1 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

1 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें।

Daily Current Affairs Quiz

आपका स्वागत है1 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs विश्लेषण में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 1 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित Quiz/MCQ सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

Q 1. हाल ही के एक गणना के आधार पर (2025) भारत में 2024 में Fauna की खोजों में सर्वाधिक योगदान किस राज्य का रहा?
A) महाराष्ट्र
B) उत्तराखंड
C) केरल
D) तमिलनाडु

उत्तर: C) केरल
स्पष्टीकरण: केरल में सबसे अधिक 101 नई जीव-जंतु प्रजातियाँ खोजी गईं, जो देश में सबसे अधिक हैं। इसके बाद कर्नाटक में 82 खोजें दर्ज की गईं; वहीं तमिलनाडु ने 63 खोजें दर्ज कीं।

Q 2. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A) Zoological Survey of India केवल वनस्पतियों पर कार्य करता है।
B) Botanical Survey of India हर साल Plant Discoveries प्रकाशित करता है।
C) भारत विश्व के 50 मेगाडाइवर्स देशों में से एक है।
D) भारत का कुल भूमि क्षेत्र विश्व के 10% जैव विविधता को संरक्षित करता है।

उत्तर: B) Botanical Survey of India हर साल Plant Discoveries प्रकाशित करता है।
स्पष्टीकरण: Botanical Survey of India हर वर्ष नई वनस्पति खोजों को ‘Plant Discoveries’ के रूप में प्रकाशित करता है। भारत का कुल भूमि क्षेत्र केवल पृथ्वी के 2.4% क्षेत्र को कवर करता है, लेकिन यह विश्व की लगभग 8% दर्ज जैव विविधता को संरक्षित करता है।

Q 3. ASEAN-India Cruise Dialogue 2025 की मेजबानी कहाँ की गई?
A) सिंगापुर
B) मलेशिया
C) भारत
D) थाईलैंड

सही उत्तर: C) भारत
व्याख्या: पहली ASEAN-India Cruise Dialogue बैठक की मेजबानी भारत ने की है जिसमें सभी ASEAN सदस्य देशों ने भाग लिया।

Q 4. वर्तमान में कितने देश शामिल हैं जिनके साथ भारत क्रूज पर्यटन बढ़ावा देने पर काम कर रहा है?
A) 5
B) 8
C) 10
D) 12

सही उत्तर: C) 10
व्याख्या: Brunei, Cambodia, Indonesia, Lao PDR, Malaysia, Myanmar, Philippines, Singapore, Thailand, Vietnam के साथ Timor Leste भी उपस्थित रहा।

Q 5. शाह आयोग रिपोर्ट में निम्नलिखित में से कौन-कौन से पहलू प्रमुख रूप से उजागर किए गए थे?

  1. राजनैतिक नेताओं की मनमानी गिरफ्तारी
  2. प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश
  3. राज्यपालों को हटाने की प्रक्रिया
  4. जबरन नसबंदी अभियान

सही विकल्प चुनें:
A) केवल 1 और 2
B) केवल 1, 2 और 4
C) केवल 2 और 3
D) सभी सही

सही उत्तर: B) केवल 1, 2 और 4
विश्लेषण: शाह आयोग रिपोर्ट में नेताओं की गिरफ्तारी, प्रेस सेंसरशिप और नसबंदी अभियानों का विशेष उल्लेख था, लेकिन राज्यपालों को हटाने पर सीधा फोकस नहीं था।

Q 6. चर्चा में रहे शाह आयोग किस ऐतिहासिक घटना से जुड़ा हुआ है?
A) हरित क्रांति
B) श्वेत क्रांति
C) आपातकाल
D) पंचायती राज

सही उत्तर: C) आपातकाल (Emergency)
स्पष्टीकरण: शाह आयोग का गठन 1975-77 के आपातकाल में हुई संवैधानिक अधिकारों को सिमित पर जांच के लिए किया गया था।

30 जून 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

Leave a Comment