मासिक छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स सितंबर 2025 | Monthly Chhattisgarh Current Affairs September 2025
Monthly Chhattisgarh Current Affairs September 2025 Hindi मासिक छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स सितंबर 2025 (Monthly Chhattisgarh Current Affairs September 2025) : छत्तीसगढ़ में सितंबर 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण विषयों, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। इन सभी महत्वपूर्ण विषयों को संग्रहित कर उन पर क्विज तैयार किया गया है। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़। अगर आप छत्तीसगढ़ से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे CGPSC, व्यापम, की तैयारी कर रहे हैं, तो मासिक सितंबर 2025 के छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है। इस लेख में हमने सितंबर माह की सभी प्रमुख राज्य स्तरीय घटनाओं, नीतियों, योजनाओं, और नियुक्तियों को संक्षिप्त लेकिन तथ्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया है। यह सामग्री आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। मासिक छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स अगस्त 2025 | Monthly Chhattisgarh Current Affairs August 2025 कोयला सेस जीएसटी में मर्ज, राज्यों को होगा बड़ा लाभ 22 सितंबर से कोयले पर लगने वाला ₹400 प्रति टन का सेस खत्म कर दिया जाएगा और इसे जीएसटी में शामिल किया जाएगा। अब कोयले पर 5% की जगह 18% जीएसटी लगेगा। इस फैसले से छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे कोयला उत्पादक राज्यों को इनपुट टैक्स और जीएसटी कलेक्शन से सीधा फायदा होगा। अनुमान है कि छत्तीसगढ़ को हर साल 2-3 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पहले यह राशि केंद्र को जाती थी। हालांकि झारखंड ने इस फैसले पर आपत्ति दर्ज की है। Practice Quiz Q. छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा किस कोयला क्षेत्र से संबंधित हैं, जिस पर इस निर्णय का सीधा असर होगा?a) गोंडवाना कोलफील्ड b) अरावली क्षेत्रc) हिमालयी पट्टीd) मालवा पठार उत्तर: a) गोंडवाना कोलफील्ड प्रदेश का पहला प्लास्टिक पार्क उरला (रायपुर) में प्रदेश का पहला प्लास्टिक पार्क रायपुर जिले के उरला में बन रहा है, जिसकी लागत 39 करोड़ रुपये है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य 30 अक्टूबर 2025 तक पूरा कर लिया जाए। इस पार्क में 44 प्लॉट पर उद्योग स्थापित होंगे। इसके अलावा प्रदेश में 9 औद्योगिक क्षेत्रों में 635 टेंडर जारी किए गए हैं। साथ ही बलौदाबाजार, बस्तर, सरगुजा और राजनांदगांव में चार नए स्मार्ट इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य 10 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराना है। Practice Quiz Q. प्रदेश का पहला प्लास्टिक पार्क कहाँ बन रहा है?A. बिलासपुरB. रायपुर C. दुर्गD. जगदलपुर Answer: BExplanation: पहला प्लास्टिक पार्क रायपुर जिले के उरला में बन रहा है। देश में नारियल उत्पादन में अव्वल कोंडागांव छत्तीसगढ़ का कोंडागांव नारियल उत्पादन में देशभर के 11 प्रदर्शन सह बीज उत्पादन प्रक्षेत्रों (डीएसपी) में पहले स्थान पर पहुंच गया है। यहां हर साल 100 टन से अधिक नारियल और 50,000 से अधिक पौधे तैयार किए जाते हैं। इस प्रक्षेत्र में 18 प्रजातियों के पौधे लगे हैं, जिनमें उच्च उत्पादन देने वाली संकर किस्में भी शामिल हैं। नारियल के साथ-साथ सुपारी और काली मिर्च का उत्पादन भी हो रहा है। विपणन में 25 महिला स्वसहायता समूह सक्रिय हैं और 70% किसान आदिवासी वर्ग से आते हैं। Practice Quiz Q. देश के 11 डीएसपी (प्रदर्शन सह बीज उत्पादन प्रक्षेत्र) में नारियल उत्पादन में पहला स्थान किस जिले को प्राप्त है?a) बस्तरb) कोंडागांवc) रायपुरd) महासमुंद उत्तर: b) कोंडागांव कोंडागांव का मां लिंगेश्वरी गुफा मंदिर कोंडागांव जिले के ग्राम आलोर स्थित मां लिंगेश्वरी गुफा मंदिर साल में केवल एक बार दशहरे के अवसर पर खुलता है। गुफा में प्राकृतिक शिवलिंग स्थित है, जिसकी पूजा लगभग 200 साल पहले शुरू हुई थी। भक्त छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आस्था इतनी प्रबल है कि तीन दिन पहले से ही श्रद्धालु कतार में लगने लगे हैं। मान्यता है कि यहां छोड़े गए पदचिह्न से तय होता है कि साल शुभ रहेगा या अशुभ। Practice Quiz Q. मां लिंगेश्वरी गुफा मंदिर कहां स्थित है?A. बस्तरB. कोंडागांवC. रायगढ़D. धमतरी उत्तर: B भारत में शिशु मृत्यु दर और जन्म दर में भारी गिरावट भारत में शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) 2023 में 25 पर पहुँच गई है, जो 2013 की तुलना में 37.5% कम है। एसआरएस रिपोर्ट 2023 के अनुसार, 2013 में प्रति 1,000 शिशुओं में 40 की मृत्यु होती थी, जबकि अब यह घटकर 25 रह गई। ग्रामीण क्षेत्रों में आईएमआर 44 से घटकर 28 और शहरी क्षेत्रों में 27 से घटकर 18 हो गई है। जन्म दर में भी पिछले दशक में 14% की गिरावट आई है, जो 2013 में 21.4 से घटकर 2023 में 18.4 हो गई। उच्चतम आईएमआर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में दर्ज किया गया, जबकि मणिपुर में सबसे कम स्तर 5 दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के तेंदू फल के जूस को मिला पेटेंट इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के वानिकी विभाग को तेंदू फल के जूस निर्माण की प्रक्रिया पर पेटेंट प्राप्त हुआ है। प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कुमार प्रजापति और उनकी टीम ने 30 महीने तक किए गए प्रयोगों के आधार पर जूस की गुणवत्ता को प्रमाणित किया। इस जूस का स्वाद, रंग, टेक्सचर और माइक्रोबियल स्थिरता संतोषजनक पाई गई। पेटेंट मिलने के बाद अब तेंदू फल से वाणिज्यिक स्तर पर स्वास्थ्यवर्धक जूस का उत्पादन संभव होगा। यह पहल छत्तीसगढ़ के वनवासी क्षेत्रों की आय बढ़ाने में सहायक होगी। Practice Quiz Q. Assertion (A): तेंदू फल का जूस जनजातीय समुदायों की आय में वृद्धि करेगा।Reason (R): वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता से लगभग ₹1000 करोड़ का कारोबार होता है। a) दोनों कथन सत्य हैं और कारण (R), Assertion (A) को तार्किक रूप से समझाता है।b) दोनों सत्य हैं परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।c) A सत्य है, R असत्य है।d) A असत्य है, R सत्य है। सही उत्तर: a) दोनों कथन सत्य हैं और कारण (R), Assertion (A) को तार्किक रूप से समझाता है। रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की शुरुआत 1 नवंबर से रायपुर में 1 नवंबर को राज्य … Read more