15 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

15 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें।

Daily Current Affairs 2025

आपका स्वागत है 15 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 15 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

Q. नील्स राइबर्ग फिन्सन किस देश के वैज्ञानिक थे और हाल ही में भारत में किस AIIMS ने नई फोटोथेरेपी यूनिट शुरू की है?
A) डेनमार्क; AIIMS नागपुर
B) स्वीडन; AIIMS रांची
C) नॉर्वे; AIIMS दिल्ली
D) फिनलैंड; AIIMS भोपाल

सही उत्तर: A) डेनमार्क; AIIMS नागपुर

डेनमार्क के चिकित्सक और वैज्ञानिक नील्स राइबर्ग फिन्सन Niels Ryberg Finsen ने 1903 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता क्योंकि उन्होंने त्वचा के टीबी (लुपस वल्गेरिस Lupus vulgaris) के इलाज के लिए केंद्रित प्रकाश विकिरण पद्धति विकसित की थी। 19वीं शताब्दी के अंत में उन्होंने पाया कि पराबैंगनी किरणें बैक्टीरिया के विकास को रोक सकती हैं और उन्होंने इस तकनीक से कई मरीजों का सफल इलाज किया। हालाँकि बाद में एंटीबायोटिक आने के बाद यह तकनीक कम उपयोग में आई, लेकिन फिन्सन के प्रयोगों ने ‘फोटोथेरेपी’ (प्रकाश चिकित्सा) की नींव रखी जो आज भी त्वचा रोग उपचार में महत्त्वपूर्ण है।

Q. Exercise Talisman Sabre 2025 किस देश द्वारा आयोजित की जाती है?
a) भारत
b) अमेरिका
c) ऑस्ट्रेलिया
d) जापान

उत्तर: c) ऑस्ट्रेलिया
जुलाई 2025 में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘Exercise Talisman Sabre’ के 11वें संस्करण में भाग लिया। यह भारत-ऑस्ट्रेलिया के रक्षा संबंधों को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह संयुक्त अभ्यास 13 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहा है, जबकि कुछ विस्तारित ऑपरेशन पापुआ न्यू गिनी में भी किए जा रहे हैं, जो क्षेत्रीय सहयोग को दर्शाता है।

Q. ADEETIE योजना का सीधा संबंध किस क्षेत्र से है?
A) कृषि विकास
B) ऊर्जा दक्षता
C) स्वास्थ्य सेवाएँ
D) कौशल विकास

सही उत्तर: B
स्पष्टीकरण: ADEETIE योजना ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकियों के कार्यान्वयन को बढ़ावा देती है। केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) ने ADEETIE योजना (Assistance in Deploying Energy Efficient Technologies in Industries & Establishments) शुरू की है।
इस योजना का उद्देश्य MSMEs (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) में ऊर्जा-कुशल प्रौद्योगिकियों को अपनाने को बढ़ावा देना है जिससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़े और भारत के जलवायु लक्ष्यों में योगदान दिया जाए । इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत Udyam MSMEs को वित्तीय और तकनीकी सहायता दी जाएगी ताकि वे ऊर्जा-कुशल प्रौद्योगिकियों को लागू कर सकें, जिससे कम से कम 10% ऊर्जा की बचत सुनिश्चित की जा सके।
इसके लिए ब्याज अनुदान आधारित ऋण सहायता और Investment Grade Energy Audits (IGEA) जैसी सेवाएँ भी प्रदान की जाएंगी।

Q. मिलान करें:
सूचकांक — संबंधित मंत्रालय
A. CPI — i. Ministry of Commerce & Industry
B. WPI — ii. Ministry of Statistics & Programme Implementation

A. A-i, B-ii
B. A-ii, B-i
C. A-i, B-i
D. A-ii, B-ii

Answer: B
जून महीने में थोक और खुदरा महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई। खुदरा महंगाई दर (CPI) 77 महीनों के निचले स्तर 2.1% पर पहुँच गई, जो जनवरी 2019 के बाद सबसे कम है। वहीं, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) में 20 महीनों के बाद -0.13% का संकुचन दर्ज हुआ। इसका प्रमुख कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार आठवें महीने गिरावट आना है। सब्जियाँ, दालें, मसाले और मांस जैसे प्रमुख खाद्य पदार्थों में महंगाई दर नकारात्मक रही। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी थोक महंगाई कम हुई। विशेषज्ञों के अनुसार, कृषि गतिविधियाँ बेहतर होने और पिछले वर्ष के अनुकूल आधार प्रभाव से आने वाले समय में भी खाद्य महंगाई नियंत्रित रह सकती है।

Q . लद्दाख के हालिया उपराज्यपाल पद पर किसे नियुक्त किया गया है?
A) बी.डी मिश्रा
B) कविंदर गुप्ता
C) आर.के माथुर
D) अशोक गजपति राजू

उत्तर: B Kavinder Gupta
व्याख्या: पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बी.डी मिश्रा के इस्तीफे के बाद हुई है। खास बात यह है कि लद्दाख में राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा को लेकर स्थानीय नागरिक समूह सक्रिय हैं, ऐसे में यह नियुक्ति रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Q. गोवा के नए राज्यपाल के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?
A) कविंदर गुप्ता
B) अशोक गजपति राजू
C) अशिम कुमार घोष
D) पी.एस श्रीधरन पिल्लई

उत्तर: B Ashok Gajapathi Raju
व्याख्या: वरिष्ठ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) नेता अशोक गजपति राजू को गोवा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं (2014-2018)। उन्होंने पी.एस श्रीधरन पिल्लई का स्थान लिया है, जो 15 जुलाई 2021 से गोवा के राज्यपाल थे।

Q. हरियाणा के राज्यपाल के रूप में अशिम कुमार घोष ने किसके स्थान पर पद ग्रहण करेगा?
A) पी.एस श्रीधरन पिल्लई
B) अशोक गजपति राजू
C) बंडारू दत्तात्रेय
D) बी.डी मिश्रा

उत्तर: C Ashim Kumar Ghosh
व्याख्या: अशिम कुमार घोष, जो पश्चिम बंगाल बीजेपी के पुराने नेता हैं, को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लेंगे, जो इससे पहले हरियाणा के राज्यपाल थे और पूर्व में श्रम एवं रोजगार मंत्री भी रह चुके हैं।

Q. हाल ही में किसे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC: National Medical Commission) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
A) डॉ. वी. के. पॉल
B) डॉ. सुरेश गंगाधर
C) डॉ. अभिजात शेठ
D) डॉ. रणदीप गुलेरिया

सही उत्तर: C) डॉ. अभिजात शेठ (Dr. Abhijat Sheth)
स्पष्टीकरण: सुरेश गंगाधर के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद केंद्र सरकार ने डॉ. अभिजात शेठ को NMC का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे कार्डियोथोरेसिक सर्जन हैं और उनका फोकस चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता और सुशासन सुधारने पर रहेगा।

14 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs in Hindi

Leave a Comment