22 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें।
Current Affairs 2025
आपका स्वागत है 22 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 22 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी:
Q. Assertion (A) और Reason (R) के आधार पर
Assertion (A): International Seabed Authority का कार्य समुद्री तल पर खनन गतिविधियों को विनियमित करना है।
Reason (R): यह संगठन राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र के भीतर के क्षेत्रों में खनन की अनुमति देता है।
A. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
B. A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
C. A सही है लेकिन R गलत है।
D. A गलत है लेकिन R सही है।
उत्तर: C
व्याख्या: ISA का कार्य वास्तव में समुद्र तल पर खनन गतिविधियों को नियंत्रित करना है, लेकिन यह केवल उन क्षेत्रों में करता है जो राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं। अंतरराष्ट्रीय समुद्री प्राधिकरण (ISA) हाल ही में दो सप्ताह की वार्ताओं के बावजूद इस बात पर सहमति नहीं बना सका है कि समुद्र की गहराइयों में बहुमूल्य धातुओं के खनन के लिए नियम कैसे तय किए जाएं।
इस देरी के पीछे एक बड़ा कारण यह है कि अमेरिका जैसे देश इस खनन प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाना चाहते हैं, जबकि कई अन्य देश और पर्यावरण संगठनों को इस पर गंभीर पर्यावरणीय चिंता है। International Seabed Authority (ISA) एक स्वायत्त अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसे 1982 के संयुक्त राष्ट्र समुद्र कानून संधि (UNCLOS) और 1994 के समझौते के तहत स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय जमैका के किंग्स्टन में स्थित है और यह 16 नवंबर 1994 से अस्तित्व में आया। इसका मुख्य कार्य राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र से परे समुद्री तल और समुद्री फर्श तथा उपमिट्टी में खनन और संबंधित गतिविधियों को नियंत्रित करना है। हाल ही में ISA की बैठक में, समुद्र की गहराई में कीमती धातुओं के खनन के नियमों को अंतिम रूप देने में प्रगति नहीं हो सकी है, विशेष रूप से अमेरिका द्वारा इस प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद।
Q. FAO के मुख्यालय निम्नलिखित में से किस देश में स्थित हैं, जहाँ पर CAC की बैठक भी हुई?
A. फ्रांस
B. स्विट्जरलैंड
C. इटली
D. जर्मनी
सही उत्तर: C
स्पष्टीकरण: Food and Agriculture Organization (FAO) का मुख्यालय रोम, इटली में स्थित है। CAC की CCEXEC 88 बैठक वहीं हुई थी।
Q. हट्टी जनजाति मुख्यतः किस राज्य/राज्यों में पाई जाती है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों
D. जम्मू-कश्मीर
सही उत्तर: C. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों
व्याख्या: हट्टी जनजाति मुख्यतः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ट्रांस-गिरि क्षेत्र और उत्तराखंड के जौंसार-बावर क्षेत्र में निवास करती है। दोनों क्षेत्रों में उनके बीच सांस्कृतिक समानता और आपसी विवाह आम है। इस समुदाय में प्रचलित बहुपति विवाह (polyandry) की परंपरा को दर्शाता है।
Q. हाल ही में “मेरी पंचायत” ऐप को किस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
A. नोबेल पुरस्कार
B. WSIS Prizes 2025 Champion Award
C. डिजिटेक पुरस्कार
D. ब्रिक्स नवाचार सम्मान
उत्तर: B
Q. गुरयुल खड्ड जीवाश्म स्थल किस राज्य में स्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. जम्मू और कश्मीर
C. उत्तराखंड
D. अरुणाचल प्रदेश
सही उत्तर: B
गुरयुल खड्ड जीवाश्म स्थल ( Guryul Ravine Fossil Site) हाल ही में समाचार में इसलिए है क्योंकि Geological Survey of India (GSI) ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को चेतावनी दी है कि यह स्थल गंभीर खतरे में है। यह स्थल अत्यंत महत्वपूर्ण भूगर्भीय और जैविक प्रमाणों से जुड़ा है, जिसमें Permian–Triassic महाविलुप्ति और दुनिया की पहली दर्ज सुनामी घटना के प्रमाण शामिल हैं।
Q. यूथ स्पिरिचुअल समिट 2025 की मुख्य थीम क्या थी?
A. स्वच्छ भारत मिशन
B. विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा
C. जल संरक्षण
D. स्टार्टअप इंडिया
उत्तर: B. विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा
काशी घोषणा (Kashi Declaration) हाल ही में वाराणसी में आयोजित यूथ स्पिरिचुअल समिट ( Youth Spiritual Summit ) में अपनाई गई। इसका उद्देश्य 2047 तक भारत को नशा मुक्त बनाना है। यह घोषणा नशा सेवन को एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक चुनौती के रूप में स्वीकार करती है।
Q. NISAR उपग्रह किस दो एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है?
A. ISRO और DRDO
B. NASA और DRDO
C. NASA और ISRO
D. ISRO और SpaceX
उत्तर: C
निसार (NISAR) उपग्रह NASA और ISRO का पहला संयुक्त उपग्रह मिशन है, जिसे 30 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाना है। यह उपग्रह पृथ्वी अवलोकन (Earth Observation) और आपदा प्रबंधन, पर्यावरण निगरानी जैसे कई कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
यह पहली बार है जब दोहरी फ्रीक्वेंसी (L-band और S-band) का उपयोग करके इतने विस्तृत स्तर पर डेटा एकत्र किया जाएगा।
