Daily Current Affairs Quiz in Hindi
Daily Current Affairs Quiz: 23 जून 2025 Current Affairs Quiz हिंदी: दिल्ली में बारिश चेतावनी, ईरान‑अमेरिका तनाव, और प्रमुख राष्ट्रीय‑अंतर्राष्ट्रीय बिंदुओं पर MCQs; UPSC एवं SSC तैयारी हेतु।
Q. INS Tamal से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. इसे रूस के कालिनिनग्राद में बनाया गया है।
B. यह पूरी तरह से स्वदेशी निर्मित पोत है।
C. यह क्रिवाक-श्रेणी की आठवीं पोत है।
D. इसे वेस्टर्न फ्लीट में शामिल किया जाएगा।
उत्तर: B
स्पष्टीकरण: INS Tamal 26% स्वदेशी घटकों वाला है, लेकिन पूर्णतः स्वदेशी नहीं है।
Q. कीट आधारित चारे के पर्यावरणीय लाभों में कौन-सा शामिल नहीं है?
A. ग्रीनहाउस गैसों में कमी
B. कम भूमि और जल की आवश्यकता
C. उच्च मात्रा में कीटनाशकों का प्रयोग
D. जैविक कचरे का पुनर्चक्रण
उत्तर: C
व्याख्या: कीट आधारित चारा कीटनाशकों के बजाय जैविक कचरे पर आधारित होता है।
Q. भारत में फ्री-स्पेस क्वांटम कम्युनिकेशन को प्रदर्शित करने में सबसे बड़ी बाधा क्या है?
A. बिजली आपूर्ति की कमी
B. राजनीतिक अस्थिरता
C. वायुमंडलीय अशांति और प्रदूषण
D. कनेक्टिविटी की कमी
उत्तर: C
व्याख्या: दिल्ली जैसे क्षेत्रों में हवा, प्रदूषण, और अशांति के कारण फोटॉन बीम में त्रुटियाँ बढ़ती हैं।
Q. निम्न में से कौन-सा कथन “Critical and Emerging Technologies Index” के संबंध में सही है?
A. इसमें केवल AI और बायोटेक्नोलॉजी का आकलन किया गया है।
B. भारत ने इस सूचकांक में अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ दिया।
C. इस सूचकांक में कुल 25 देशों का मूल्यांकन किया गया।
D. यह सूचकांक केवल सार्वजनिक आंकड़ों पर आधारित है।
उत्तर: C
व्याख्या: यह सूचकांक 25 देशों को पांच तकनीकी क्षेत्रों के आधार पर रैंक करता है।
Q. मतदान प्रतिशत निकालने की नवीन प्रणाली में कौन-सी तकनीक का उपयोग किया गया?
A. कागज आधारित रिपोर्टिंग
B. मोबाइल ऐप आधारित रिपोर्टिंग
C. मैनुअल रिपोर्टिंग
D. ईमेल के माध्यम से रिपोर्टिंग
उत्तर: B
व्याख्या: ECI ने मतदान समाप्ति के बाद पीठासीन अधिकारी द्वारा मोबाइल ऐप से मतदान प्रतिशत की रिपोर्टिंग सुनिश्चित की है।
Q. राष्ट्रीय रेयर ब्लड डोनर रजिस्ट्री को विकसित करने वाला प्रमुख संस्थान कौन है?
A) एम्स, दिल्ली
B) आईसीएमआर-एनआईआईएच, मुंबई
C) टाटा मेडिकल सेंटर, कोलकाता
D) एनसीडीसी, दिल्ली
उत्तर: B
व्याख्या: यह पहल ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्युनो-हैमेटोलॉजी’ (एनआईआईएच), मुंबई द्वारा की गई है जो आईसीएमआर के अंतर्गत आता है।
Q. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किस राजनीतिक दल की स्थापना की और किस वर्ष?
A) हिन्दू महासभा – 1943
B) भारतीय जनसंघ – 1951
C) भारतीय जनता पार्टी – 1955
D) कांग्रेस पार्टी – 1929
सही उत्तर: B
व्याख्या: उन्होंने RSS की सहायता से अक्तूबर 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की ।
