19 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

19 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें।

Current Affairs 2025

आपका स्वागत है 19 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 19 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

Q. मांगरह विद्रोह से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

 1. यह विद्रोह 1857 की क्रांति के ठीक बाद हुआ था।

 2. इसमें हजारों भिलों ने अपने प्राणों की आहुति दी।

 3. इसका नेतृत्व गोविंद गुरु ने किया था।

सही विकल्प चुनें:

a) केवल 1 और 2 सही हैं

b) केवल 2 और 3 सही हैं

c) केवल 1 और 3 सही हैं

d) सभी सही हैं

सही उत्तर: b

व्याख्या: 1857 के बाद नहीं बल्कि 1913 में हुआ था। 2 और 3 सही हैं। मांगरह धाम (Mangarh Dham) एक आदिवासी तीर्थ और स्मारक स्थल है जो राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित है। यह स्थान अरावली पर्वतमाला में, राजस्थान और गुजरात की सीमा पर स्थित है। हाल ही में राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के आदिवासियों ने यहां एकत्र होकर भिल प्रदेश की मांग की।

यह स्थल संत गोविंद गुरु से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने भिल जनजातियों की ब्रिटिश शासन के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गोविंद गुरु के नेतृत्व में मांगरह विद्रोह हुआ, जो भारत के स्वतंत्रता इतिहास की एक अहम घटना है।

यह विद्रोह 17 नवंबर 1913 को हुआ, जब ब्रिटिश सेना ने मांगरह की पहाड़ी पर एकत्रित भिलों पर हमला कर दिया, जिससे हजारों भिलों की जान गई। यह घटना एक भीषण नरसंहार के रूप में दर्ज है।

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘फंगल स्पोर्स’ के बारे में सही नहीं है?

(A) यह कवक द्वारा उत्पादित सूक्ष्म प्रजनन इकाई है

(B) यह केवल जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न होते हैं

(C) यह हवा और पानी से फैलते हैं

(D) यह अनुकूल पर्यावरण में अंकुरित हो नया कवक बना सकते हैं

उत्तर: (B)

व्याख्या: B कथन गलत है क्योंकि स्पोर्स का उत्पादन कवक द्वारा होता है, यह जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न नहीं होते, हालांकि पर्यावरणीय परिस्थितियाँ इनके फैलाव में योगदान दे सकती हैं। 

हाल ही में फ्लोरिडा की टुलिन यूनिवर्सिटी के शोध पर आधारित रिपोर्ट आई, जिसमें पाया गया कि हवा में फंगल स्पोर्स की मात्रा बढ़ने पर कुछ ही दिनों में फ्लू और कोविड-19 के मामलों में भी तेजी से वृद्धि देखी जाती है।

Q. ‘मदर शिप’ के रूप में INS Nistar की भूमिका क्या है?

a) गोताखोरों को प्रशिक्षण देना

b) समुद्री सीमाओं की निगरानी

c) संकट में फंसी पनडुब्बी से कर्मियों को बचाना

d) तटीय गश्त करना

उत्तर: c) संकट में फंसी पनडुब्बी से कर्मियों को बचाना

व्याख्या: इसे विशेष रूप से गहरे समुद्र में पनडुब्बियों से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Q. निम्नलिखित देशों में से कौन-से सीधे ईलात बंदरगाह की समुद्री या भूमि सीमा से लगे हुए हैं?

  1. मिस्र
  2. सऊदी अरब
  3. जॉर्डन
  4. लेबनान
    a) केवल 1 और 3
    b) केवल 2 और 4
    c) केवल 1, 2 और 3
    d) केवल 1 और 4

सही उत्तर: a) केवल 1 और 3
व्याख्या: ईलात बंदरगाह इजराइल के दक्षिण में स्थित है और मिस्र तथा जॉर्डन दोनों से भूमि सीमा साझा करता है। सऊदी अरब और लेबनान इससे सीधे नहीं जुड़ते।
इजराइल का ईलात बंदरगाह (Eilat Port) गंभीर संकट का सामना कर रहा है। इसका कारण यह है कि रेड सी (Red Sea) में हो रही हौथी (Houthi) विद्रोहियों की लगातार समुद्री हमलों के कारण, बंदरगाह से संबंधित समुद्री गतिविधियाँ 90% से अधिक गिर गई हैं, जिससे बंदरगाह को बंद करने की नौबत आ गई है।

Q. गंगैकोंडा चोलपुरम की स्थापत्य विशेषताओं में से कौन-सी विशेषता इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बनाती है?
a) उत्तर भारतीय नागर शैली में निर्माण
b) विशालकाय गोपुरम और विमानम की द्रविड़ शैली
c) मौर्य शैली की प्रस्तर वास्तु
d) ईंटों से बना हुआ स्तूप आधारित मंदिर

सही उत्तर: b) विशालकाय गोपुरम और विमानम की द्रविड़ शैली
व्याख्या: गंगैकोंडा चोलपुरम द्रविड़ स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसमें गोपुरम और विमानम की प्रमुखता है। भारत राजेन्द्र चोल प्रथम की उत्तर भारत की विजय यात्रा की 1000वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस विजय यात्रा के परिणामस्वरूप उन्होंने ‘गंगैकोंडा चोलपुरम’ की स्थापना की, जो चोल साम्राज्य की भव्य राजधानी बनी। यह शहर अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है और यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

18 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

Leave a Comment