20 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

20 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें।

Current Affairs 2025

आपका स्वागत है 20 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 20 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

Q. मोंगला बंदरगाह निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?

A. भारत

B. म्यांमार

C. श्रीलंका

D. बांग्लादेश

सही उत्तर: D

व्याख्या: मोंगला बंदरगाह बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री बंदरगाह है। जुलाई 2025 में इसी बंदरगाह के समीप 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। यह बंदरगाह भारत-बांग्लादेश के समुद्री सीमा विवाद के केंद्र में स्थित है।

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘Cy-TB’ परीक्षण के संबंध में सही है?

A. यह एक रक्त आधारित परीक्षण है

B. इसमें 5 मि.ली. एंटीजन दिया जाता है

C. यह त्वचा में टीबी एंटीजन इंजेक्ट करके कार्य करता है

D. इसका परिणाम 7 दिन बाद आता है

उत्तर: C

व्याख्या: Cy-TB एक त्वचा परीक्षण है जिसमें 0.1 मि.ली. टीबी-विशिष्ट एंटीजन को इंजेक्ट किया जाता है और परिणाम 48-72 घंटे में मिलता है।

Q. अनुच्छेद 142 किस उद्देश्य के लिए प्रयोग किया जाता है?

A. अध्यादेश जारी करने

B. कानून संशोधन

C. पूर्ण न्याय दिलाने के लिए

D. अंतर्राष्ट्रीय संधियों के लिए

उत्तर: C

व्याख्या: अनुच्छेद 142 का उद्देश्य “complete justice” सुनिश्चित करना है। 22 जुलाई को भारत का सर्वोच्च न्यायालय संविधान के अनुच्छेद 143 के अंतर्गत एक राष्ट्रपति संदर्भ पर सुनवाई करेगा जिसमें यह स्पष्ट करना है कि क्या न्यायपालिका राष्ट्रपति और राज्यपालों के विधायी कार्यों में समयसीमा और प्रक्रिया निर्धारित कर सकती है।

Q. निम्नलिखित में से “बित्रा द्वीप” कहाँ स्थित है?

a) निकोबार द्वीप समूह

b) अंडमान द्वीप समूह

c) लक्षद्वीप के उत्तरी भाग में

d) पुदुचेरी के पास

उत्तर: c) लक्षद्वीप के उत्तरी भाग में

व्याख्या: बित्रा द्वीप लक्षद्वीप के सबसे उत्तरी भाग में स्थित है और यह सबसे छोटा आबाद द्वीप है। बित्रा द्वीप वर्तमान में इसलिए चर्चा में है क्योंकि लक्षद्वीप प्रशासन इस द्वीप को रक्षा प्रतिष्ठान के लिए अधिग्रहित करने की प्रक्रिया में है।

यदि यह योजना सफल होती है, तो बित्रा लक्षद्वीप का तीसरा द्वीप होगा जहाँ रक्षा आधारभूत संरचना स्थापित की जाएगी।

20 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

Leave a Comment