23 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

23 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें।

Current Affairs 2025

आपका स्वागत है 23 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 23 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

Q. निम्नलिखित में से कौन-से विषय IUCN World Conservation Congress 2025 में चर्चा के लिए संभावित हैं?

1. आनुवंशिक उपकरणों का उपयोग

2. सतत विकास में नवाचार

3. जैव विविधता की रक्षा

4. सैन्य रणनीति पर निर्णय

A. केवल 1, 2 और 3

B. केवल 1 और 4

C. केवल 2 और 4

D. सभी विकल्प सही हैं

सही उत्तर: A

स्पष्टीकरण: IUCN (International Union for Conservation of Nature) द्वारा आयोजित World Conservation Congress 2025 अबू धाबी (Abu Dhabi) में  आयोजन, यह आयोजन प्राकृतिक संरक्षण में आनुवंशिक उपकरणों (genetic tools) के उपयोग पर वैश्विक स्तर पर निर्णय लेने के लिए प्रमुख मंच होगा।

Q. हाल ही में समाचारों में रहा “ड्रोन स्क्वाड्रन”, किस अर्धसैनिक बल से संबंधित एक पहल है?

A. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)

B. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)

C. सीमा सुरक्षा बल (BSF)

D. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)

उत्तर: C

स्पष्टीकरण: बीएसएफ ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन हमलों से निपटने के लिए ‘ड्रोन स्क्वाड्रन’ तैयार करना शुरू किया है।

Q. उपराष्ट्रपति पद रिक्त होने की स्थिति में किस संस्था को चुनाव कराने की जिम्मेदारी होती है?

A. संसद

B. उच्चतम न्यायालय

C. चुनाव आयोग

D. राष्ट्रपति सचिवालय

उत्तर: C

व्याख्या: भारत का चुनाव आयोग उपराष्ट्रपति के पद रिक्त होने पर संविधान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया आयोजित करता है।

Q. भारत में रबर उत्पादन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

 1. भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रबर उत्पादक देश है।

 2. केरल भारत के कुल रबर उत्पादन का 72% क्षेत्रीय हिस्सा रखता है।

 3. भारत में रबर उत्पादकता की दर विश्व में सबसे अधिक है।

सही विकल्प चुनें:

A. केवल 1 और 2

B. केवल 2 और 3

C. केवल 1 और 3

D. केवल 2

उत्तर: D

व्याख्या: भारत छठा सबसे बड़ा रबर उत्पादक है, जबकि उत्पादकता में दूसरा स्थान रखता है। इसलिए केवल कथन 2 सही है।

Q. Assertion (A): सरकार ने NAMASTE योजना की शुरुआत जुलाई 2023 में की थी।

Reason (R): योजना का उद्देश्य सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों की पहचान और उन्हें PPE किट प्रदान करना है।

A. A और R दोनों सही हैं, और R, A की सही व्याख्या है।

B. A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

C. A सही है, लेकिन R गलत है।

D. A गलत है, लेकिन R सही है।

उत्तर: A

व्याख्या: दोनों कथन सही हैं और योजना का उद्देश्य साफ तौर पर PPE और सुरक्षा से जुड़ा है।

भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा 2022 और 2023 में देशभर में हुई सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई से संबंधित 54 मौतों की सामाजिक ऑडिट रिपोर्ट संसद में प्रस्तुत की गई।

इस रिपोर्ट में यह गंभीर तथ्य सामने आया कि—

90% से अधिक मामलों में मृत श्रमिकों को कोई भी सुरक्षा उपकरण (PPE) उपलब्ध नहीं कराया गया था, 27 मामलों में श्रमिकों से सहमति भी नहीं ली गई थी, और कई श्रमिकों को व्यक्तिगत रूप से अनुबंधित कर काम करवाया गया था, जो ‘हाथ से मैला ढोने’ (manual scavenging) जैसे प्रतिबंधित कार्य की ओर इशारा करता है।

इसके जवाब में सरकार ने बताया कि उन्होंने जुलाई 2023 में ‘NAMASTE योजना’ की शुरुआत की है, ताकि इस तरह की खतरनाक सफाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सके और श्रमिकों को सुरक्षा किट व प्रशिक्षण दिया जा सके।

Q. Assertion-Reason

Assertion (A): केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि बायोस्टिमुलेंट्स की जबरन बिक्री रोकी जाए।

Reason (R): बायोस्टिमुलेंट्स को फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर 1985 के तहत कीटनाशक माना गया है।

A. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।

B. A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

C. A सही है लेकिन R गलत है।

D. A गलत है लेकिन R सही है।

उत्तर: C

स्पष्टीकरण: बायोस्टिमुलेंट्स को कीटनाशक नहीं माना गया है, बल्कि इन्हें FCO 1985 के अंतर्गत अलग श्रेणी में रखा गया है। क्यों समाचार में है:

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि वे नैनो-फर्टिलाइज़र और बायोस्टिमुलेंट्स की जबरन बिक्री को रोकेँ, जो किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरकों (जैसे यूरिया और DAP) के साथ खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा था।

Q. बीमा सखी योजना का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?

A. ग्रामीण बुनियादी ढाँचे का विकास

B. महिलाओं को बीमा क्षेत्र में प्रशिक्षित करना और उन्हें आर्थिक सहायता देना

C. ग्रामीण क्षेत्र में कृषि सुधार

D. शहरी क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना

उत्तर: B

व्याख्या: योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को बीमा एजेंट (सखी) बनाना, उन्हें प्रशिक्षण देना और मासिक वजीफा प्रदान करना है। बीमा सखी योजना हाल ही में चर्चा में है क्योंकि जीवन बीमा निगम (LIC) ने ग्रामीण विकास विभाग के साथ मिलकर ग्रामीण भारत में इस योजना को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता जुलाई 2025 में गोवा में आयोजित वित्तीय समावेशन सम्मेलन ‘अनुभूति’ के दौरान हुआ।

Q. AdFalciVax वैक्सीन का प्राथमिक उद्देश्य किस रोग से लड़ना है?

A पोलियो

B खसरा (Measles)

C मलेरिया (Malaria)

D. तपेदिक (Tuberculosis)

उत्तर: C मलेरिया

व्याख्या: यह वैक्सीन विशेष रूप से Plasmodium falciparum नामक मलेरिया परजीवी से लड़ने के लिए विकसित की गई है।

22 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

Leave a Comment