Chhattisgarh Current Affairs
Chhattisgarh Current Affairs in Hindi: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स – 20 जून 2025 (समसामयिक घटनाएँ) का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है। चाहे बात UPSC (सिविल सेवा परीक्षा) की हो, राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) की हो या SSC (कर्मचारी चयन आयोग) की – सभी परीक्षाओं में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, सरकारी नीतियों, योजनाओं, रिपोर्टों, सम्मेलनों एवं सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों से जुड़े प्रश्न अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं।
यह करेंट अफेयर्स क्विज आपको नवीनतम घटनाओं की गहन जानकारी देने के साथ-साथ परीक्षा के दृष्टिकोण से आपकी तैयारी को परखने और सुधारने में मदद करेगा। इस क्विज में दिए गए प्रश्न वर्तमान घटनाओं, सरकारी घोषणाओं, बजट, योजनाओं, पुरस्कारों, विज्ञान, खेल, पर्यावरण आदि से संबंधित हैं, जो परीक्षा में पूछे जाने की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी हैं। यदि आप UPSC, CGPSC, SSC, CGVYAPAM, बैंकिंग, रेलवे, या राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह क्विज़ आपके लिए एक मूल्यवान संसाधन सिद्ध होगा। तो आइए, करेंट अफेयर्स की जानकारी को क्विज़ के माध्यम से मज़बूत बनाते हैं और सफलता की ओर एक कदम और बढ़ाते हैं।
Chhattisgarh Current Affairs in Hindi
Chhattisgarh Current Affairs Quiz
Chhattisgarh Current Affairs June 2025
Q 1. निम्नलिखित में से कौन सा कथन भारत की ‘नई सामान्य स्थिति’ का भाग नहीं है?
A. भारत किसी भी आतंकवादी हमले को युद्ध मानेगा
B. भारत परमाणु धमकी के आगे नहीं झुकेगा
C. भारत UNSC की मध्यस्थता स्वीकार करेगा
D. भारत राज्य और गैर-राज्य आतंकवादियों में भेद नहीं करेगा
उत्तर: C
व्याख्या: मध्यस्थता की बात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की थी, जबकि भारत ने इसे बार-बार खारिज किया।
Q 2. निम्न लिखित में से कौन सा सही है जो “Solidarity with Refugees” विषय किस विशेष दिन से संबंधित है?
A. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस
B. शरणार्थी सहायता दिवस
C. विश्व शरणार्थी दिवस (World Refugee Day)
D. अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस
उत्तर: C
व्याख्या: इस वर्ष (20 जून 2025) के विश्व शरणार्थी दिवस (World Refugee Day 2025) की थीम “Solidarity with Refugees” है।
Q 3. किस सेना प्रणाली में विदेशी इंजन ‘Cummins Advanced Combat Engine’ प्रयोग हुआ है?
A. अर्जुन टैंक
B. Zorawar Light Tank
C. INS Vikrant
D. Tejas
उत्तर: B
व्याख्या: Zorawar लाइट टैंक में अमेरिकी इंजन लगा है।
Q 4. निम्न में से किस क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन ने विनिर्माण क्षेत्र की बिक्री को नीचे खींचा?
A. औषधि
B. पेट्रोलियम
C. खाद्य उत्पाद
D. रसायन
उत्तर: B
व्याख्या: पेट्रोलियम क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन का उल्लेख किया गया है।
Q 5. RBI (Project Finance) Directions 2025 के तहत निर्माणाधीन वाणिज्यिक रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए कितना सामान्य प्रावधान रखने को कहा गया है?
A. 5%
B. 2.5%
C. 1.25%
D. 1%
उत्तर: C
व्याख्या: निर्माणाधीन CRE के लिए सामान्य प्रावधान 1.25% निर्धारित किया गया है।
Q 6. वर्ष 2025 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की घोषित थीम क्या है?
A. योग और आयुर्वेद
B. शांति और शक्ति
C. योग संगम और हरित योग
D. आत्मनिर्भर योग
उत्तर: C. योग संगम और हरित योग
स्पष्टीकरण: इस वर्ष की थीम दो भागों में विभाजित है – “योग संगम” (सामूहिकता) और “हरित योग” (प्रकृति के साथ सामंजस्य)।
Q 7. प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को कौन-सी पारंपरिक भारतीय मूर्ति भेंट की?
A) कर्ण चक्र
B) नंदी की डोकरा मूर्ति
C) बोधि वृक्ष
D) मधुबनी पर्स
उत्तर: B
व्याख्या: डोकरा मूर्ति छत्तीसगढ़ की धातु शिल्पकला का उदाहरण है।

Q 8. पं. माधवराव सप्रे की जयंती कब मनाई जाती है?
A) 10 अगस्त
B) 19 जून
C) 1 मई
D) 26 जनवरी
उत्तर: B) 19 जून
व्याख्या: उनका जन्म 19 जून 1871 को हुआ था।
Q 9. छत्तीसगढ़ मित्र पत्रिका कहां से प्रकाशित हुई थी?
A) भोपाल
B) जबलपुर
C) रायपुर
D) नागपुर
उत्तर: C) रायपुर
व्याख्या: यह पत्रिका रायपुर से प्रकाशित हुई थी, जो उस समय मध्यप्रांत का हिस्सा था। पं. सप्रे छत्तीसगढ़ मित्र पत्रिका के संस्थापक और एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे।

