31 अगस्त 2026 Chhattisgarh Current Affairs in Hindi | छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स

31 अगस्त 2026 करेंट अफेयर्स छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण समाचार

31 अगस्त 2026 Current Affairs in Hindi पढ़ें। छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स, जशपुर सीड बॉल रिकॉर्ड, AI डेटा सेंटर, बारनवापारा, चक्रधर समारोह और महिला सम्मान।

करेंट अफेयर्स 28 सितंबर 2025। यूपीएससी (Current affairs 2025 in Hindi)

current affairs 28 september 2025

करेंट अफेयर्स 28 सितंबर 2025 Current Affairs 2025 in Hindi: यूपीएससी करेंट अफेयर्स 28 सितम्बर 2025 में दिनभर की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन किया गया है, जिसमें इनके ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य, प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) से जुड़ी उपयोगिता तथा प्रमुख मुद्दों पर आधारित अभ्यास प्रश्न (MCQs) सम्मिलित हैं। हमारा उद्देश्य आपको 28 सितम्बर 2025 के ताज़ा और महत्वपूर्ण अपडेट उपलब्ध कराना है, जिन्हें विश्वसनीय स्रोतों से संकलित किया गया है। इस सामग्री में द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस, बिज़नेस स्टैंडर्ड जैसी राष्ट्रीय अख़बारों के साथ-साथ पीआईबी, पीटीआई और सरकारी पोर्टल्स से प्राप्त तथ्य शामिल हैं। यह व्यापक संग्रह उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है जो यूपीएससी, राज्य लोक सेवा आयोग, एसएससी, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। भारतीय पोर्ट अधिनियम, 2025: भारत की समुद्री दिशा में बड़ा बदलाव भारतीय संसद ने भारतीय पोर्ट अधिनियम, 2025 पारित किया, जिससे 1908 के पुराने अधिनियम को प्रतिस्थापित किया गया। यह नया कानून आधुनिक नियम, वैश्विक हरित मानक और बंदरगाहों के लिए आपदा तैयारी उपाय लाता है। अधिनियम में केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय हेतु समुद्री राज्य विकास परिषद (MSDC) की स्थापना की गई है तथा ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस (EODB) बढ़ाने के लिए प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण किया गया है। 7,500 किमी तटरेखा वाले भारत में यह अधिनियम सहकारी संघवाद, औद्योगिक विकास और बंदरगाह आधारित प्रगति को बढ़ावा देगा। यह सुधार भारत को वैश्विक समुद्री शक्ति बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। करंट अफेयर्स प्रश्नावली प्रश्न: कथन (A): भारतीय पोर्ट अधिनियम, 2025 समुद्री राज्य विकास परिषद की स्थापना करता है।कारण (R): इसका उद्देश्य केंद्र और तटीय राज्यों के बीच समन्वय करना है।a) A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।b) A और R दोनों सत्य हैं परन्तु R सही व्याख्या नहीं है।c) A सत्य है, R असत्य है।d) A और R दोनों असत्य हैं। उत्तर: a) A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है। नव्या (NAVYA – Nurturing Aspirations through Vocational Training for Young Adolescent Girls) पहल का शुभारंभ भारत सरकार ने नव्या (NAVYA – Nurturing Aspirations through Vocational Training for Young Adolescent Girls) पहल का शुभारंभ 24 जून, 2025 को किया। यह पहल कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) का संयुक्त प्रयास है। इसका उद्देश्य 16–18 वर्ष की किशोरी लड़कियों को विशेषकर पिछड़े एवं आदिवासी क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है। PMKVY 4.0 के अंतर्गत 19 राज्यों के 27 जिलों में 3,850 लड़कियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाओं के संसाधनों का समन्वय कर पारंपरिक और आधुनिक क्षेत्रों जैसे डिजिटल मार्केटिंग, साइबर सुरक्षा, एआई सेवाएं, ग्राफिक डिजाइन, ड्रोन असेंबली, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन और शिल्प में प्रशिक्षण देती है। इसमें स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, वित्तीय साक्षरता और जीवन कौशल जैसे मॉड्यूल शामिल हैं, जिससे लड़कियां आत्मनिर्भर बनें और विकसित भारत@2047 के विज़न में योगदान दे सकें। करंट अफेयर्स प्रश्नावली प्रश्न: नव्या पहल में वित्तीय साक्षरता और कानूनी जागरूकता जैसे मॉड्यूल क्यों शामिल किए गए हैं? a) केवल सांस्कृतिक संरक्षण सुनिश्चित करने के लिएb) किशोरियों को सामाजिक-आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिएc) सरकारी परीक्षाओं की तैयारी हेतुd) पलायन रोकने के लिए उत्तर: b)व्याख्या: वित्तीय साक्षरता और कानूनी जागरूकता किशोरियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाती है। ओजु जलविद्युत परियोजना को पर्यावरणीय मंजूरी केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने अरुणाचल प्रदेश के तक्सिंग (चीन सीमा के निकट) में सुबनसिरी नदी पर प्रस्तावित 2,220 मेगावाट ओजु जलविद्युत परियोजना को पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना ओजु सुबनसिरी हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित की जाएगी। इसमें 100 मीटर ऊँचा कंक्रीट ग्रेविटी डैम, 14.12 किमी हेडरेस सुरंग और भूमिगत पावरहाउस शामिल होंगे। लगभग 24,942 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह बाँध प्रतिवर्ष 8,402 मिलियन यूनिट बिजली उत्पन्न करेगा। यह सुबनसिरी नदी पर प्रस्तावित बाँधों में सबसे बड़ा होगा, जिसे असम की जीवनरेखा कहा जाता है। करंट अफेयर्स प्रश्नावली प्रश्न: ओजु जलविद्युत परियोजना किस राज्य में प्रस्तावित है?a) असमb) अरुणाचल प्रदेशc) नागालैंडd) मेघालय उत्तर: b) अरुणाचल प्रदेशव्याख्या: यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश के तक्सिंग में, चीन सीमा के निकट प्रस्तावित है। बिहार के दो नए रामसर स्थल घोषित बिहार के बक्सर स्थित गोकुल जलाशय और पश्चिम चंपारण स्थित उदयपुर झील को नए रामसर स्थल का दर्जा मिला है। गंगा नदी के किनारे स्थित गोकुल जलाशय में 50 से अधिक पक्षी प्रजातियाँ पाई जाती हैं और यह बाढ़ के समय आसपास के गाँवों को सुरक्षा प्रदान करता है। यह मछली पालन, कृषि और सिंचाई का प्रमुख साधन है। उदयपुर झील, जो उदयपुर वन्यजीव अभयारण्य के पास है, में 280 से अधिक पादप प्रजातियाँ पाई जाती हैं और यह प्रवासी पक्षियों का शीतकालीन आवास है। हालांकि, यह अवैध मत्स्य पालन और रासायनिक खेती से खतरे का सामना कर रही है। करंट अफेयर्स प्रश्नावली प्रश्न: गोकुल जलाशय और उदयपुर झील किस प्रकार की भौगोलिक संरचना के उदाहरण हैं?a) लैगूनb) ऑक्सबो झीलc) मुहाना (Estuary)d) डेल्टा उत्तर: b) ऑक्सबो झीलव्याख्या: दोनों को “oxbow lake” बताया गया है।

17 August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

17 August 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। स्रोत: The Hindi, PIB News, Dainik Jagran, Indian Express.  Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 17 अगस्त 2025 Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 17 अगस्त 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. Assertion (A): लोकतंत्र में कोई भी अंग अपने आप में सर्वोच्च नहीं है। Reason (R): केवल संविधान ही सर्वोच्च है। (a) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है। (b) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है। (c) A सही है, R गलत है। (d) A गलत है, R सही है। उत्तर: (a) व्याख्या: सॉलिसिटर जनरल ने दलील दी कि लोकतंत्र में संसद, कार्यपालिका और न्यायपालिका सभी संविधान के अधीन हैं। अतः केवल संविधान ही सर्वोच्च है। Q. वर्ष 2025 में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की शिखर बैठक कहाँ हुई थी? a) वॉशिंगटन b) नई दिल्ली c) अलास्का d) मॉस्को उत्तर: c) अलास्का व्याख्या: अलास्का में शिखर बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक में भारत–अमेरिका व्यापारिक तनाव पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ न लगाने का संकेत दिया, जबकि इससे पहले वे 50% टैरिफ लगाने की बात कर चुके थे। Q. प्लास्टिक के संदर्भ में UNEP (संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम) द्वारा उठाए गए कदम कौन से हैं? 1. बाध्यकारी वैश्विक संधि का प्रस्ताव 2. देशों को प्लास्टिक रसायनों पर स्वास्थ्य अध्ययन अनिवार्य करना 3. रीसाइक्लिंग और अपशिष्ट प्रबंधन पर ज़ोर विकल्प: (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 1 और 3 (c) केवल 2 और 3 (d) 1, 2 और 3 उत्तर: (b) केवल 1 और 3 व्याख्या: UNEP ने वैश्विक संधि और रीसाइक्लिंग पर ज़ोर दिया, पर स्वास्थ्य अध्ययन देशों पर लागू नहीं किया गया। Q. हाल ही में किस शोध संस्थानों ने Escherichia coli को ऐसा सेंसर बनाया जो पारे के 25 नैनोमोल तक का पता विद्युत संकेत के रूप में लगा सके? a) हार्वर्ड और MIT b) इम्पीरियल कॉलेज लंदन और झेजियांग यूनिवर्सिटी c) ऑक्सफोर्ड और स्टैनफोर्ड d) IIT दिल्ली और IISc बैंगलोर उत्तर: b) इम्पीरियल कॉलेज लंदन और झेजियांग यूनिवर्सिटी व्याख्या: इन दोनों संस्थानों ने 2025 में प्रकाशित शोध में दिखाया कि E. coli को जेनेटिक रूप से संशोधित कर पारे का पता लगाया जा सकता है। WHO सीमा से भी कम स्तर (25 नैनोमोल) पर 3 घंटे में विद्युत संकेत उत्पन्न हुआ। Q. दावा (A): सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल में कहा कि राज्यपाल अपने विवेकाधिकार का उपयोग विधेयकों पर नहीं कर सकते। कारण (R): इससे राज्यों की स्वायत्तता सुरक्षित रहती है। a) दोनों A और R सही हैं तथा R सही व्याख्या है। b) दोनों A और R सही हैं, परंतु R सही व्याख्या नहीं है। c) A सही है, R गलत है। d) A गलत है, R सही है।  उत्तर: a) दोनों A और R सही हैं तथा R सही व्याख्या है। व्याख्या: SC ने विवेकाधिकार सीमित कर राज्यों की स्वायत्तता को संरक्षित किया।

16 August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

16 August 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। स्रोत: The Hindi, PIB News, Dainik Jagran, Indian Express.  Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 16 अगस्त 2025 Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 16 अगस्त 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. हाल ही में घोषित ‘सुदर्शन चक्र’ रक्षा कवच किससे प्रेरित है? A. पश्चिमी सैन्य रणनीति B. भारत की पौराणिक विरासत C. अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल प्रणाली D. रूसी S-400 उत्तर: B व्याख्या: सुदर्शन चक्र रक्षा कवच की प्रेरणा भारत की पौराणिक विरासत से मिली है। Q. संघर्ष क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामलों में कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई? A) 10% B) 15% C) 20% D) 25% उत्तर: D) 25% व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में चल रहे युद्धों और संघर्षों का सबसे ज्यादा खामियाज़ा महिलाओं और लड़कियों को उठाना पड़ रहा है। एक वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक की महिलाओं पर यौन हिंसा के मामले 2024 में पिछले वर्षों की तुलना में 25% बढ़ गए। रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2024 में ही 4,600 से अधिक यौन हिंसा के मामले दर्ज किए गए। Q. 2025 में ब्रांड फाइनेंस फुटबॉल 50 रिपोर्ट के अनुसार विश्व का सबसे मूल्यवान फुटबॉल क्लब कौन सा है? a) एफ.सी. बार्सिलोना b) रियल मैड्रिड c) मैनचेस्टर सिटी d) पीएसजी उत्तर: (b) रियल मैड्रिड व्याख्या: रियल मैड्रिड का ब्रांड मूल्य €1.921 बिलियन दर्ज किया गया। Q. अगस्त 2025 को जब पीएम ने श्री अरबिंदो को श्रद्धांजलि दी, तब उनकी जयंती का कौन-सा वर्ष पूरा हुआ? (a) 150वाँ (b) 153वाँ (c) 155वा (d) 157वाँ उत्तर: (d) व्याख्या: जन्म 1872 में हुआ था, 2025 में उनकी 153वीं पुण्यतिथि नहीं बल्कि 153 + 4 = 157वीं जयंती मनाई गई। Q. महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में घोषित कार्यक्रम किन विषयों पर केंद्रित हैं? 1. समाज सुधार 2. महिला सशक्तिकरण 3. जातीय समानता 4. औद्योगिक क्रांति a) 1, 2 और 3 b) 1, 3 और 4 c) केवल 2 और 4 d) सभी उत्तर: a) 1, 2 और 3 Q. राष्ट्रीय गहरे जल अन्वेषण मिशन की घोषणा किस अवसर पर की गई? a) गणतंत्र दिवस b) 79वाँ स्वतंत्रता दिवस c) ऊर्जा संरक्षण दिवस d) विश्व पर्यावरण दिवस उत्तर – b) 79वाँ स्वतंत्रता दिवस  व्याख्या: प्रधानमंत्री ने इस दिन मिशन की घोषणा की।

14 August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

14 August 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। स्रोत: The Hindi, PIB News, Dainik Jagran, Indian Express.  Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 14 अगस्त 2025 Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 14 अगस्त 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. हाल ही में किस संघ को IN-SPACe द्वारा 12 EO उपग्रहों की PPP परियोजना के लिए चुना गया? a) TATA‑SATL और Satellogic b) PixxelSpace India‑नेतृत्व वाला संघ c) ISRO‑नेतृत्व वाला संघ d) DRDO‑नेतृत्व वाला संघ उत्तर: b) PixxelSpace India-नेतृत्व वाला संघ व्याख्या: समाचार में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि PixxelSpace India-नेतृत्व वाला निजी संघ को चुना गया। Q. भारत का पहला पूर्णतः स्वदेशी वाणिज्यिक EO उपग्रह नक्षत्र किस मॉडल के तहत स्थापित किया जा रहा है? a) सरकारी फंडिंग मॉडल b) सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल c) विदेशी निवेश मॉडल d) संयुक्त राष्ट्र सहयोग मॉडल उत्तर: b) सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल Q. अभिकथन (A): सभा सार ग्राम सभा बैठकों के मिनट्स को मैन्युअली लिखने के लिए बनाया गया है। कारण (R): यह एक AI-संचालित टूल है जो रिकॉर्डिंग को स्वचालित रूप से ट्रांसक्राइब करता है। a) A और R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या है b) A और R दोनों सही हैं, पर R, A की सही व्याख्या नहीं है c) A सही है, R गलत है d) A गलत है, R सही है उत्तर: d) A गलत है, R सही है हाल ही में पंचायती राज मंत्रालय ने घोषणा की है कि वह “सभा सार” नाम का AI-पावर्ड टूल लॉन्च करेगा। इसका उद्देश्य है — 1. ग्राम सभा बैठकों की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग को AI के माध्यम से टेक्स्ट में बदलना (ट्रांसक्राइब करना)। 2. उन मिनट्स को संरचित और व्यवस्थित प्रारूप में तैयार करना। Q. हाल ही में भारत सरकार ने बांग्लादेश से आने वाले कुछ जूट उत्पादों और रस्सियों के आयात पर सभी स्थलीय मार्गों से प्रतिबंध लगा दिया है। अब इनका प्रवेश केवल किस बंदरगाह से संभव है? A) कोलकाता बंदरगाह B) पारादीप बंदरगाह C) न्हावा शेवा बंदरगाह D) विशाखापत्तनम बंदरगाह उत्तर: C व्याख्या: भारत ने बांग्लादेश से आने वाले कुछ जूट उत्पादों और रस्सियों के स्थलीय मार्गों से आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया। इस निर्णय का उद्देश्य घरेलू जूट उद्योग की रक्षा करना और आयातित उत्पादों की गुणवत्ता पर सख्त नियंत्रण रखना है। अब इन उत्पादों का आयात केवल महाराष्ट्र स्थित न्हावा शेवा बंदरगाह से ही संभव होगा। Q. HECI के स्तंभों को उनके कार्यों से मिलाएँ: 1. NHERC 2. NAC 3. HEGC 4. GEC a. पाठ्यक्रम आधुनिकीकरण b. गुणवत्ता मूल्यांकन c. अनुमोदन और निगरानी d. प्रदर्शन-आधारित फंडिंग A) 1-c, 2-b, 3-d, 4-a B) 1-b, 2-c, 3-a, 4-d C) 1-d, 2-a, 3-b, 4-c D) 1-a, 2-d, 3-c, 4-b उत्तर: A 1. राष्ट्रीय उच्च शिक्षा विनियामक परिषद (NHERC) → अनुमोदन और निगरानी • यह परिषद सभी उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए अनुमोदन (Approval) देने और उनके कार्यों की निगरानी (Oversight) करने का एकीकृत निकाय होगी। साथ ही यह रियल-टाइम, एआई आधारित मॉनिटरिंग लागू करेगी, जिससे समय-समय पर कागज़ी रिपोर्ट जमा करने की आवश्यकता समाप्त होगी। 2. राष्ट्रीय प्रत्यायन परिषद (NAC) → गुणवत्ता मूल्यांकन • इसका मुख्य कार्य परिणाम-आधारित (Outcome-focused) गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। इसमें स्नातक की रोजगार क्षमता, अनुसंधान प्रभाव, और उद्योग सहयोग जैसे मापदंड शामिल होंगे। 3. उच्च शिक्षा अनुदान परिषद (HEGC) → प्रदर्शन-आधारित फंडिंग • यह परिषद संस्थानों को उनके प्रदर्शन के आधार पर वित्तीय सहायता देगी, जैसे यूके के रिसर्च एक्सीलेंस फ्रेमवर्क में होता है। साथ ही यह नवाचार, अनुसंधान उत्कृष्टता और सामाजिक प्रभाव को प्रोत्साहित करेगी। 4. सामान्य शिक्षा परिषद (GEC) → पाठ्यक्रम आधुनिकीकरण • यह परिषद राष्ट्रीय उच्च शिक्षा योग्यता ढाँचा (National Higher Education Qualification Framework) के तहत पाठ्यक्रम को आधुनिक बनाएगी और सुनिश्चित करेगी कि वह वैश्विक स्तर पर संगत (Globally compatible) हो, साथ ही भारतीय संदर्भ भी बनाए रखे।

13 August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

13 August 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। स्रोत: The Hindi, PIB News, Dainik Jagran, Indian Express.  Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 13 अगस्त 2025 Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 13 अगस्त 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. हाल ही में देश का पहला ड्रोन आधारित कृत्रिम वर्षा परीक्षण किस राज्य ने शुरू किया? A) गुजरात B) राजस्थान C) महाराष्ट्र  D) उड़ीसा  उत्तर: B) राजस्थान व्याख्या: यह परीक्षण राजस्थान के रामगढ़ बांध पर किया गया। Q. देश का पहला व्यावसायिक सिलिकॉन कार्बाइड (SiC) सेमीकंडक्टर फैब किस राज्य में स्थापित होगा? A. पंजाब B. ओडिशा C. आंध्र प्रदेश D. गुजरात उत्तर: B. ओडिशा। व्याख्या: SiCSem Pvt. Ltd. द्वारा यूके की Clas-SiC Wafer Fab Ltd. के सहयोग से ओडिशा में यह सुविधा बनेगी। Q. भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए किस शहर का प्रस्ताव रखा है? A) नई दिल्ली B) अहमदाबाद C) मुंबई D) इंदौर  उत्तर: B) अहमदाबाद व्याख्या: IOA ने 13 अगस्त 2025 को अहमदाबाद को प्रस्तावित मेज़बान शहर के रूप में मंज़ूरी दी। Q. SHRESTH की प्रक्रिया को सही क्रम में लगाएँ: 1. राज्य नियामक प्रणालियों का मूल्यांकन 2. खामियों की पहचान और रैंकिंग 3. लक्षित सुधार विकल्प: A. 1 → 3 → 2 B. 2 → 1 → 3 C. 1 → 2 → 3 D. 3 → 1 → 2 उत्तर: C

12 August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

12 August 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। स्रोत: The Hindi, PIB News, Dainik Jagran, Indian Express.  Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 12 अगस्त 2025 Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 12 अगस्त 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. विश्व हाथी दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है? A) 5 जून B) 12 अगस्त C) 4 अक्टूबर D) 22 सितंबर उत्तर: B Q. हाल ही में भारत का पहला पशु स्टेम सेल बायोबैंक और प्रयोगशाला कहाँ स्थापित की गई है? A) पटना (बिहार) B) हैदराबाद (तेलंगाना) C) भोपाल (मध्य प्रदेश) D) बेंगलुरु (कर्नाटक) उत्तर: B) हैदराबाद (तेलंगाना) व्याख्या: भारत का पहला पशु स्टेम सेल बायोबैंक और प्रयोगशाला हाल ही में हैदराबाद में शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पशु संरक्षण, आनुवंशिक अनुसंधान और बीमारियों की रोकथाम में वैज्ञानिक सहायता प्रदान करना है। Q. एशिया-प्रशांत मिड-अमेच्योर गोल्फ चैम्पियनशिप किस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में हो रही है? A) इंडोनेशिया B) मलेशिया C) थाईलैंड D) वियतनाम उत्तर: A Q. आयकर संशोधित विधेयक, 2025 किस वर्ष के आयकर अधिनियम को प्रतिस्थापित करेगा? A. 1971 B. 1961 C. 1985 D. 1991 उत्तर: B व्याख्या: यह विधेयक 1961 के आयकर अधिनियम को प्रतिस्थापित करेगा। Q. गलील सागर किस भौगोलिक क्षेत्र में स्थित है? A. जॉर्डन रिफ्ट वैली B. नेगेव मरुस्थल C. जेज़्रेल वैली D. कार्मेल पर्वत श्रृंखला उत्तर: A – यह जॉर्डन रिफ्ट वैली में स्थित है। हाल ही में गलील सागर (Sea of Galilee) का पानी लाल रंग का हो गया, जिसका कारण Botryococcus braunii नामक हरे रंग का एककोशिकीय शैवाल का प्रसार है। यह झील उत्तर–पूर्वी इज़राइल में स्थित है और मुख्यतः जॉर्डन नदी तथा भूमिगत झरनों से जल प्राप्त करती है। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों का ध्यान आकर्षित किया है क्योंकि यह शैवाल हाइड्रोकार्बन उत्पन्न करने की क्षमता रखता है और पानी की गुणवत्ता पर प्रभाव डाल सकता है। Q. जुलाई 2025 में किस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने धारा 498-A के तहत गिरफ्तारी निलंबन का समर्थन किया? A) लता शर्मा बनाम राजीव शर्मा B) Shivangi Bansal बनाम Sahib Bansal C) सीमा देवी बनाम अमित कुमार D) अनीता सिंह बनाम रमेश सिंह उत्तर: B

11 August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

11  August 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। स्रोत: The Hindi, PIB News, Dainik Jagran, Indian Express.  Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 11 अगस्त 2025 Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 11 अगस्त 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. मुथुवन समुदाय किन दो भारतीय राज्यों की सीमा पर निवास करता है? a) केरल और कर्नाटक b) तमिलनाडु और कर्नाटक c) केरल और तमिलनाडु d) आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु उत्तर: c) व्याख्या: मुथुवन जनजाति का निवास केरल और तमिलनाडु की सीमा के पहाड़ी वनों में है। हाल ही में इस समुदाय ने अंतर्राष्ट्रीयविश्व के आदिवासी जनजातियों दिवस के अवसर पर अपनी भाषा और संस्कृति के संरक्षण हेतु एक तीन दिवसीय विशेष सम्मेलन आयोजित किया। यह आयोजन इस जनजाति की पहचान, पारंपरिक ज्ञान और सामाजिक संगठन को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Q. वर्ष 2025 में विश्व संस्कृत दिवस किस तिथि को मनाया गया? (a) 6 अगस्त (b) 9 अगस्त (c) 12 अगस्त (d) 19 अगस्त उत्तर: (b) Q. अगस्त 2025 में स्कायरूट एयरोस्पेस ने कालाम-1200 मोटर का पहला स्थिर परीक्षण कहाँ किया? A. विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर, केरल B. इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु C. सतीश धवन स्पेस सेंटर, आंध्र प्रदेश D. चंद्रयान टेस्ट सेंटर, ओडिशा उत्तर: C व्याख्या: अगस्त 2025 में कालाम-1200 का पहला स्थिर परीक्षण श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश स्थित SDSC में हुआ। Q. PM E-DRIVE योजना किस मंत्रालय के अंतर्गत आती है? (a) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (b) भारी उद्योग मंत्रालय (c) नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (d) पर्यावरण मंत्रालय उत्तर: (b) व्याख्या: 8 अगस्त 2025 को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने PM E-DRIVE योजना की अवधि 31 मार्च 2028 तक बढ़ाने की घोषणा की। यह योजना भारी उद्योग मंत्रालय (Ministry of Heavy Industries – MHI) के अंतर्गत आती है। योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के अपनाने को प्रोत्साहित करना, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करना और टेस्टिंग सुविधाओं को मजबूत करना है। इस विस्तार से ई-बसेस, ई-ट्रक और ई-एम्बुलेंस जैसी श्रेणियों को 2028 तक सब्सिडी मिलेगी, जबकि 2-व्हीलर और 3-व्हीलर के लिए सब्सिडी मार्च 2026 तक ही सीमित रहेगी। योजना का बजट ₹10,900 करोड़ है, जो देश में स्वच्छ परिवहन और ऊर्जा संक्रमण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। Q. MERITE योजना में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग किस संस्था के माध्यम से हो रहा है? A. IMF B. ADB C. विश्व बैंक D. UNESCO उत्तर: C व्याख्या: योजना के ₹4,200 करोड़ बजट में से ₹2,100 करोड़ का ऋण विश्व बैंक से लिया जाएगा।

8 August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

8 August 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। स्रोत: The Hindi, PIB News, Dainik Jagran, Indian Express.  Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 8 अगस्त 2025 Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 8 अगस्त 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. विश्व आदिवासी दिवस 2025 की थीम क्या है? a) Indigenous Peoples and Sustainable Development – Protecting the Planet b) Indigenous Peoples and Artificial Intelligence – Defending Rights, Shaping the Future c) Tribal Cultures and Globalization – Challenges and Opportunities d) Indigenous Rights and Climate Change – A Global Commitment सही उत्तर: b) Indigenous Peoples and Artificial Intelligence : Defending Rights, Shaping the Future.  व्याख्या: विश्व आदिवासी दिवस हर वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है। 2025 में इसकी थीम कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आदिवासी अधिकारों से संबंधित है, जिसका उद्देश्य तकनीकी युग में उनके अधिकारों की रक्षा और भविष्य का निर्माण है। Q. SheLeads II किस संगठन की पहल है? A. NITI Aayog B. UN Women India Country Office C. महिला आयोग D. UNESCO उत्तर: B व्याख्या: यह UN Women India Country Office की प्रमुख पहल है। Q. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने किस प्रकार के हेपेटाइटिस को कैंसरजनक (cancerous) के रूप में पुनः वर्गीकृत किया है, जिससे वायरल हेपेटाइटिस की रोकथाम की तात्कालिक आवश्यकता पर जोर दिया गया है? (a) हेपेटाइटिस A (b) हेपेटाइटिस B (c) हेपेटाइटिस D (d) हेपेटाइटिस E सही उत्तर: (c) हेपेटाइटिस D व्याख्या: अगस्त 2025 में WHO ने हेपेटाइटिस D को कैंसरजनक घोषित किया। हेपेटाइटिस D एक Defective Virus है, जो केवल हेपेटाइटिस B वायरस की उपस्थिति में ही संक्रमण फैला सकता है। HBV और HDV का सह-संक्रमण लिवर कैंसर और सिरोसिस का जोखिम काफी बढ़ा देता है। Q. 2026 के लिए भारत के प्रस्तावित कार्बन मार्केट में बायोचार की भूमिका मुख्य रूप से किस उद्देश्य से जुड़ी होगी? A) कृषि निर्यात बढ़ाना B) CO₂ को दीर्घकालिक रूप से मिट्टी में स्थिर करना C) औद्योगिक उत्पादन बढ़ाना D) जल शोधन के लिए रासायनिक विकल्प प्रदान करना उत्तर: B) CO₂ को दीर्घकालिक रूप से मिट्टी में स्थिर करना  व्याख्या: भारत 2026 में अपना कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग मार्केट शुरू करने जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना और जलवायु लक्ष्यों को पूरा करना है। • बायोचार (Biochar) एक कार्बन-समृद्ध, स्थिर और छिद्रयुक्त पदार्थ है, जो पायरोलिसिस प्रक्रिया से बनता है। • इसे मिट्टी में मिलाने पर यह CO₂ को लंबे समय तक (सैकड़ों वर्षों तक) स्थिर रूप में संरक्षित रखता है, जिससे वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा घटती है। • इसी कारण इसे एक प्राकृतिक कार्बन सिंक कहा जाता है। • यह कार्बन मार्केट में कार्बन क्रेडिट अर्जित करने का साधन बन सकता है, क्योंकि प्रत्येक टन CO₂ के स्थायी भंडारण पर क्रेडिट दिए जा सकते हैं। 6  August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

6  August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

6 August 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 6 अगस्त 2025 Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 6 अगस्त 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. LEAP-1 मिशन में उपयोग किया गया P-30 सैटेलाइट प्लेटफॉर्म किस प्रकार प्रमाणित (qualified) किया गया था? A) NASA के Artemis मिशन के तहत B) ISRO के GSLV-Mk3 मिशन के अंतर्गत C) LEAP-TD मिशन के अंतर्गत, PSLV-C58 द्वारा D) निजी क्षेत्र की लैब में परीक्षण करके उत्तर: C व्याख्या: P-30 प्लेटफॉर्म को ISRO के PSLV-C58 रॉकेट से लॉन्च हुए LEAP-TD मिशन में स्पेस-क्वालिफाइड किया गया था (जनवरी 2024)। Q. भारत सरकार द्वारा हाल ही में राज्यों से किस पोर्टल के उपयोग का आग्रह किया गया है ताकि वैश्विक फिल्म निर्माण को देश में ही प्रोत्साहन दिया जा सके? A. डिज़िटल इंडिया पोर्टल B. इंडिया सिने हब पोर्टल C. फिल्म प्रमाणन पोर्टल D. भारत फिल्म निधि पोर्टल सही उत्तर: B. इंडिया सिने हब पोर्टल स्पष्टीकरण: जून 28, 2024 को लॉन्च किया गया इंडिया सिने हब पोर्टल भारत सरकार की एक नई पहल है जिसका उद्देश्य विदेशी और घरेलू फिल्म निर्माताओं को भारत में शूटिंग के लिए सुविधाएं प्रदान करना है। यह पोर्टल एक सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम है जिसमें GIS आधारित लोकेशन मैपिंग और सभी अनुमतियों की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। Q. हाल ही में किस संकटग्रस्त प्रजाति के आंत्र माइक्रोबायोम (intestinal microbiome) की संरचना को पहली बार वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया है? a) Red Panda b) Indri Lemur c) Snow Leopard d) Dugong सही उत्तर: b) Indri Lemur  व्याख्या: एक हालिया संयुक्त शोध में वैज्ञानिकों ने पहली बार Indri Lemur (जो केवल पूर्वोत्तर मेडागास्कर में पाया जाता है) के आंत्र माइक्रोबायोम की संरचना का अध्ययन किया है। यह प्रजाति संकटग्रस्त है और इसका शरीर सफेद व काले रंग के अनुपात में भिन्नता दिखाता है जो भौगोलिक अनुकूलन को दर्शाता है। Q. हाल ही में किस योजना के अंतर्गत भारत सरकार ने 4 करोड़ से अधिक डुप्लीकेट या निष्क्रिय घरेलू एलपीजी कनेक्शनों को निष्क्रिय किया है? A. उज्ज्वला योजना B. सुकन्या समृद्धि योजना C. PAHAL योजना D. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना  सही उत्तर: C. PAHAL योजना व्याख्या: भारत सरकार ने PAHAL (Pratyaksh Hanstantrit Labh) योजना के अंतर्गत 4 करोड़ से अधिक निष्क्रिय या डुप्लीकेट घरेलू LPG कनेक्शन निष्क्रिय किए हैं। यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और वास्तविक लाभार्थियों तक सब्सिडी सुनिश्चित करने हेतु उठाया गया है। 5 August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC