जानिए IIT Bombay के नवीन शोध में कैसे कोलेजन I पैंक्रियाज में अमाइलिन क्लंपिंग को तेज करके टाइप-2 डायबिटीज़ को और गंभीर बना सकता है। पढ़ें CGPSC Easy पर हिंदी में पूरी जानकारी, नये उपचार के संकेत और UPSC/PSC के लिए उपयोगी तथ्य।
IIT Bombay के शोध में डायबिटीज़ को लेकर नई जानकारी
कोलेजन (Collagen) क्या है?
कोलेजन हमारे शरीर में पाया जाने वाला एक प्रमुख प्रोटीन है। यह हमारे त्वचा (skin), हड्डियों (bones), टिश्यू (tissues), कण्डरा (tendons) और लिगामेंट्स (ligaments) में मौजूद होती है। हम इसको इस प्रकार समझ सकते है, शरीर का गोंद (glue); जो कोशिकाओं और ऊतकों को एक साथ जोड़ कर रखता है।
टाइप-2 डायबिटीज़ दुनिया भर में करोड़ों लोगों को प्रभावित कर रही है। अब IIT Bombay के वैज्ञानिकों ने इस बीमारी के पीछे छिपे एक नए कारक को खोजा है, जो इस बीमारी को और जटिल बना सकता है। शोध में पाया गया है कि हमारे शरीर में मौजूद कोलेजन I नामक प्रोटीन पैंक्रियाज में हॉर्मोन अमाइलिन के क्लंप्स (गांठें) बनाने की प्रक्रिया को तेज करता है।
अमाइलिन वही हॉर्मोन है जो इंसुलिन के साथ मिलकर खाने के बाद ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। जब शरीर में ब्लड शुगर बढ़ जाता है तो β-सेल्स अधिक अमाइलिन बनाते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में अमाइलिन गलत तरह से मोड़कर ऐसे क्लंप्स बना देता है जो β-सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे इंसुलिन बनना कम हो जाता है और डायबिटीज़ की गंभीरता बढ़ जाती है।
शोध में यह बात सामने आई कि पैंक्रियाज के टिश्यू में कोलेजन I की मात्रा डायबिटीज़ के दौरान बढ़ जाती है और यह अमाइलिन को एक प्लेटफॉर्म जैसा सपोर्ट देता है, जिससे वह जल्दी क्लंपिंग करता है। इसे देखने के लिए शोधकर्ताओं ने कई उन्नत तकनीकों जैसे Atomic Force Microscopy, Surface Plasmon Resonance, NMR spectroscopy आदि का इस्तेमाल किया।
शोध का एक बड़ा निष्कर्ष यह भी रहा कि अब तक कई उपचार सिर्फ सेल के अंदर की प्रक्रियाओं पर केंद्रित रहते थे। लेकिन जब तक कोलेजन और अमाइलिन के इस खतरनाक संपर्क को रोका नहीं जाएगा, तब तक बीमार टिश्यू में toxic environment बना रहेगा और डायबिटीज़ बढ़ सकती है।
शोधकर्ता अब इस interaction को समझने के लिए Cryo-EM मॉडल पर काम कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी दवाइयाँ बनाई जा सकें जो कोलेजन और अमाइलिन के जोड़ को रोक सकें। इसके अलावा पैंक्रियाज के β-सेल्स को फिर से मजबूत करने के लिए 3D बायो-स्ट्रक्चर आधारित थैरेपीज़ पर भी रिसर्च चल रही है।
इस शोध ने टाइप-2 डायबिटीज़ की रोकथाम के लिए एक नया रास्ता दिखाया है कि केवल लाइफस्टाइल ही नहीं, बल्कि शरीर के बाहरी मैट्रिक्स (Extracellular Matrix) में बदलाव भी बीमारी की प्रगति को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में इलाज की रणनीति में कोलेजन और अमाइलिन के इस घातक गठजोड़ को भी रोकना जरूरी होगा।
Quick Quiz
Q 1. IIT Bombay के शोध में किस कारक को type-2 डायबिटीज़ में amylin clumping को बढ़ाने वाला एक नया ट्रिगर पाया गया?
A) इंसुलिन
B) β-सेल्स
C) कोलेजन I फाइब्रिलर प्रोटीन
D) ग्लूकोज ट्रांसपोर्टर
सही उत्तर: C
व्याख्या: स्टडी में पता चला कि extracellular matrix का प्रमुख घटक, फाइब्रिलर कोलेजन I, amylin aggregation को प्लेटफॉर्म देकर β-सेल्स को और अधिक toxic करता है।
Q 2. Amylin aggregation β-सेल्स को किस प्रकार प्रभावित करता है?
1 सेल death pathways सक्रिय करता है।
2 β-सेल्स की insulin उत्पादन क्षमता घटाता है।
3 Oxidative stress बढ़ाता है
कूट चुनिए:
A) केवल 1 और 2
B) केवल 2 और 3
C) केवल 1 और 3
D) 1, 2 और 3 सभी
सही उत्तर: D
व्याख्या: कोलेजन और अमाइलिन साथ में β-सेल्स में oxidative stress बढ़ाते हैं, insulin उत्पादन घटाते हैं और apoptosis pathways को सक्रिय करते हैं।
Q 3. Type-2 डायबिटीज़ में amylin किस परिस्थिति में misfold होकर toxic clumps बनाता है?
A) जब insulin कम बनता है
B) जब amylin कम बनता है
C) जब amylin का high concentration होता है
D) जब β-सेल्स divide नहीं होते
सही उत्तर: C
व्याख्या: जब शरीर अधिक insulin release करने की कोशिश करता है, तब amylin का स्तर भी बढ़ता है और high concentration में amylin misfold होकर clumps बना लेता है।
Q 4. शोध में प्रयोगशाला में β-सेल्स पर किए गए परीक्षणों में पाया गया कि amylin और कोलेजन मिलकर क्या प्रभाव डालते हैं?
A) सेल्स अधिक insulin बनाते हैं
B) सेल्स stress-free रहते हैं
C) सेल्स में मृत्यु दर बढ़ जाती है
D) सेल्स regenerative होते हैं
सही उत्तर: C
व्याख्या: कोलेजन और amylin साथ में β-सेल्स पर toxic प्रभाव डालते हैं, जिससे oxidative stress और apoptosis pathways सक्रिय होकर cell death बढ़ती है।
Q 5. IIT Bombay की टीम ने amylin और कोलेजन I के इंटरैक्शन को जानने के लिए कौन सी techniques प्रयोग की?
A) केवल Cryo-EM
B) केवल Atomic Force Microscopy
C) Surface Plasmon Resonance, AFM, Thioflavin T fluorescence और NMR spectroscopy
D) X-ray diffraction only
सही उत्तर: C
व्याख्या: टीम ने binding strength देखने के लिए SPR, adhesion के लिए AFM, aggregation kinetics के लिए Thioflavin T fluorescence और protein interaction sites जानने के लिए NMR spectroscopy का प्रयोग किया।
Q 6. Type-2 डायबिटीज़ में extracellular matrix का कौन सा पहलू β-सेल्स के toxic microenvironment को बढ़ा सकता है?
A) माइटोकॉन्ड्रिया
B) Cytoplasm
C) कोलेजन I matrix
D) Ribosome activity
सही उत्तर: C
व्याख्या: कोलेजन extracellular matrix का हिस्सा है जो amylin aggregation को accelerate कर toxic environment बनाता है।
Q 7. अध्ययन के अनुसार diabetes progression रोकने के लिए भविष्य में किस दिशा में दवाइयाँ विकसित की जा सकती हैं?
A) केवल insulin synthesis बढ़ाना
B) amylin और कोलेजन interaction को disrupt करना
C) β-सेल्स proliferation रोकना
D) केवल glucose intake कम करना
सही उत्तर: B
व्याख्या: शोधकर्ता के अनुसार जब तक amylin और collagen के interaction को disrupt नहीं किया जाएगा, toxic microenvironment पूरी तरह समाप्त नहीं होगा।
