छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स अगस्त क्विज़ 2025 | cg current affairs august 2025

Chhattisgarh Current Affairs August 2025 in Hindi

छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स अगस्त 2025 (cg current affairs august 2025): छत्तीसगढ़ में अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण विषयों, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। इन सभी महत्वपूर्ण विषयों को संग्रहित कर उन पर क्विज तैयार किया गया है। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़।

अगर आप छत्तीसगढ़ से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे CGPSC, व्यापम, की तैयारी कर रहे हैं, तो अगस्त 2025 के छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है। इस लेख में हमने अगस्त माह की सभी प्रमुख राज्य स्तरीय घटनाओं, नीतियों, योजनाओं, और नियुक्तियों को संक्षिप्त लेकिन तथ्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया है। यह सामग्री आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

प्रश्न: छत्तीसगढ़ का पहला एलिवेटेड ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्लांट कहाँ स्थापित किया गया है?
a) रायपुर
b) दंतेवाड़ा
c) बिलासपुर
d) जगदलपुर

उत्तर: b) दंतेवाड़

 व्याख्या: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में राज्य का पहला एलिवेटेड ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्लांट शुरू किया गया है। इस प्लांट की क्षमता 75 किलोवाट है और यह प्रतिवर्ष लगभग 1.18 लाख यूनिट बिजली उत्पन्न करेगा। 

प्रश्न: छिंदकनागवंश शासक सोमेश्वर देव का प्रथम शिलालेख किसने खोजा?
a) आर. डी. बनर्जी
b) विष्णु मोहन अधिकारी
c) अलेक्जेंडर कनिंघम
d) डी. सी. सिरकार

उत्तर: b) विष्णु मोहन अधिकारी
व्याख्या: यह शिलालेख कोरापुट, ओडिशा में विष्णु मोहन अधिकारी द्वारा खोजा गया था।

प्रश्न: सोमेश्वर देव का शिलालेख किस वर्तमान राज्य में मिला?
a) छत्तीसगढ़
b) ओडिशा
c) मध्यप्रदेश
d) झारखंड

उत्तर: b) ओडिशा

प्रश्न: महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण के अध्यक्ष कौन बने?
a) न्यायमूर्ति यू.यू. ललित
b) न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी
c) न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़
d) न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी

उत्तर: b) न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए–

  1. छत्तीसगढ़ का दूसरा प्लास्टिक प्रोसेसिंग सेंटर सरगुजा संभाग में स्थापित किया गया है।
  2. यह केंद्र ग्राम पंचायत दरिमा में स्थित है।

सही विकल्प चुनिए–
a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 न ही 2

उत्तर: c) 1 और 2 दोनों

प्रश्न: शिवनाथ और तांदुला नदियों का संगम कहाँ है?
a) रायपुर
b) दुर्ग
c) बस्तर
d) दंतेवाड़ा

उत्तर: b) दुर्ग (भद्रा गाँव)

प्रश्न: महादेव घाट के पास हाल ही में मिले अवशेष किस नदी के तट पर पाए गए?
a) महानदी
b) शिवनाथ
c) खारुन
d) इन्द्रावती

उत्तर: c) खारुन
व्याख्या: यह स्थल खारुन नदी के तट पर रायपुर में स्थित है।

प्रश्न: हबीब तनवीर पुरस्कार किस नीति क्षेत्र से जुड़ा है?
a) औद्योगिक नीति
b) पर्यावरण नीति
c) सांस्कृतिक संवर्धन
d) आर्थिक नीति

उत्तर: c) सांस्कृतिक संवर्धन

प्रश्न: महादेव घाट में मिले सिक्के किस धातु के बने थे?
a) सोना
b) ताँबा
c) चाँदी
d) सीसा

उत्तर: b) ताँबा
व्याख्या: कुल 60 ताँबे के सिक्के मिले।

प्रश्न: (Assertion–Reason)

 A: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में पुलिस को मजिस्ट्रियल शक्तियाँ दी गई हैं।
R: पहले ये शक्तियाँ जिला कलेक्टर के पास थीं।

a) A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।
b) A और R दोनों सत्य हैं, पर R सही व्याख्या नहीं है।
c) A सत्य है, R असत्य है।
d) A असत्य है, R सत्य है।

उत्तर: a) A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की गई है, जिसकी शुरुआत राजधानी रायपुर से होगी और आगे अन्य बड़े शहरों तक इसे विस्तार दिया जाएगा। इस प्रणाली में एडीजी/आईजी रैंक के अधिकारी को कमिश्नर बनाया जाएगा। अब पुलिस को सीधे मजिस्ट्रियल पावर मिलेंगे जैसे, धारा 144 लागू करना, धरना-प्रदर्शन व जुलूस की अनुमति देना आदि। पहले ये अधिकार कलेक्टर के पास थे। पुलिस कमिश्नर को कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक, शस्त्र लाइसेंस, नवीनीकरण और एनडीपीएस व माइनिंग एक्ट जैसे कानूनों के तहत कार्रवाई करने की शक्ति दी गई है। यह निर्णय रायपुर में बढ़ती जनसंख्या और अपराध को देखते हुए लिया गया है।

 प्रश्न: A: रमेंन डेका टीबी मरीजों को गोद लेने वाले देश के पहले राज्यपाल बने।
R: उन्होंने यह कदम “टीबी मुक्त भारत अभियान” को बढ़ावा देने हेतु उठाया।

 a) A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।
b) A और R दोनों सत्य हैं, पर R सही व्याख्या नहीं है।
c) A सत्य है, R असत्य है।
d) A असत्य है, R सत्य है।

उत्तर: a) A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।

 प्रश्न: A: गौधाम योजना में पशुओं के लिए पोषण आहार हेतु आर्थिक सहायता दी जाएगी।
R: यह सहायता पहले वर्ष ₹10 से शुरू होकर चौथे वर्ष तक ₹35 प्रति पशु प्रतिदिन हो जाएगी।

a) A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।
b) A और R दोनों सत्य हैं, पर R सही व्याख्या नहीं है।
c) A सत्य है, R असत्य है।
d) A असत्य है, R सत्य है।

उत्तर: a) A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुरानी गौठान योजना को बंद करके नई गौधाम योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य गोवंश के संरक्षण और देखभाल को बढ़ावा देना है। प्रत्येक गौधाम में अधिकतम 200 गोवंशीय पशु रखे जा सकेंगे। चरवाहों को ₹10,916 प्रतिमाह और गोसेवकों को ₹13,126 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। गौधामों में पशुओं को पोषण आहार हेतु प्रतिदिन सहायता दी जाएगी जो पहले वर्ष ₹10 प्रति पशु/दिन से शुरू होकर चौथे वर्ष तक ₹35 प्रति पशु/दिन तक पहुँचेगी। इसके साथ ही गोबर व गौमूत्र से खाद, कीटनाशक, गोकाष्ठ, अगरबत्ती, दंतमंजन जैसे उत्पाद तैयार कर उनका विपणन किया जाएगा। योजना का पहला चरण प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होगा।

 प्रश्न: बस्तर क्षेत्र में नवाखाई पर्व किस नाम से जाना जाता है?
a) पोला
b) तिहार
c) कोडता पंडुम
d) कर्मा

उत्तर: c) कोडता पंडुम / कुसमी पंडुम

बस्तर क्षेत्र में इसे कोडता पंडुम या कुसमी पंडुम कहा जाता है जहाँ नए धान, ककड़ी, कंद-मूल, कोदो और मक्का को पहले देव को अर्पित किया जाता है। यह पर्व कृषि, संस्कृति और सामूहिक पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है।

प्रश्न: बोध मछली से संबंधित जात्रा किस जनजाति द्वारा आयोजित की जाती है?
a) बैगा
b) कूड़क
c) गोंड
d) हल्बा

उत्तर: b) कूड़क जाति

बोध मछली, जिसे स्थानीय रूप से बस्तर की शार्क (बस्तर में बोध या गुंज मछली) कहा जाता है, इन्द्रावती नदी में ककनार घाट से लेकर बोधघाट तक पाई जाती है। इसका जूलाजिकल नाम बोमरियस (Bomerias) है और इसका वजन 100 से 150 किलो तक हो सकता है। चित्रकोट जलप्रपात के नीचे एक प्राचीन मंदिर आज भी मौजूद है, जो इस मछली के नाम से जुड़ा हुआ है और सैकड़ों वर्ष पुराना है। हर वर्ष कूड़क जनजाति के लोग मछुआरों के साथ जात्रा आयोजित करते हैं और इस मछली की पूजा करते हैं। यह प्रथा बस्तर की सांस्कृतिक आस्था और जैव विविधता संरक्षण दोनों को दर्शाती है।

प्रश्न: लिंगेश्वरी/लिंगाई माता मंदिर कहाँ स्थित है?
a) बस्तर
b) कोण्डागांव
c) दंतेवाड़ा
d) कोंडागांव

उत्तर: b) कोण्डागांव

लिंगेश्वरी/लिंगाई माता मंदिर छत्तीसगढ़ के आलोर पहाड़ी, फरसगांव (कोण्डागांव) में स्थित है। इस मंदिर की विशेषता है कि यहाँ शिवलिंग की स्त्री रूप में पूजा होती है। मंदिर साल में केवल एक बार 12 घंटे के लिए खुलता है, और यह अवसर भाद्र शुक्ल पक्ष नवमी को होता है।

प्रश्न: A : भंगाराम माई की जात्रा को “देवी-देवताओं की अदालत” कहा जाता है।
R : इसमें दोषी पाए गए देवता की मूर्ति को मंदिर से बाहर कर दिया जाता है।

a) A और R दोनों सत्य हैं और R सही व्याख्या है।
b) A और R दोनों सत्य हैं, पर R सही व्याख्या नहीं है।
c) A सत्य है, R असत्य है।
d) A असत्य है, R सत्य है।

उत्तर: a) A और R दोनों सत्य हैं और R सही व्याख्या है।

भंगाराम माई की भादों जात्रा छत्तीसगढ़ के केशकाल (जिला कोण्डागांव, बस्तर) और नगरी (धमतरी) क्षेत्र में आयोजित की जाती है। यह जात्रा भादो माह के अंतिम सप्ताह में होती है। पूजा-अर्चना सावन माह से शुरू होकर लगातार 6 शनिवारों तक चलती है और मुख्य जात्रा 7वें शनिवार को आयोजित होती है। इस अद्वितीय परंपरा को “देवी-देवताओं की अदालत” कहा जाता है। इसमें लगभग 9 परगनों (240 गाँवों) के देवी-देवताओं को बुलाया जाता है। न्याय व्यवस्था के अंतर्गत, भंगाराम माई न्यायाधीश की भूमिका निभाती हैं और यदि कोई देवता अपने कर्तव्यों में लापरवाही करता है तो उसकी मूर्ति को मंदिर से बाहर कर दिया जाता है और तभी पुनः लाया जाता है जब वह देव अपनी अहमियत साबित करता है।

प्रश्न: पुलचा घूमर जलप्रपात किस भौगोलिक क्षेत्र से संबंधित है?
a) मैकल पर्वत
b) बस्तर पठार
c) छोटा नागपुर पठार
d) विंध्याचल

उत्तर: b) बस्तर पठार

छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पुलचा घूमर जलप्रपात की खोज स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की गई है। यह जलप्रपात स्थानीय रूप से “बैबूलू जलप्रपात” के नाम से भी जाना जाता है। इसका स्रोत मुनगाभार नाला है, जो पहाड़ी क्षेत्र से गिरकर यह झरना बनाता है। यह झरना अपनी अनोखी संरचना के कारण महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दो हिस्सों में विभाजित होकर गिरता है, पहला हिस्सा 122 फीट और दूसरा हिस्सा 116 फीट ऊँचाई से गिरता है। इस खोज से क्षेत्र के पर्यटन और पर्यावरणीय महत्व में और वृद्धि हुई है।

प्रश्न: A: नमी राय पोरख ने एशियन पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
R: यह प्रतियोगिता दक्षिण कोरिया में आयोजित हुई थी।

 a) A और R दोनों सही हैं और R सही व्याख्या है।
b) A और R दोनों सही हैं पर R सही व्याख्या नहीं है।
c) A सही है, R गलत है।
d) A गलत है, R सही है।

उत्तर: c) A सही है, R गलत है।

भारत की एथलीट सुश्री नमी राय पोरख ने जापान के हिमेजी शहर में आयोजित एशियन-अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (5–13 जुलाई 2025) में 57 किलोग्राम डेडलिफ्ट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

प्रश्न: छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल पंचायत जिला कौन सा है?
a) बिलासपुर
b) रायगढ़
c) राजनांदगांव
d) दुर्ग

उत्तर: b) रायगढ़

रायगढ़ जिला छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल पंचायत जिला बन गया है। यहां की सभी 549 ग्राम पंचायतों में UPI आधारित टैक्स वसूली व्यवस्था लागू की गई है। अब ग्रामीणजन प्रॉपर्टी टैक्स, बाजार शुल्क, जलकर और स्वच्छता कर का भुगतान मोबाइल फोन से घर बैठे कर सकते हैं। पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर UPI QR कोड लगाए गए हैं। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान, पारदर्शिता और सुगमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रश्न: छत्तीसगढ़ की पहली सौर ऊर्जा संचालित कोयला खदान कहाँ स्थित है?
a) कोरबा
b) सरगुजा
c) रायगढ़
d) बस्तरउत्तर: b) सरगुजा
व्याख्या: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में राज्य की पहली सौर ऊर्जा से संचालित कोयला खदान की शुरुआत हुई है।

Leave a Comment