29 जून 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

29 June 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें।

Daily Current Affairs Quiz

आपका स्वागत है 29 जून 2025 के Daily Current Affairs विश्लेषण में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 29 जून 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित Quiz/MCQ सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

Q 1. बहज गांव में हुई खुदाई में किस नदी तंत्र के अवशेष मिलने की संभावना बताई गई है?
A) यमुना नदी
B) सरस्वती नदी
C) घग्घर नदी
D) चंबल नदी

उत्तर: B) सरस्वती नदी
व्याख्या: खुदाई में 23 मीटर गहराई पर जो नदी तंत्र मिला उसे सरस्वती नदी से जोड़ा जा रहा है, जो वैदिक काल से जुड़ी नदी मानी जाती है।

Q 2. भारत ऊर्जा स्टैक (India Energy Stack – IES) किस उद्देश्य के लिए विकसित किया जा रहा है?
(a) डिजिटल भुगतान सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए
(b) ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक एकीकृत और सुरक्षित डिजिटल अवसंरचना बनाने के लिए
(c) वित्तीय संस्थानों के डिजिटलीकरण के लिए
(d) स्वास्थ्य क्षेत्र में डेटा प्रबंधन के लिए

उत्तर: (b)
स्पष्टीकरण: Ministry of Power ने IES की परिकल्पना ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक एकीकृत, सुरक्षित और इंटरऑपरेबल डिजिटल अवसंरचना बनाने के लिए की है, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा को जोड़ने, DISCOMs की दक्षता बढ़ाने और उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

Q 3. 2025 में ‘Statistics Day’ का क्या थीम निर्धारित किया गया है?
A) Sustainable Development Goals
B) Use of Frontier Technologies
C) 75 Years of National Sample Survey
D) Nutritional Intake in India

उत्तर: C) 75 Years of National Sample Survey
व्याख्या: 2025 में ‘Statistics Day’ का थीम “75 Years of National Sample Survey” रखा गया है ताकि पिछले 75 वर्षों में राष्ट्रीय सैंपल सर्वेक्षण द्वारा दिये गए सटीक आंकड़ों के योगदान को रेखांकित किया जा सके। ‘Statistics Day’ हर वर्ष प्रोफेसर प्रसांता चंद्र महालनोबिस की जयंती पर मनाया जाता है। वे सांख्यिकी और आर्थिक योजना में अग्रणी माने जाते हैं।

Q 4. राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का मुख्यालय किस शहर में स्थापित किया गया है?
a) वारंगल
b) हैदराबाद
c) नलगोंडा
d) निजामाबाद

उत्तर: d) निजामाबाद
व्याख्या: राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का मुख्यालय निजामाबाद, तेलंगाना में स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री ने किया।

Q 5. Sagarmala Finance Corporation Limited (SMFCL) के माध्यम से सरकार ने जून 2025 में किस क्षेत्र में NBFC की शुरुआत की?
A) डिजिटल शिक्षा
B) अंतरिक्ष अनुसंधान
C) समुद्री क्षेत्र हेतु वित्त पोषण
D) खेतों में ऑटोमेशन

उत्तर: C
व्याख्या: 26 जून को Ports, Shipping & Waterways मंत्री द्वारा भारत के पहले समुद्री क्षेत्र NBFC – SMFCL का उद्घाटन किया गया ।

Q 5. World Statistics Day हर पाँच साल में कब मनाया जाता है?
A) 29 जून
B) 20 अक्टूबर
C) 5 जुलाई
D) 2 अगस्त

उत्तर: B
व्याख्या: यह दिवस हर 5 वर्ष में–20 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Q 4. वर्तमान में RAW प्रमुख कौन हैं जिनके स्थान पर पराग जैन नियुक्त होंगे?
a) एच सतीश कुमार
b) अनुज पांडे
c) रवि सिन्हा
d) सुमन चक्रवर्ती

सही उत्तर: c) रवि सिन्हा
स्पष्टीकरण: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पराग जैन को रवि सिन्हा के सेवानिवृत्त होने पर नया प्रमुख बनाया गया।

28 जून 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

Leave a Comment