10 July 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें।
Daily Current Affairs MCQs
आपका स्वागत है 10 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 10 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी:
Q. 2025 के अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष की थीम क्या है?
A) Cooperatives for Economic Growth
B) Cooperatives Build a Better World
C) Sustainable Cooperatives for All
D) Cooperatives for Social Justice
उत्तर: B
स्पष्टीकरण: थीम ‘Cooperatives Build a Better World’ घोषित की गई है।
Q. कौन-सा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis’ सम्मान प्रदान करने वाला पहला देश बना?
A) दक्षिण अफ्रीका
B) नामीबिया
C) मॉरिशस
D) सेशेल्स
सही उत्तर: B) नामीबिया
स्पष्टीकरण: इस प्रश्न का उत्तर नामीबिया है क्योंकि यह नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो मोदी को दिया गया।
Q . हाल ही में निस्तार पोत किस स्थान पर हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा भारतीय नौसेना को सौंपा गया?
A. कोचीन
B. मुंबई
C. विशाखापत्तनम
D. चेन्नई
उत्तर: C.
Explanation: निस्तार पोत को विशाखापत्तनम में सौंपा गया।
Q. कौन-सा कथन Battery Passport System के लिए सही नहीं है?
A) यह बैटरी के प्रदर्शन और जीवनचक्र की जानकारी रिकॉर्ड करता है।
B) यह QR कोड की मदद से बैटरी के डिटेल्स को छुपाता है।
C) यह उपयोगकर्ताओं को बैटरी की डिटेल्स स्कैन कर प्राप्त करने की सुविधा देता है।
D) यह प्रत्येक बैटरी को आधार जैसी यूनिक पहचान देता है।
उत्तर: B
Explanation: सिस्टम जानकारी छुपाता नहीं, बल्कि QR कोड में एम्बेड कर उपभोक्ता को जानकारी उपलब्ध कराता है।
Q. (Assertion-Reason Type)
Assertion (A): माही नदी को ‘महिसागर’ भी कहा जाता है।
Reason (R): माही नदी केवल गुजरात राज्य से होकर बहती है।
A) A और R दोनों सही हैं तथा R, A को सही ढंग से स्पष्ट करता है।
B) A सही है परंतु R गलत है।
C) A गलत है परंतु R सही है।
D) A और R दोनों गलत हैं।
Answer: B
Explanation: माही नदी को उसकी विशालता के कारण ‘महिसागर’ कहा जाता है परंतु यह केवल गुजरात नहीं बल्कि मध्य प्रदेश और राजस्थान से भी होकर बहती है।
Q. Assertion-Reason:
Assertion (A): बुल्गारिया 1 जनवरी 2026 से यूरो अपनाएगा।
Reason (R): जिससे यह यूरो क्षेत्र का 21वाँ सदस्य बन जाएगा।
A) A और R दोनों सही हैं और R, A को सही तरीके से स्पष्ट करता है।
B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A को सही तरीके से स्पष्ट नहीं करता।
C) A सही है पर R गलत है।
D) A गलत है पर R सही है।
उत्तर: A
व्याख्या: यूरोपीय संघ के सदस्य पहले से हैं, यूरो अपनाने से यह सिंगल करेंसी क्षेत्र का 21वाँ सदस्य बनेगा।
Q. ग्लोबल साउथ की अवधारणा किस ऐतिहासिक घटना के दौरान पहली बार सामने आई?
a) शीत युद्ध
b) द्वितीय विश्व युद्ध
c) वियतनाम युद्ध
d) खाड़ी युद्ध
उत्तर: c) वियतनाम युद्ध
9 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC
