छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स जून 2025
Chhattisgarh Current Affairs June 2025 in Hindi छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स जून 2025: जानिए इस माह के सभी महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय समाचार, सरकारी योजनाएं, नियुक्तियां, पुरस्कार, खेल, और अन्य घटनाएं। CGPSC, व्यापम, जैसे परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी। अगर आप छत्तीसगढ़ से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे CGPSC, व्यापम, की तैयारी कर रहे हैं, तो जून 2025 के छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है। इस लेख में हमने जून माह की सभी प्रमुख राज्य स्तरीय घटनाओं, नीतियों, योजनाओं, और नियुक्तियों को संक्षिप्त लेकिन तथ्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया है। यह सामग्री आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स जून 2025 MCQS Q. अनिमेष, जिनका प्रदर्शन एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में चर्चा में रहा, निम्नलिखित में से किस जिले से संबंधित हैं? A. रायपुर B. बिलासपुर C. जशपुर D. बस्तर उत्तर: C व्याख्या: अनिमेष छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से संबंधित हैं। छत्तीसगढ़ के जशपुर निवासी अनिमेष ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में 20.32 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक (Bronze) प्राप्त किया। Q. ग्राम जामगांव (एम) में बनी हर्बल एक्स्ट्रैक्शन यूनिट किस जिले में है और इस पहल से सबसे अधिक लाभ किस समुदाय को मिलने की संभावना है? A. कोरिया जिला, आदिवासी वनोपज संग्रहकर्ता B. दुर्ग जिला, आदिवासी वनोपज संग्रहकर्ता C. दुर्ग जिला, कृषि मजदूर D. बिलासपुर जिला, शहरी व्यापारिक समुदाय उत्तर: B व्याख्या: यूनिट दुर्ग जिले के ग्राम जामगांव (एम) में स्थित है और 44% वनाच्छादित क्षेत्र होने के कारण आदिवासी वनोपज संग्रहकर्ताओं को रोजगार व लाभ मिलेगा प्राप्त होगे। Q. हाल ही में “राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई होलकर सम्मान 2024” से सम्मानित डॉ. जयमति कश्यप को यह पुरस्कार किस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया, और यह पुरस्कार सामान्यतः निम्न में से किस क्षेत्र/क्षेत्रों में दिया जाता है? A) विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचार हेतु B) लोक, जनजातीय एवं पारंपरिक कलाओं में योगदान व समाज सेवा हेतु C) सैन्य सेवा में वीरता प्रदर्शन हेतु D) अंतरिक्ष अनुसंधान में उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु उत्तर: B) लोक, जनजातीय एवं पारंपरिक कलाओं में योगदान व समाज सेवा हेतु व्याख्या: राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई होलकर सम्मान उन महिलाओं को प्रदान किया जाता है जिन्होंने समाज, संस्कृति, लोककला, जनजातीय परंपरा, महिला सशक्तिकरण, साहित्य, शिक्षा और जनकल्याण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया हो। 2024 में यह पुरस्कार डॉ. जयमति कश्यप को उनके जनजातीय, लोक एवं पारंपरिक कलाओं में योगदान और समाज में उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया गया। Q. छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2025 के फाइनल में कौन-सी दो टीमें संयुक्त विजेता घोषित की गईं? A) बिलासपुर बुल्स और दुर्ग ड्रैगन्स B) राजनांदगांव पैंथर्स और रायपुर रायनोज C) बिलासपुर बुल्स और राजनांदगांव पैंथर्स D) रायपुर रायनोज और कोरबा किंग्स उत्तर: B व्याख्या: अंतिम मैच रायपुर रायनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच हुआ और दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। Q. ‘दुधारू पशुपालन योजना’ का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के किस जिले से हुआ? A) जशपुर B) कांकेर C) कोण्डागांव D) बलरामपुर उत्तर: C) कोण्डागांव छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 जून 2025 को “दुधारू पशुपालन योजना” का शुभारंभ किया। यह योजना कोण्डागांव के भोंगापाल गांव से शुरू हुई। योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजातीय महिलाओं को स्वरोजगार और दूध उत्पादन के माध्यम से आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण प्रदान करना है। इसके अंतर्गत 6 जिलों में 325 परिवारों को 650 दुधारू पशु (साहीवाल नस्ल) दिए जाएंगे। Q. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवा रायपुर में “कलाग्राम” परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्या है? A. नवा रायपुर में शहरी हाट बाजारों का निर्माण करना B. छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, संस्कृति और शिल्प को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना C. आदिवासी छात्रों के लिए डिजिटल शिक्षा केंद्र स्थापित करना D. राज्य के शहरी युवाओं को स्टार्टअप प्रशिक्षण देना उत्तर: B छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर के सेक्टर-24 में ‘कलाग्राम’ परियोजना की नींव रखी है। इस केंद्र का उद्देश्य स्थानीय लोक कलाकारों, शिल्पकारों और पारंपरिक कारीगरों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच देना है, जिससे उनकी कला को पहचान और विपणन के अवसर मिल सकें। यह राज्य सरकार की एक प्रमुख सांस्कृतिक पहल है। Q. हाल ही में चर्चा में रही बोधघाट बांध परियोजना छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्थित है, जिससे सुकमा और बीजापुर जिले को भी लाभ होगा? A) बस्तर B) नारायणपुर C) दंतेवाड़ा D) कांकेर उत्तर: C) दंतेवाड़ा व्याख्या: बोधघाट बांध परियोजना छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित है। इसकी पुनः घोषणा हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद की गई। यह परियोजना बीजापुर और सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित जिलों को भी सिंचाई, बिजली और मत्स्य उत्पादन से लाभान्वित करेगी। Q. बस्तर दशहरा से पहले धवड़ावीर देव के प्रतीकात्मक पिंड के गायब होने की घटना चर्चा में रही। इस सन्दर्भ में निम्न युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? A) गिरेला – धवड़ावीर पूजा स्थल B) जैतपुरी – बस्तर क्षेत्र C) रैनी – दशहरे का विशेष पूजन दिवस D) धवड़ावीर – काकतीय राजा का पुत्र उत्तर: D व्याख्या: हाल ही में बस्तर दशहरा और धवड़ावीर पिंड के गायब होने की घटना समाचारों में रही। धवड़ावीर को माँ दंतेश्वरी का पुत्र माना जाता है, जबकि विकल्प D में उन्हें “काकतीय राजा का पुत्र” बताया गया है, जो गलत है। शेष सभी युग्म सही हैं। Q. हाल ही में छत्तीसगढ़ के किस विकासखंड को उसकी सांस्कृतिक विरासत और लगभग 1000 साल पुरानी सरस्वती प्रतिमा के कारण राज्य सरकार द्वारा “सांस्कृतिक पर्यटन स्थल” (Cultural Tourism Spot) के रूप में चिन्हित किया गया है? A) दंतेवाड़ा विकासखंड B) लोहेंडीगुड़ा विकासखंड C) बीजापुर विकासखंड D) कोंटा विकासखंड उत्तर: B) लोहेंडीगुड़ा विकासखंड स्पष्टीकरण: हाल ही में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बस्तर जिले के अंतर्गत आने वाले लोहेंडीगुड़ा विकासखंड को उसकी सांस्कृतिक पहचान, जैसे कि लोहेंडी देवी की चार फीट ऊँची मूर्ति, और बस्तर क्षेत्र की एकमात्र सरस्वती प्रतिमा के आधार पर सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई है। यह निर्णय स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और पर्यटन बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। Q. 2025 में ‘एनपीसी वर्ल्ड वाइड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप’ में कांस्य पदक जीतने वाली खुशबू नाग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें: 1. वे छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ से संबंधित हैं। 2. उन्होंने … Read more