13 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs in Hindi

13 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें।

Daily Current Affairs 2025

आपका स्वागत है 13 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 13 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

Q. हाल ही में किस देश ने भारत के साथ Akash missile system की खरीद पर बातचीत reportedly रोक दी है?

A) अर्जेंटीना
B) ब्राज़ील
C) मिस्र
D) फिलीपींस

सही उत्तर: B) ब्राज़ील
आकाश मिसाइल सिस्टम भारत का स्वदेशी रूप से विकसित शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम है। हाल ही में ब्राज़ील ने reportedly इस मिसाइल सिस्टम को खरीदने के लिए भारत के साथ चल रही वार्ता को रोक दिया है। यह भारत के रक्षा निर्यात प्रयासों के लिए एक झटका माना जा रहा है क्योंकि भारत सरकार आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्वदेशी हथियार प्रणालियों के निर्यात को बढ़ावा दे रही है।

Q. Assertion-Reason प्रकार:
Assertion (A): भारत में ESZs को shock absorbers कहा जाता है।
Reason (R): ESZs संरक्षित क्षेत्रों के आसपास की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए बनाए जाते हैं।

A) A और R दोनों सही हैं और R, A को सही ढंग से स्पष्ट करता है।
B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A को सही ढंग से स्पष्ट नहीं करता।
C) A सही है पर R गलत है।
D) A गलत है पर R सही है।

सही उत्तर: A) A और R दोनों सही हैं और R, A को सही ढंग से स्पष्ट करता है।
Assertion (A)
Eco-Sensitive Zones (ESZs) को अक्सर ‘Shock Absorbers’ कहा जाता है क्योंकि ये संरक्षित क्षेत्रों को बाहरी मानवीय गतिविधियों के अचानक दवाब से बचाते हैं। जैसे बफर जोन, वैसे ही ESZs भी मुख्य संरक्षित क्षेत्र के लिए एक सुरक्षित कुशनिंग प्रदान करते हैं।
Reason (R) सही क्यों है?
ESZs का मुख्य उद्देश्य संरक्षित क्षेत्र की सीमाओं के बाहर की गतिविधियों को नियंत्रित और विनियमित करना है ताकि अप्रबंधित मानव गतिविधि का नकारात्मक असर जैव विविधता पर न पड़े। इसलिए नियम बनाए जाते हैं कि ESZs में कौन-कौन सी गतिविधियां प्रतिबंधित या सीमित होंगी।
क्या Reason, Assertion को सही ढंग से स्पष्ट करता है?
हाँ! क्योंकि जो Shock Absorber वाला काम है — वही तो नियंत्रित गतिविधियों से होता है। यदि गतिविधियों पर नियंत्रण न हो तो संरक्षित क्षेत्र पर सीधा दवाब पड़ेगा। इसलिए Reason (R) सीधे Assertion (A) की व्याख्या करता है कि ESZs shock absorbers क्यों हैं।

Q. Assertion (A): STPI के अंतर्गत Software Technology Park (STP) योजना और Electronics Hardware Technology Park (EHTP) योजना दोनों लागू की जाती हैं।
Reason (R): इन योजनाओं का उद्देश्य कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ाना है।

(A) A और R दोनों सही हैं और R, A को सही ढंग से स्पष्ट करता है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A को सही ढंग से स्पष्ट नहीं करता।
(C) A सही है लेकिन R गलत है।
(D) A गलत है लेकिन R सही है।

सही उत्तर: (C)
व्याख्या: STP और EHTP योजना IT/ITES उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हैं, कृषि के लिए नहीं।

Q. कथन (A): हाल के वर्षों में पंजाब के अबोहर वन्यजीव अभयारण्य में ब्लैकबक की संख्या में भारी गिरावट आई है।
कारण (R): ब्लैकबक केवल पंजाब के अबोहर वन्यजीव अभयारण्य में ही पाए जाते हैं।
कूट चुनिए:

(a) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(b) A और R दोनों सही हैं पर R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(c) A सही है पर R गलत है।
(d) A गलत है पर R सही है।

सही उत्तर: (c)
व्याख्या: कथन सही है क्योंकि अभी हाल में पंजाब के अबोहर अभयारण्य में ब्लैकबक की संख्या घटने की बात मानी गई है, लेकिन कारण गलत है क्योंकि ब्लैकबक केवल अबोहर में नहीं बल्कि राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु आदि राज्यों में भी पाए जाते हैं।

Q. निम्नलिखित में से कौन सा स्थल हाल ही में पर्यावरण कार्यकर्ताओं द्वारा झील सिकुड़ने की समस्या के चलते द्वीप विकास परियोजना पर पुनर्विचार की मांग से संबंधित है?
A) कर्नाटक, चालुक्य शासक, Tungabhadra Dam
B) तेलंगाना, वारंगल, काकतीय नहर, मनेरू बांध
C) आंध्र प्रदेश, अमरावती, Godavari Barrage
D) महाराष्ट्र, औरंगाबाद, Jayakwadi Dam

सही उत्तर: B
भद्रकाली झील (Bhadrakali Lake) तेलंगाना के वारंगल में स्थित एक कृत्रिम झील है। यह लगभग 32 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है और इसकी लंबाई लगभग 2 किलोमीटर है। माना जाता है कि इसका निर्माण काकतीय वंश के गणपति देव ने 12वीं शताब्दी में कराया था। यह झील काकतीय नहर के माध्यम से मनेरू बांध से जुड़ी हुई है और प्रारंभ में इसका उद्देश्य पेयजल आपूर्ति था। झील के भीतर स्थित एक द्वीप पर प्राचीन भद्रकाली मंदिर इसका मुख्य आकर्षण है। इस मंदिर का निर्माण चालुक्य वंश के शासनकाल के दौरान 625 ईस्वी में हुआ था। यह मंदिर देवी दुर्गा के अवतार देवी भद्रकाली को समर्पित है। वर्तमान में झील सिकुड़ने के खतरे को देखते हुए पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने सरकार से द्वीप विकास पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

12 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

Leave a Comment