Chhattisgarh High Court Translator Bharti 2025 : अनुवादक भर्ती अधिसूचना
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने अनुवादक (Translator) पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में कुल 72 पद रिक्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां पर आपको Chhattisgarh High Court Translator Bharti 2025 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, आवेदन तिथि और चयन प्रक्रिया विस्तार से दी जा रही है।
- भर्ती विभाग: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर
- पद का नाम: अनुवादक (Translator)
- कुल पद: 72
Chhattisgarh Translator Jobs 2025 Overview
इस भर्ती का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा किया जा रहा है। इसमें कुल 72 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-8 वेतनमान प्रदान किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और परीक्षा की संभावित तिथि 14 दिसम्बर 2025 है।
| विभाग का नाम | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर |
| पद का नाम | अनुवादक (Translator) |
| कुल पद | 72 |
| वेतनमान | लेवल-8 (Pay Matrix) |
| आवेदन प्रक्रिया | Online |
| परीक्षा तिथि | 14 दिसम्बर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://vyapamcg.cgstate.gov.in |
Translator Vacancy 2025
इस भर्ती में कुल 72 पद निकाले गए हैं। इन पदों को विभिन्न आरक्षण श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए भी आरक्षण उपलब्ध है।
- UR: 33 (महिला-09)
- SC: 13 (महिला-03)
- ST: 15 (महिला-04)
- OBC: 11 (महिला-03)
- Divyang: 06
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री और अंग्रेजी भाषा में प्रवीणता होनी चाहिए या अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री और हिंदी भाषा में प्रवीणता होनी चाहिए। कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है। विधि स्नातक (Law Graduate) को वरीयता दी जाएगी।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष (छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी हेतु 40 वर्ष)
- आरक्षित वर्ग, महिला एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी:
- चरण-I (Screening Test) – 100 अंक (MCQ आधारित)
- चरण-II (Written & Skill Test) – 150 अंक
Screening Test में शामिल विषय:
- English Knowledge (25 अंक)
- General Hindi (25 अंक)
- Computer Knowledge (20 अंक)
- General Aptitude (15 अंक)
- Reasoning (15 अंक)
Written Test: अंग्रेजी से हिंदी एवं हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद (100 अंक)
Skill Test: हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग (50 अंक) – केवल योग्यतामूलक
Syllabus PDF
इस भर्ती परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम (Syllabus) आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
Translator Bharti 2025 Syllabus PDF Download
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन प्रारंभ: 25 सितम्बर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2025
- त्रुटि सुधार तिथि: 22-24 अक्टूबर 2025
- प्रवेश पत्र जारी: 08 दिसम्बर 2025
- परीक्षा तिथि: 14 दिसम्बर 2025
Application Fees
- सामान्य / OBC: ₹350
- SC / ST / दिव्यांग: ₹200
FAQs – Translator Bharti 2025
- Q. कुल कितने पद निकाले गए हैं?
A. इस भर्ती में कुल 72 पद हैं। - Q. आवेदन प्रक्रिया किस माध्यम से होगी?
A. आवेदन केवल Online माध्यम से होगा। - Q. परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
A. परीक्षा 14 दिसम्बर 2025 को होगी। - Q. क्या विधि स्नातक (Law Graduate) को लाभ मिलेगा?
A. हां, विधि स्नातक को वरीयता दी जाएगी। - Q. क्या परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होगा?
A. नहीं, इस परीक्षा में Negative Marking नहीं है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना और पाठ्यक्रम को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
