वाँ C. पाकिस्तान – 95वाँ D. बांग्लादेश – 24वाँ

उत्तर: D व्याख्या: बांग्लादेश 75 पायदान ऊपर चढ़कर 24वें स्थान पर पहुँचा।

Q. निम्न में से किस राज्य में सबसे अधिक जिला Forest Rights Act (FRA) सेल स्वीकृत हुए हैं? A. तेलंगाना B. छत्तीसगढ़ C. असम D. मध्य प्रदेश

उत्तर: D व्याख्या: मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 55 जिला FRA सेल स्वीकृत हुए हैं।

Q. Neodymium का प्रयोग मुख्यतः किसमें होता है? A. खाद्य प्रसंस्करण B. मोबाइल सिग्नल ट्रांसमीटर C. इलेक्ट्रिक वाहन मोटर्स के चुंबक D. थर्मल ऊर्जा संयंत्र

उत्तर: C. इलेक्ट्रिक वाहन मोटर्स के चुंबक व्याख्या: यह दुर्लभ तत्व चुंबकों में प्रयोग होता है जो ईवी मोटर्स में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

Q. रेयर अर्थ मैगनेट का मुख्य उपयोग किस उद्योग में होता है? A. खाद्य प्रसंस्करण B. वाहन निर्माण C. कपड़ा उद्योग D. रियल एस्टेट

उत्तर: B व्याख्या: रेयर अर्थ मैगनेट का प्रयोग ऑटोमोबाइल उद्योग में मोटरों के निर्माण में होता है।