Current Affairs 2025 in Hindi: जनवरी से दिसंबर तक का सम्पूर्ण महा-रिवीजन


Current Affairs 2025 in Hindi

आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं (CGPSC, UPSC, SSC, Bank, Railway, NDA) में सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरे वर्ष का करेंट अफेयर्स (Current Affairs 2025) सबसे महत्वपूर्ण हथियार होता है। अक्सर छात्र अलग-अलग जगहों से आधी-अधूरी जानकारी पढ़ते हैं, जिससे परीक्षा में कन्फ्यूजन होता है।

इस मास्टर आर्टिकल में हमने जनवरी से दिसंबर 2025 तक की हर छोटी-बड़ी घटना, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय समझौते, खेल विश्व कप, वैज्ञानिक मिशन, सूचकांक, नई मोदी कैबिनेट और केंद्रीय बजट 2025-26 का गहराई से (In-depth) विश्लेषण किया है। इस एक पेज को पढ़ने के बाद आपको 2025 के करेंट अफेयर्स के लिए किसी अन्य किताब की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

1. केंद्रीय बजट 2025-26: ‘विकसित भारत’ का रोडमैप

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने लगातार 8वीं बार केंद्रीय बजट पेश कर इतिहास रचा है (इससे पहले मोरारजी देसाई ने 10 बार बजट पेश किया था)। बजट 2025-26 का अंतिम गंतव्य (Destination) ‘विकसित भारत’ है, जिसका अर्थ है गरीबी से मुक्ति, 100% स्कूली शिक्षा, सर्वसुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं, कुशल कामगार, महिलाओं की 70% आर्थिक भागीदारी और भारत को ‘Food Basket of the World’ बनाना।

Advertisement

बजट के 4 प्रमुख इंजन (4 Engines of Growth)

इस बजट को गति देने के लिए सरकार ने 4 प्रमुख इंजनों पर फोकस किया है:

  1. कृषि (Agriculture): सरकार ने ‘प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना’ की शुरुआत 100 जिलों में की है, जिसका लक्ष्य 1.7 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाना है। दलहन (तूर, उड़द, मसूर) में आत्मनिर्भरता के लिए 6 वर्ष का मिशन और कपास उत्पादन के लिए 5 वर्ष का मिशन शुरू किया गया है। बिहार में ‘मखाना बोर्ड’ की स्थापना और असम के नामरूप में 12.7 लाख मीट्रिक टन क्षमता का नया यूरिया प्लांट लगाया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी गई है।
  2. MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम): सूक्ष्म उद्योगों के लिए ‘उद्यम पोर्टल’ पर 5 लाख रुपये की सीमा वाला नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च हुआ है। भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए फुटवियर, खिलौना और खाद्य प्रसंस्करण में ‘राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन’ शुरू किया जाएगा।
  3. निवेश (Investment): इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए अगले 5 वर्षों में 500 सरकारी स्कूलों में ‘अटल टिंकरिंग लैब’ स्थापित की जाएंगी। 2019 में शुरू हुए ‘जल जीवन मिशन’ (हर घर जल) की समय सीमा 2028 तक बढ़ा दी गई है। शिक्षा में AI के लिए ₹500 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
  4. निर्यात (Export): एक्सपोर्ट सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए ‘भारत ट्रेड नेट प्लेटफॉर्म’ लॉन्च किया गया है।

MSME की नई परिभाषा (New MSME Limits)

बजट में MSME सेक्टर को मजबूत करने के लिए निवेश (Investment) और टर्नओवर (Turnover) की सीमाओं को पूरी तरह बदल दिया गया है:

श्रेणी (Category)निवेश सीमा (Investment)टर्नओवर सीमा (Turnover)
सूक्ष्म (Micro)₹2.5 करोड़ तक₹10 करोड़ तक
लघु (Small)₹25 करोड़ तक₹100 करोड़ तक
मध्यम (Medium)₹125 करोड़ तक₹500 करोड़ तक

टैक्स स्लैब और राजकोषीय घाटा (Tax & Fiscal Deficit)

नई इनकम टैक्स रिजीम के तहत ₹12 लाख तक की आय को पूरी तरह टैक्स फ्री कर दिया गया है। 36 जीवन रक्षक दवाओं (कैंसर व दुर्लभ बीमारियां) से टैक्स हटा लिया गया है। राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) वर्ष 2024-25 के लिए GDP का 4.8% और वर्ष 2025-26 के लिए 4.4% रहने का अनुमान है। सरकार की आय का सबसे बड़ा स्रोत ‘उधार’ (24%) है, उसके बाद आयकर (22%) और GST (18%) है। वहीं, बीमा क्षेत्र (Insurance Sector) में FDI की सीमा 74% से बढ़ाकर 100% कर दी गई है।

2. मोदी कैबिनेट 3.0: प्रमुख मंत्री और उनके प्रभार

तीसरी बार सत्ता में आई NDA सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा इस प्रकार किया गया है। यह सूची परीक्षाओं के ‘मिलान करें’ (Match the following) प्रश्नों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है:

Advertisement
  • नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री): कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग।
  • राजनाथ सिंह: रक्षा मंत्रालय।
  • अमित शाह: गृह मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय।
  • नितिन गडकरी: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय।
  • जे.पी. नड्डा: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय।
  • शिवराज सिंह चौहान: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय।
  • निर्मला सीतारमण: वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय।
  • डॉ. एस. जयशंकर: विदेश मंत्रालय।
  • मनोहर लाल खट्टर: आवास व शहरी मामले तथा बिजली मंत्रालय।
  • पीयूष गोयल: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय।
  • धर्मेंद्र प्रधान: शिक्षा मंत्रालय।
  • राममोहन नायडू: नागरिक उड्डयन मंत्रालय (कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री)।
  • जुएल ओराम: जनजातीय कार्य मंत्रालय (अर्जुन मुंडा के चुनाव हारने के बाद)।
  • अश्विनी वैष्णव: रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय।
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया: दूरसंचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय।
  • भूपेंद्र यादव: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय।
  • अन्नपूर्णा देवी: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय।
  • चिराग पासवान: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय।
  • सी.आर. पाटिल: जल शक्ति मंत्रालय।

3. प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय सूचकांक (Index & Rankings 2025)

वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। विभिन्न सूचकांकों में भारत की रैंक इस प्रकार है:

सूचकांक (Index)भारत की रैंकप्रथम स्थान (Top Country)
एशिया पावर इंडेक्सतीसरा (3rd)अमेरिका
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंडेक्सतीसरा (3rd)अमेरिका
ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्सतीसरा (3rd)अमेरिका
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स (Military)चौथा (4th)अमेरिका
जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI)23वांडेनमार्क (चौथे स्थान पर, टॉप 3 खाली हैं)
विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक (Competitiveness)41वांस्विट्जरलैंड
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स85वांसिंगापुर
भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (Corruption)96वांडेनमार्क
ग्लोबल हंगर इंडेक्स (भूखमरी)102वांआर्मेनिया
वैश्विक शांति सूचकांक (Peace)115वांआइसलैंड
विश्व खुशहाली सूचकांक (Happiness)118वांफिनलैंड
ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स131वांआइसलैंड
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक151वांनॉर्वे

4. प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन (Summits 2025)

वैश्विक कूटनीति (Global Diplomacy) के तहत आयोजित प्रमुख सम्मेलन और उनके आयोजन स्थल:

  • G20 शिखर सम्मेलन 2025: जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में आयोजित। (2024 में रियो डी जनेरियो में हुआ था)।
  • G7 शिखर सम्मेलन 2025: कनाडा में संपन्न हुआ।
  • BRICS शिखर सम्मेलन (17वां): ब्राजील में संपन्न। (18वां ब्रिक्स सम्मेलन 2026 में भारत में होगा)। इंडोनेशिया इसका नया पूर्ण सदस्य बना है।
  • COP30 (पर्यावरण सम्मेलन): बेलेम (ब्राजील) में आयोजित हुआ।
  • SCO (शंघाई सहयोग संगठन) 25वां सम्मेलन: तियानजिन (चीन) में आयोजित। बेलारूस इसका नया सदस्य बना है।
  • आसियान (ASEAN) 22वां शिखर सम्मेलन: मलेशिया में आयोजित।
  • बिम्सटेक (BIMSTEC) 6वां सम्मेलन: थाईलैंड में संपन्न (थीम: समृद्धि, लचीलापन और खुलापन)।
  • 150वां अंतर-संसदीय संघ (IPU) सम्मेलन: ताशकंद (उज्बेकिस्तान)।
  • अंतरराष्ट्रीय समुद्री तल प्राधिकरण का 30वां सत्र: किंग्स्टन (जमैका)।
  • पहला वैश्विक न्याय व शांति शिखर सम्मेलन: संयुक्त अरब अमीरात (UAE)।

5. रक्षा और महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास (Defence & Military Exercises)

भारत की तीनों सेनाओं (Army, Navy, Air Force) द्वारा किए गए प्रमुख सैन्य अभ्यास और ऑपरेशन्स:

  • टाइगर क्लॉ (Tiger Claw): भारत और USA की वायुसेना के मध्य पहली बार उत्तर प्रदेश के गरुड़ रेजीमेंटल सेंटर में हुआ।
  • डेजर्ट साइक्लोन (Desert Cyclone): भारत और UAE के मध्य आयोजित। (जबकि केवल ‘साइक्लोन’ अभ्यास भारत और मिस्र के बीच राजस्थान में हुआ)।
  • मालाबार अभ्यास (Malabar): क्वॉड देशों (भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया, USA) के नौसेनाओं के मध्य प्रशांत महासागर के गुआम (Guam) द्वीप पर आयोजित।
  • हरिमऊ शक्ति (Harimau Shakti): भारत और मलेशिया के मध्य राजस्थान के बीकानेर (महाजन फील्ड फायरिंग रेंज) में हुआ।
  • धर्म गार्जियन और जा-माता (Ja-Mata): भारत और जापान के मध्य।
  • एक्यूवेरिन (Ekuverin) और एकता अभ्यास: भारत और मालदीव के मध्य त्रिवेंद्रम, केरल में आयोजित।
  • ऑपरेशन सागर बंधु: दत्तवाहा चक्रवात (Dutwaha Cyclone – नामकरण यमन ने किया) की तबाही के बाद श्रीलंका की मदद के लिए भारत द्वारा चलाया गया राहत अभियान।
  • ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान के कब्जे वाले POK में 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा किया गया सर्जिकल हमला।
  • ऑपरेशन कालनेमि: उत्तराखंड में फर्जी साधु-संतों की पहचान और गिरफ़्तारी के लिए चला गया अभियान।

6. विज्ञान, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी (Science & Space Technology)

इसरो (ISRO) और डीआरडीओ (DRDO) की प्रमुख उपलब्धियां:

  • इसरो का सबसे भारी उपग्रह: ISRO ने USA के 6100 किलोग्राम के सबसे भारी पेलोड ‘ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 (Bluebird Block 2)’ को LVM3-M6 रॉकेट से सफलतापूर्वक लॉन्च कर नया रिकॉर्ड बनाया।
  • 100वां मिशन: इसरो ने GSLV-F15 रॉकेट से नेविगेशन उपग्रह NVS-02 को लॉन्च कर अपने 100 सफल मिशन पूरे किए।
  • निसार (NISAR): NASA और ISRO का संयुक्त सिंथेटिक अपर्चर रडार मिशन GSLV-F16 से लॉन्च किया गया।
  • परम रुद्र (Param Rudra): भारत का अत्याधुनिक सुपर कंप्यूटर IIT पटना (बिहार) में स्थापित किया गया है।
  • विक्रम-32 (Vikram-32): इसरो द्वारा विकसित भारत का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर।
  • सन कैचर (Sun Catcher): अंतरिक्ष में AI डेटा केंद्रों का परीक्षण करने के लिए गूगल (Google) द्वारा लॉन्च किया गया प्रोजेक्ट।
  • मत्स्य 6000 (Matsya 6000): भारत के ‘समुद्रयान मिशन’ के तहत गहरे समुद्र में खनिजों की खोज के लिए बनाई गई पनडुब्बी (Submersible)।
  • अग्नि प्राइम: DRDO द्वारा रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।

7. खेल जगत का सम्पूर्ण घटनाक्रम (Sports Current Affairs)

टेनिस ग्रैंड स्लैम 2025 (Tennis Grand Slams)

टेनिस के चारों प्रमुख टूर्नामेंट्स के विजेता इस प्रकार हैं:

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन: पुरुष एकल – जेनिक सिनर (इटली) | महिला एकल – मैडिसन कीज (अमेरिका)।
  • फ्रेंच ओपन: पुरुष एकल – कार्लोस अल्काराज़ (स्पेन) | महिला एकल – कोको गॉफ (अमेरिका)।
  • विंबलडन ओपन: पुरुष एकल – जेनिक सिनर (इटली) | महिला एकल – ईगा स्वेटेक (पोलैंड)।
  • यूएस ओपन: पुरुष एकल – कार्लोस अल्काराज़ (स्पेन) | महिला एकल – आर्यना सबलेंका (बेलारूस)।

क्रिकेट वर्ल्ड कप और अन्य टूर्नामेंट

  • ICC महिला T20 विश्व कप 2025: भारत ने इतिहास रचते हुए पहली बार यह खिताब जीता। फाइनल (नवी मुंबई) में दक्षिण अफ्रीका को हराया, कप्तान हरमनप्रीत कौर थीं।
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता (यह फाइनल दुबई में खेला गया, जबकि होस्ट पाकिस्तान था)।
  • IPL 18वां संस्करण: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार खिताब जीता। ऑरेंज कैप साईं सुदर्शन और पर्पल कैप कृष्णा ने जीती। बिहार के वैभव सूर्यवंशी (मात्र 13 वर्ष) सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बने।
  • विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025: दक्षिण अफ्रीका (कप्तान: टेम्बा बावुमा) ने पहली बार टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता।

अन्य खेल विश्व कप (भारत का दबदबा)

  • स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 (चेन्नई): भारत ने हांगकांग-चीन को हराकर यह वर्ल्ड कप जीता। (अनाहत सिंह प्रमुख खिलाड़ी रहीं)।
  • कबड्डी वर्ल्ड कप 2025: पुरुष वर्ग (इंग्लैंड को हराकर) और महिला वर्ग (चीनी ताइपे को हराकर) दोनों में भारत विजेता बना।
  • खो-खो वर्ल्ड कप 2025: भारत ने नेपाल को हराकर विश्व कप का खिताब जीता।
  • सुल्तान अजलान शाह हॉकी कप: मलेशिया में आयोजित इस टूर्नामेंट में बेल्जियम ने स्वर्ण जीता, जबकि भारत को रजत (Silver) पदक से संतोष करना पड़ा।
  • डेफलिम्पिक्स (Deflympics) 2025: टोक्यो (जापान) में आयोजित। भारत ने कुल 20 पदकों (9 गोल्ड) के साथ छठा (6th) स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर यूक्रेन रहा।
  • 38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड में आयोजित। शुभंकर ‘मौली’ (मोनाल पक्षी) था। ‘सर्विसेज’ (सेना खेल नियंत्रण बोर्ड) ने 121 पदकों (68 गोल्ड) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खेलो इंडिया गेम्स 2024-25

  • पहला खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: पहली बार छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा, इसका शुभंकर ‘मोरवीर’ है।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स (7वां): बिहार में आयोजित, शुभंकर ‘गज सिंह’, पदक तालिका में महाराष्ट्र पहले स्थान पर रहा।
  • खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स (पहला): डल झील (जम्मू-कश्मीर) में आयोजित, शुभंकर ‘हिमालयन किंगफिशर’, मध्य प्रदेश टॉप पर रहा।
  • खेलो इंडिया बीच गेम्स (पहला): दीव (दमन और दीव) में आयोजित, शुभंकर ‘पर्ल डॉल्फिन’, मणिपुर पहले स्थान पर रहा।
  • खेलो इंडिया पैरा गेम्स (तीसरा): दिल्ली में आयोजित, शुभंकर ‘उज्ज्वला’, हरियाणा पदक तालिका में टॉप पर रहा।
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (5वां): राजस्थान में आयोजित, शुभंकर ‘खम्मा घणी’, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी टॉप पर रही।

8. प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honours 2025)

नोबेल पुरस्कार 2025 (Nobel Prizes)

  • शांति (Peace): मारिया कोरीना मचाडो (वेनेजुएला)। (इन्हें सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार भी मिला है)।
  • अर्थशास्त्र (Economics): जोयल फिलिप और पीटर।
  • साहित्य (Literature): लास्ज़लो क्रास्नाहोरकाई (Laszlo Krasznahorkai – हंगरी)।
  • चिकित्सा (Medicine): मैरी ब्रूनकोब, फ्रेड रेमिसडेल, सिमोन सकागूची।
  • भौतिकी (Physics): जॉन क्लार्क, डेबोट, मार्टिनिस।
  • रसायन (Chemistry): रिचर्ड, उमारियागी, सुसुमा।

साहित्य और अन्य वैश्विक सम्मान

  • बुकर पुरस्कार 2025: डेविड स्लेजले को उनके उपन्यास ‘फ्लैश (Flash)’ के लिए।
  • अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2025: भारत की कन्नड़ लेखिका बानू मुस्ताक को उनके उपन्यास ‘हार्ट लैंप’ के लिए (अंग्रेजी अनुवाद: दीपा बिष्ट)।
  • शस्त्र रामानुजन पुरस्कार (गणित): अलेक्जेंडर स्मिथ। (जबकि गणित का नोबेल कहा जाने वाला एबेल पुरस्कार मासाकी काशीवारा को मिला)।
  • पेन पिंटर पुरस्कार: लीला अबू लेला (Leila Aboulela)।
  • यूएनईपी (UNEP) चैंपियंस ऑफ द अर्थ: भारत की सुप्रिया साहू। (यंग चैंपियंस ऑफ द अर्थ जिनाली मोदी को मिला)।
  • पेटा (PETA) पर्सन ऑफ द ईयर 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन।
  • संयुक्त राष्ट्र सासाकावा पुरस्कार (आपदा प्रबंधन): आईएमडी के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2025: सिनेमा के इस सर्वोच्च सम्मान से दक्षिण भारतीय सुपरस्टार मोहनलाल को नवाजा गया। (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड कार्तिक आर्यन को मिला)।
  • ऑस्कर अवार्ड 2025 (97वां): सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर ‘अनोरा (Anora)’ को मिला।
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (71वां): सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म ’12th Fail’, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता शाहरुख खान व विक्रांत मैसी (संयुक्त), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रानी मुखर्जी।
  • आइफा (IIFA) और फिल्मफेयर अवार्ड 2025: दोनों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड ‘लापता लेडीज (Laapataa Ladies)’ को मिला। (आइफा जयपुर में आयोजित हुआ)।
  • मिस यूनिवर्स 2025: मेक्सिको की फातिमा बोस विजेता रहीं। (भारत का प्रतिनिधित्व राजस्थान की मानिका विश्वकर्मा ने किया, जिन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया गया)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राप्त अंतरराष्ट्रीय सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को विश्व के कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। हालिया वर्षों में प्राप्त सम्मान:

  • इथियोपिया – द ग्रेट ऑनर निशान
  • ब्राजील – ग्रैंड कॉलर ऑफ सदर्न क्रॉस
  • कुवैत – ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर
  • भूटान – ड्रुक ग्याल्पो अवार्ड
  • श्रीलंका – मित्र विभूषण अवार्ड
  • साइप्रस – मकारियोस अवार्ड

9. प्रमुख नियुक्तियां और निधन (Appointments & Obituaries)

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नियुक्तियां

  • भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI): जस्टिस सूर्यकांत (52वें जस्टिस बी.आर. गवई थे)।
  • मुख्य सूचना आयुक्त (CIC): राजकुमार गोयल।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC): ज्ञानेश कुमार (इन्हें अंतरराष्ट्रीय IDEA का अध्यक्ष भी चुना गया है)।
  • भारत के सीएजी (CAG): संजय मूर्ति।
  • आरबीआई (RBI) गवर्नर (26वें): संजय मल्होत्रा।
  • सेबी (SEBI) अध्यक्ष (11वीं): तुहीन कांता पांडे।
  • नौसेना प्रमुख: दिनेश कुमार त्रिपाठी (उप-प्रमुख: संजय वासेन)।
  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) अध्यक्ष: क्रिस्टी कॉवेंट्री (जिम्बाब्वे) – IOC इतिहास की पहली महिला अध्यक्ष।
  • राष्ट्रमंडल (Commonwealth) महासचिव: शर्ली अयोर्क बोटचवे (घाना – पहली अफ्रीकी महिला)।
  • यूनेस्को महानिदेशक: खालिद अल अनानी (मिस्र)।

प्रमुख निधन (Obituaries)

  • डॉ. के. कस्तूरीरंगन: इसरो के पूर्व अध्यक्ष और नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के मसौदा समिति के प्रमुख।
  • प्रोफेसर जयंत विष्णु नार्लीकर: प्रसिद्ध खगोलशास्त्री, जिन्हें विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • पीयूष पांडे: भारतीय विज्ञापन जगत के जनक (इन्होंने ही ‘अबकी बार मोदी सरकार’ का नारा दिया था)।
  • जेम्स वॉटसन: 97 वर्ष की आयु में निधन। इन्होंने डीएनए (DNA) के डबल हेलिक्स मॉडल की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला था।
  • विनोद कुमार शुक्ल: 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार।
  • शिबू सोरेन: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक।
  • गोवर्धन असरानी और सतीश कौशिक: प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता।

10. चर्चित पुस्तकें और उनके लेखक (Books & Authors)

परीक्षाओं में पूछे जाने वाले नवीनतम पुस्तकों का संग्रह:

  • द ग्रेट सैंक्शन हैक (The Great Sanction Hack): उर्जित पटेल (पूर्व RBI गवर्नर)।
  • द 11th ऑवर (The 11th Hour): सलमान रुश्दी।
  • बियॉन्ड द कोर्ट रूम (Beyond the Court Room): फली एस. नरीमन।
  • वाय द कॉन्स्टिट्यूशन मैटर्स (Why the Constitution Matters): डी.वाई. चंद्रचूड़ (पूर्व CJI)।
  • डिफरेंट बट नो लेस (Different But No Less): अनुपम खेर।
  • मदर मैरी कम्स टू मी (Mother Mary Comes to Me): अरुंधति रॉय।
  • द राइज ऑफ हिटमैन: आर. कौशिक (यह पुस्तक क्रिकेटर रोहित शर्मा पर आधारित है)।
  • ऑपरेशन सिंदूर: के.जी.एस. ढिल्लों।
  • द वन (The One): शिखर धवन (आत्मकथा)।

11. भारत के प्रमुख जीआई टैग (GI Tags 2025)

भौगोलिक संकेत (GI Tag) किसी क्षेत्र विशेष के उत्पादों को दिया जाता है:

Advertisement
  • उत्तर प्रदेश: मथुरा की पोशाक, मेरठ का बिगुल, बनारस की शहनाई और तबला।
  • आंध्र प्रदेश: पोंडूरू खादी।
  • तमिलनाडु: कुंभकोणम सुपारी।
  • गुजरात: अंबाजी मार्बल।
  • राजस्थान: कैर-सांगरी (प्रसिद्ध सब्जी)।
  • मध्य प्रदेश: पन्ना का हीरा और खजुराहो स्टोन क्राफ्ट।
  • अरुणाचल प्रदेश: दाव (पारंपरिक ब्लेड)।

12. पर्यावरण और भूगोल (Environment & Geography)

  • दीपावली को यूनेस्को मान्यता: यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर (Intangible Cultural Heritage) सूची में दीपावली को 16वें स्थान पर शामिल किया गया है (इससे पहले 15वें पर गरबा था)।
  • लखनऊ (क्रिएटिव सिटी): नवाबों के शहर लखनऊ को ‘पाक कला’ (Gastronomy) के क्षेत्र में यूनेस्को के रचनात्मक शहर नेटवर्क (Creative Cities Network) में शामिल किया गया है।
  • रामसर साइट्स (Ramsar Sites): भारत में रामसर साइट्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ का कोपरा जलाशय (95वां), राजस्थान की सिलीसेढ़ झील (96वां), और बिहार की गोकुल झील व उदयपुर झील को इसमें शामिल किया गया है।
  • टाइगर रिजर्व: भारत का 58वां टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश का ‘माधव टाइगर रिजर्व’ बन गया है (57वां रातापानी, MP और 56वां गुरु घासीदास, छत्तीसगढ़ है)।
  • ब्लू फ्लैग तट: ओडिशा के सोनापुर और पुरी समुद्री तटों को डेनमार्क की संस्था द्वारा सबसे स्वच्छ ‘ब्लू फ्लैग’ सर्टिफिकेट मिला है।
  • चक्रवात (Cyclones 2025): बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में आए प्रमुख चक्रवात- ‘शक्ति’ (नामकरण श्रीलंका ने किया), ‘मोंथा’ (थाईलैंड ने किया), और ‘दत्तवाहा’ (यमन ने किया)।
  • जलवायु कार्यकर्ता की गिरफ्तारी: लद्दाख के पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को अनुच्छेद 22 (निवारक निरोध – रासुका) के तहत कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था।

13. वर्ष 2025 के प्रमुख नए दिवस (Important New Days)

भारत और विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले कुछ नए और महत्वपूर्ण दिवस:

  • 21 मार्च: अंतरराष्ट्रीय ग्लेशियर संरक्षण दिवस (2025 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ग्लेशियर संरक्षण वर्ष भी घोषित किया गया है)।
  • 12 जुलाई: अंतरराष्ट्रीय आशा दिवस (Hope Day)।
  • 23 अगस्त: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (इसी दिन चंद्रयान-3 ‘शिव शक्ति पॉइंट’ पर उतरा था)।
  • 23 सितंबर: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस।
  • 26 नवंबर: राष्ट्रीय संविधान दिवस (इसी दिन राष्ट्रीय दुग्ध दिवस भी होता है)।
  • 21 दिसंबर: विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day)।

14. राज्य विशेष महत्वपूर्ण घटनाक्रम (State Specific GK)

  • चंडीगढ़: भारत का पहला पूर्णतः ‘झुग्गी-मुक्त’ (Slum-Free) शहर बन गया है।
  • इंदौर: भीख मांगने को अपराध घोषित करने वाला भारत का पहला शहर।
  • केरल: ‘राइट टू डिस्कनेक्ट’ (ऑफिस समय के बाद काम से मना करने का अधिकार) बिल पेश करने वाला देश का पहला राज्य।
  • उत्तराखंड: समान नागरिक संहिता (UCC – Article 44) लागू करने वाला आजादी के बाद का पहला राज्य।
  • बिहार: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को ‘राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे 9’ (NE-9) का दर्जा मिला है।
  • कर्नाटक: टाटा एयरबेस भारत की पहली निजी हेलीकॉप्टर (H125) असेंबली लाइन कर्नाटक के बेमागल में स्थापित करेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. बजट 2025-26 के अनुसार नई इनकम टैक्स स्लैब में कितनी आय टैक्स फ्री है?
उत्तर: नई रिजीम के तहत ₹12 लाख तक की व्यक्तिगत आय को पूरी तरह टैक्स मुक्त (Tax-free) कर दिया गया है।

2. वर्ष 2025 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए किसे नामित किया गया है?
उत्तर: भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख खिलाड़ी हार्दिक सिंह को 2025 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

3. 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?
उत्तर: वेनेजुएला की मानवाधिकार कार्यकर्ता मारिया कोरीना मचाडो (Maria Corina Machado) को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है।

4. मोदी कैबिनेट 3.0 में सबसे युवा मंत्री कौन हैं?
उत्तर: नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू नई मोदी कैबिनेट में सबसे युवा कैबिनेट मंत्री हैं।

Leave a Comment