21 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

21 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें।

Current Affairs 2025

आपका स्वागत है 21 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 21 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

Q. हाल ही में खबरों में रहा ‘दीहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान’ किस पक्षी की दुर्लभ उपस्थिति के कारण चर्चा में था, जो जैव विविधता संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है?

A. ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल

B. पेल-कैप्ड पिजन

C. निकोबार मेगापोड

D. नारकोंडम हॉर्नबिल

सही उत्तर: B

व्याख्या: हाल ही में असम के दीहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान (Dehing Patkai National Park) में ‘पेल-कैप्ड पिजन’ (Pale-Capped Pigeon ) की दुर्लभ तस्वीर ली गई। यह पक्षी IUCN की संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल है और इसका वनों से जुड़ा आवास इसे जैव विविधता का संवेदनशील संकेतक बनाता है।

Q. हाल ही में चर्चा में रहे कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula ) कहाँ स्थित है?

A. दक्षिण अमेरिका में, एंडीज़ पर्वत श्रृंखला के पास

B. उत्तरी यूरोप में, बाल्टिक सागर के पास

C. सुदूर पूर्वी रूस में, ओखोट्स्क सागर और प्रशांत महासागर के बीच

D. अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी कोने में, लाल सागर के पास

उत्तर: C

व्याख्या: कामचटका प्रायद्वीप सुदूर पूर्वी रूस में स्थित है। इसके पश्चिम में ओखोट्स्क सागर और पूर्व में प्रशांत महासागर व बेरिंग सागर हैं।

Q. हाल ही में चर्चा में रहा Shettihalli Wildlife Sanctuary किस राज्य में स्थित है?

A. केरल

B. तमिलनाडु

C. कर्नाटक

D. आंध्र प्रदेश

उत्तर: C

शेत्तिहल्ली वन्यजीव अभयारण्य हाल ही में इस कारण समाचारों में था क्योंकि कर्नाटक सरकार ने इस अभयारण्य के क्षेत्रफल को 300 वर्ग किमी तक घटाने का प्रस्ताव पारित किया, जो कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेशों का उल्लंघन माना गया है। साथ ही, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) इस क्षेत्र कटौती की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रहा, जिससे यह मामला और अधिक विवादास्पद हो गया है। यह मुद्दा पर्यावरणीय संतुलन, पारिस्थितिकी संरक्षण, और वन्यजीव अधिकारों से जुड़ा होने के कारण महत्वपूर्ण बन गया है और राष्ट्रीय मीडिया में व्यापक रूप से चर्चा का विषय बना।

Q. निम्नलिखित देशों में से कौन-सा देश तुवालु (Tuvalu) के सीधे उत्तर में स्थित है?

A. समोआ

B. फिजी

C. किरीबाती

D. टोंगा

सही उत्तर: C. किरीबाती

व्याख्या: तुवालु के उत्तर में किरीबाती स्थित है और दक्षिण में फिजी। तुवालु ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचने के लिए अपने नागरिकों को प्रवासन (Migration) वीज़ा प्रदान करने की पहली बार पहल की है। यह वीज़ा नागरिकों को उन देशों में बसने की अनुमति देता है जहाँ वे समुद्र-स्तर वृद्धि के खतरों से सुरक्षित रह सकें।

Q. स्लोवेनिया ( Slovenia ) निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में स्थित है?

A. एशिया

B. अफ्रीका

C. यूरोप

D. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर: C. यूरोप

स्लोवेनिया हाल ही में एक महत्वपूर्ण निर्णय के कारण समाचारों में है। इस देश ने सहायक मृत्यु (Assisted Dying) से संबंधित एक नया कानून पारित किया है। इस कानून के तहत, असाध्य रूप से बीमार (Terminally-ill) वयस्कों को अपनी पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए, चिकित्सकीय सहायता से अपनी मृत्यु चुनने का अधिकार दिया गया है, यदि वे असहनीय कष्ट से गुजर रहे हों। यह निर्णय स्लोवेनिया को उन बढ़ती हुई देशों की सूची में शामिल करता है जो नैतिक, मानवीय अधिकारों और चिकित्सा स्वतंत्रता को महत्व देते हुए व्यक्ति को उसकी अंतिम इच्छा का सम्मान देने की दिशा में अग्रसर हैं।

Q. हाल ही में फिडे शतरंज विश्व कप 2025 (FIDE Chess World Cup 2025) की मेजबानी किस देश को मिली है?

A. रूस

B. अमेरिका

C. भारत

D. चीन

सही उत्तर: C. भारत

20 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

Leave a Comment