मासिक छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स दिसंबर 2025
मासिक छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स दिसंबर 2025: छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण विषयों, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। इन सभी महत्वपूर्ण विषयों को संग्रहित कर उन पर क्विज तैयार किया गया है। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़।
अगर आप छत्तीसगढ़ से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे CGPSC, व्यापम, की तैयारी कर रहे हैं, तो मासिक दिसंबर 2025 के छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है। इस लेख में हमने नवंबर माह की सभी प्रमुख राज्य स्तरीय घटनाओं, नीतियों, योजनाओं, और नियुक्तियों को संक्षिप्त लेकिन तथ्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया है। यह सामग्री आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
मासिक छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स नवंबर 2025
Q. छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल घोषित किया गया कोपरा जलाशय किस नदी बेसिन का हिस्सा है?
A) गोदावरी बेसिन
B) इंद्रावती बेसिन
C) महानदी बेसिन
D) ब्राह्मणी बेसिन
Correct Answer: C
Explanation: कोपरा जलाशय महानदी बेसिन का हिस्सा है। कोपरा जलाशय को 12 दिसंबर 2025 को रामसर स्थल का दर्जा प्राप्त हुआ। कोपरा जलाशय को छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल घोषित किया गया है। कोपरा जलाशय बिलासपुर जिले में स्थित है, क्षेत्रफल लगभग 209.753 हेक्टेयर है। कोपरा जलाशय भारत का 96वां रामसर स्थल है। उसी तिथि को राजस्थान की सिली सेठ झील को 95वां रामसर स्थल घोषित किया गया।
Q. भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना को किस केंद्रीय योजना के अंतर्गत स्वीकृति मिली है?
A) प्रसाद योजना
B) स्वदेश दर्शन योजना 1.0
C) स्वदेश दर्शन योजना 2.0
D) हृदय योजना
Correct Answer: C
Explanation: भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना को स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृति मिली है। परियोजना की कुल लागत लगभग ₹146 करोड़ निर्धारित की गई है। यह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। कामुक मूर्तिकला और नागर स्थापत्य शैली के कारण इसे छत्तीसगढ़ का खजुराहो कहा जाता है।
Q. गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की झांकी का मुख्य विषय क्या है?
A) छत्तीसगढ़ की लोक कला परंपरा
B) जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश का पहला डिजिटल संग्रहालय
C) छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति
D) नवा रायपुर की आधुनिक नगरीय संरचना
Correct Answer: B
Explanation: छत्तीसगढ़ की झांकी का विषय जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश का पहला डिजिटल संग्रहालय है, जो नवा रायपुर में स्थित है। झांकियों का चयन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया है।
Q. छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के अंतर्गत वर्ष 2030 तक क्या लक्ष्य रखा गया है?
A) 10 रामसर स्थल
B) 15 वेटलैंड संरक्षण
C) 20 वेटलैंड को रामसर दर्जा
D) 25 आद्रभूमि विकास
Correct Answer: C
Explanation: अंजोर विजन 2047 के अंतर्गत 2030 तक 20 वेटलैंड को रामसर दर्जा देने का लक्ष्य है। रामसर संधि 1971 में ईरान के रामसर शहर में हुई। भारत 1 फरवरी 1982 को रामसर संधि का सदस्य बना। चिल्का झील भारत का पहला रामसर स्थल है। सुंदरवन (पश्चिम बंगाल) भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल है। रेनुका आद्रभूमि (हिमाचल प्रदेश) सबसे छोटा रामसर स्थल है।
Q. गेल द्वारा प्रस्तावित यूरिया प्लांट किस जिले में स्थापित किया जाएगा?
A) दुर्ग
B) बिलासपुर
C) राजनांदगांव
D) रायगढ़
Correct Answer: C
Explanation: यूरिया प्लांट राजनांदगांव जिले में स्थापित किया जाएगा। प्रस्तावित क्षमता 12.7 लाख मीट्रिक टन है।
Q. रीवा ग्राम से प्राप्त सर्वपुरीय स्वर्ण सिक्कों पर क्या अंकित है?
A) श्री विक्रमादित्य
B) श्रीमद क्रमादित्य
C) जय सर्वपुरी
D) धर्म विजय
Correct Answer: B
Explanation: सर्वपुरीय स्वर्ण सिक्कों पर “श्रीमद क्रमादित्य” अंकित है। उत्खनन में मौर्य से मराठा काल तक के अवशेष मिले हैं।
Q. छत्तीसगढ़ की कौन-सी बालिका को खेल श्रेणी में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला?
A) संजू देवी यादव
B) योगिता मंडावी
C) मीनाक्षी साहू
D) हेमलता मरकाम
Correct Answer: B
Explanation: योगिता मंडावी को जूडो खेल के लिए यह पुरस्कार मिला। योगिता मंडावी कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र से हैं। यह पुरस्कार 26 दिसंबर 2025 को वीर बाल दिवस के अवसर पर दिया गया। वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला-संस्कृति, विज्ञान-प्रौद्योगिकी—कुल 6 श्रेणियाँ हैं।
Q. खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 का शुभंकर क्या है?
A) गजवीर
B) वनवीर
C) मोरवीर
D) आदिवीर
Correct Answer: C
Explanation: इस आयोजन का शुभंकर “मोरवीर” है। शुभारंभ 23 दिसंबर 2025 को किया गया।
Q. राज्य युवा महोत्सव 2025 का आयोजन किस स्थान पर किया गया?
A) रायपुर खेल परिसर
B) जगदलपुर इंडोर स्टेडियम
C) राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई (बिलासपुर)
D) नवा रायपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
Correct Answer: C
Explanation: राज्य युवा महोत्सव 2025 का आयोजन राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई, बिलासपुर में किया गया। राज्य युवा महोत्सव में कुल 14 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
Q. बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन कुल कितने चरणों में किया जाएगा?
A) दो
B) तीन
C) चार
D) पाँच
Correct Answer: B
Explanation: बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन तीन चरणों—जनपद, जिला और संभाग स्तर—में किया जाएगा।
Q. प्रधानमंत्री जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट योजना के अंतर्गत कुल कितने मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन प्रारंभ किए गए?
A) 45
B) 52
C) 57
D) 60
Correct Answer: C
Explanation: प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत कुल 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों का शुभारंभ किया गया।
Q. साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्रम में प्रदान किया गया?
A) 57वां
B) 58वां
C) 59वां
D) 60वां
Correct Answer: C
Explanation: विनोद कुमार शुक्ल को 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार 1999 में “दीवार में एक खिड़की रहती थी” रचना के लिए मिला।
Q. छत्तीसगढ़ में “राजभवन” का नाम बदलकर क्या किया गया है?
A) जन भवन
B) लोक सदन
C) लोक भवन
D) प्रजा भवन
Correct Answer: C
Explanation: 2 दिसंबर से राजभवन का नाम बदलकर “लोक भवन” कर दिया गया है।
Q. विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025 के तहत अब कितने दिनों की रोजगार गारंटी दी जाएगी?
A) 100 दिन
B) 110 दिन
C) 120 दिन
D) 125 दिन
Correct Answer: D
Explanation: इस अधिनियम के तहत 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों की वैधानिक रोजगार गारंटी दी जाएगी।
Q. केंद्रीय भूजल बोर्ड की रिपोर्ट “Dynamic Ground Water Resources of India 2025” के अनुसार छत्तीसगढ़ की रैंक क्या है?
A) 15वीं
B) 16वीं
C) 17वीं
D) 18वीं
Correct Answer: C
Explanation: भूजल दोहन में छत्तीसगढ़ 17वें स्थान पर है। Dynamic Ground Water Resources of India 2025 रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में 120 ब्लॉक सुरक्षित श्रेणी में हैं।
Q. छत्तीसगढ़ में दलहन-तिलहन MSP खरीदी के लिए केंद्र ने कितनी राशि स्वीकृत की?
A) ₹300 करोड़
B) ₹350 करोड़
C) ₹400 करोड़
D) ₹425 करोड़
Correct Answer: D
Explanation: केंद्र सरकार ने ₹425 करोड़ स्वीकृत किए हैं। छत्तीसगढ़ में दलहन-तिलहन की MSP खरीदी प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) के अंतर्गत होगी।
Q. मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना का औपचारिक उद्घाटन कब हुआ?
A) 30 अप्रैल 2025
B) 13 मई 2025
C) 4 अक्टूबर 2025
D) 10 दिसंबर 2025
Correct Answer: C
Explanation: योजना का उद्घाटन 4 अक्टूबर 2025 को हुआ। प्रथम चरण में 250 गांव शामिल किए गए।
Q. छत्तीसगढ़ के पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता कौन हैं?
A) हरिवंश राय बच्चन
B) विनोद कुमार शुक्ल
C) गजानन माधव मुक्तिबोध
D) केदारनाथ सिंह
Correct Answer: B
Explanation: विनोद कुमार शुक्ल छत्तीसगढ़ के पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता हैं। उन्हें 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया। उनकी पहली कविता “लगभग जय हिंद” (1971) है।
Q. भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा ODI मैच 2025 कहाँ खेला गया?
A) दिल्ली
B) नागपुर
C) रायपुर
D) कोलकाता
Correct Answer: C
Explanation: यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया।
Q. छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर को तहसील का दर्जा कब दिया?
A) 1 दिसंबर 2025
B) 10 दिसंबर 2025
C) 19 दिसंबर 2025
D) 25 दिसंबर 2025
Correct Answer: C
Explanation: 19 दिसंबर 2025 को अधिसूचना जारी हुई।
Q. छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित अब तक का सबसे बड़ा अनुपूरक बजट कितने का था?
A) ₹25,000 करोड़
B) ₹30,000 करोड़
C) ₹32,000 करोड़
D) ₹35,000 करोड़
Correct Answer: D Explanation: ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित किया गया।
Q. छत्तीसगढ़ को मखाना बोर्ड में कब शामिल किया गया?
A) 10 दिसंबर 2025
B) 11 दिसंबर 2025
C) 12 दिसंबर 2025
D) 13 दिसंबर 2025
Correct Answer: C
Explanation: छत्तीसगढ़ 12 दिसंबर 2025 को मखाना बोर्ड में शामिल हुआ।
