8 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

8 July 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें।

Daily Current Affairs MCQs

आपका स्वागत है 8 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 8 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

Q. Assertion-Reason
कथन (A): संजोग गुप्ता को जुलाई 2025 में ICC का CEO नियुक्त किया गया।
कारण (R): जियोफ एलार्डिस ने जनवरी 2025 में ICC CEO पद से इस्तीफा दे दिया था।
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें:

(a) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(b) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(c) A सही है लेकिन R गलत है।
(d) A गलत है लेकिन R सही है।

उत्तर: (a) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।

Q. निम्नलिखित में से किस शहर में नेशनल बायोबैंक स्थापित किया गया है?
(a) बेंगलुरु
(b) पुणे
(c) नई दिल्ली
(d) हैदराबाद

उत्तर: (c) नई दिल्ली
नेशनल बायोबैंक ( National Biobank ) भारत का पहला लॉन्गिट्यूडिनल हेल्थ डाटाबेस ( first longitudinal health database )होगा।

Q. 2024 में भारत ने किस देश को बायोफ्यूल खपत के मामले में लगातार दूसरी बार पीछे छोड़ा?
(a) अमेरिका
(b) रूस
(c) चीन
(d) ब्राज़ील

Answer: (c)
Explanation: जुलाई 2025 में लंदन स्थित Energy Institute (EI) द्वारा प्रकाशित Statistical Review of World Energy (2025) की 74वीं रिपोर्ट के अनुसार भारत ने लगातार दूसरी बार चीन को पीछे छोड़ा।

Q4. निम्न में कौन-सा WRDD 2025 के प्राथमिक क्षेत्रों में शामिल नहीं है?

(a) Ending Rural Poverty & Hunger
(b) Urban Infrastructure & Smart Cities
(c) Empowering Women & Youth
(d) Climate-Resilient Livelihoods

उत्तर: (b)
व्याख्या: प्राथमिक क्षेत्र ग्रामीण गरीबी, आजीविका, डिजिटल समावेशन, महिला-युवा सशक्तिकरण और सेवाएं हैं, शहरी स्मार्ट सिटी नहीं। World Rural Development Day 2025 का थीम “Rural Empowerment – Global Impact” है। संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा विश्व ग्रामीण विकास दिवस (WRDD) पहली बार 6 जुलाई को विश्वभर में मनाया जाता है

Q. Assertion (A) और Reason (R) पर आधारित प्रश्न:
Assertion (A): मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट ने भारत सरकार अधिनियम 1919 का आधार बनाया।
Reason (R): रिपोर्ट ने भारत में संवैधानिक सुधारों की सिफारिश की थी।
कूट:

(a) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(b) A और R दोनों सही हैं परंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(c) A सही है पर R गलत है।
(d) A गलत है पर R सही है।

उत्तर: (a)
व्याख्या: रिपोर्ट में संवैधानिक सुधारों की सिफारिश की गई थी और इसी के आधार पर 1919 का अधिनियम बना। 8 जुलाई 1918 में ही ब्रिटिश संसद ने मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

7 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

Leave a Comment