16 August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

16 August 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। स्रोत: The Hindi, PIB News, Dainik Jagran, Indian Express.  Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 16 अगस्त 2025 Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 16 अगस्त 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. हाल ही में घोषित ‘सुदर्शन चक्र’ रक्षा कवच किससे प्रेरित है? A. पश्चिमी सैन्य रणनीति B. भारत की पौराणिक विरासत C. अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल प्रणाली D. रूसी S-400 उत्तर: B व्याख्या: सुदर्शन चक्र रक्षा कवच की प्रेरणा भारत की पौराणिक विरासत से मिली है। Q. संघर्ष क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामलों में कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई? A) 10% B) 15% C) 20% D) 25% उत्तर: D) 25% व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में चल रहे युद्धों और संघर्षों का सबसे ज्यादा खामियाज़ा महिलाओं और लड़कियों को उठाना पड़ रहा है। एक वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक की महिलाओं पर यौन हिंसा के मामले 2024 में पिछले वर्षों की तुलना में 25% बढ़ गए। रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2024 में ही 4,600 से अधिक यौन हिंसा के मामले दर्ज किए गए। Q. 2025 में ब्रांड फाइनेंस फुटबॉल 50 रिपोर्ट के अनुसार विश्व का सबसे मूल्यवान फुटबॉल क्लब कौन सा है? a) एफ.सी. बार्सिलोना b) रियल मैड्रिड c) मैनचेस्टर सिटी d) पीएसजी उत्तर: (b) रियल मैड्रिड व्याख्या: रियल मैड्रिड का ब्रांड मूल्य €1.921 बिलियन दर्ज किया गया। Q. अगस्त 2025 को जब पीएम ने श्री अरबिंदो को श्रद्धांजलि दी, तब उनकी जयंती का कौन-सा वर्ष पूरा हुआ? (a) 150वाँ (b) 153वाँ (c) 155वा (d) 157वाँ उत्तर: (d) व्याख्या: जन्म 1872 में हुआ था, 2025 में उनकी 153वीं पुण्यतिथि नहीं बल्कि 153 + 4 = 157वीं जयंती मनाई गई। Q. महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में घोषित कार्यक्रम किन विषयों पर केंद्रित हैं? 1. समाज सुधार 2. महिला सशक्तिकरण 3. जातीय समानता 4. औद्योगिक क्रांति a) 1, 2 और 3 b) 1, 3 और 4 c) केवल 2 और 4 d) सभी उत्तर: a) 1, 2 और 3 Q. राष्ट्रीय गहरे जल अन्वेषण मिशन की घोषणा किस अवसर पर की गई? a) गणतंत्र दिवस b) 79वाँ स्वतंत्रता दिवस c) ऊर्जा संरक्षण दिवस d) विश्व पर्यावरण दिवस उत्तर – b) 79वाँ स्वतंत्रता दिवस  व्याख्या: प्रधानमंत्री ने इस दिन मिशन की घोषणा की।

14 August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

14 August 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। स्रोत: The Hindi, PIB News, Dainik Jagran, Indian Express.  Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 14 अगस्त 2025 Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 14 अगस्त 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. हाल ही में किस संघ को IN-SPACe द्वारा 12 EO उपग्रहों की PPP परियोजना के लिए चुना गया? a) TATA‑SATL और Satellogic b) PixxelSpace India‑नेतृत्व वाला संघ c) ISRO‑नेतृत्व वाला संघ d) DRDO‑नेतृत्व वाला संघ उत्तर: b) PixxelSpace India-नेतृत्व वाला संघ व्याख्या: समाचार में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि PixxelSpace India-नेतृत्व वाला निजी संघ को चुना गया। Q. भारत का पहला पूर्णतः स्वदेशी वाणिज्यिक EO उपग्रह नक्षत्र किस मॉडल के तहत स्थापित किया जा रहा है? a) सरकारी फंडिंग मॉडल b) सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल c) विदेशी निवेश मॉडल d) संयुक्त राष्ट्र सहयोग मॉडल उत्तर: b) सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल Q. अभिकथन (A): सभा सार ग्राम सभा बैठकों के मिनट्स को मैन्युअली लिखने के लिए बनाया गया है। कारण (R): यह एक AI-संचालित टूल है जो रिकॉर्डिंग को स्वचालित रूप से ट्रांसक्राइब करता है। a) A और R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या है b) A और R दोनों सही हैं, पर R, A की सही व्याख्या नहीं है c) A सही है, R गलत है d) A गलत है, R सही है उत्तर: d) A गलत है, R सही है हाल ही में पंचायती राज मंत्रालय ने घोषणा की है कि वह “सभा सार” नाम का AI-पावर्ड टूल लॉन्च करेगा। इसका उद्देश्य है — 1. ग्राम सभा बैठकों की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग को AI के माध्यम से टेक्स्ट में बदलना (ट्रांसक्राइब करना)। 2. उन मिनट्स को संरचित और व्यवस्थित प्रारूप में तैयार करना। Q. हाल ही में भारत सरकार ने बांग्लादेश से आने वाले कुछ जूट उत्पादों और रस्सियों के आयात पर सभी स्थलीय मार्गों से प्रतिबंध लगा दिया है। अब इनका प्रवेश केवल किस बंदरगाह से संभव है? A) कोलकाता बंदरगाह B) पारादीप बंदरगाह C) न्हावा शेवा बंदरगाह D) विशाखापत्तनम बंदरगाह उत्तर: C व्याख्या: भारत ने बांग्लादेश से आने वाले कुछ जूट उत्पादों और रस्सियों के स्थलीय मार्गों से आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया। इस निर्णय का उद्देश्य घरेलू जूट उद्योग की रक्षा करना और आयातित उत्पादों की गुणवत्ता पर सख्त नियंत्रण रखना है। अब इन उत्पादों का आयात केवल महाराष्ट्र स्थित न्हावा शेवा बंदरगाह से ही संभव होगा। Q. HECI के स्तंभों को उनके कार्यों से मिलाएँ: 1. NHERC 2. NAC 3. HEGC 4. GEC a. पाठ्यक्रम आधुनिकीकरण b. गुणवत्ता मूल्यांकन c. अनुमोदन और निगरानी d. प्रदर्शन-आधारित फंडिंग A) 1-c, 2-b, 3-d, 4-a B) 1-b, 2-c, 3-a, 4-d C) 1-d, 2-a, 3-b, 4-c D) 1-a, 2-d, 3-c, 4-b उत्तर: A 1. राष्ट्रीय उच्च शिक्षा विनियामक परिषद (NHERC) → अनुमोदन और निगरानी • यह परिषद सभी उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए अनुमोदन (Approval) देने और उनके कार्यों की निगरानी (Oversight) करने का एकीकृत निकाय होगी। साथ ही यह रियल-टाइम, एआई आधारित मॉनिटरिंग लागू करेगी, जिससे समय-समय पर कागज़ी रिपोर्ट जमा करने की आवश्यकता समाप्त होगी। 2. राष्ट्रीय प्रत्यायन परिषद (NAC) → गुणवत्ता मूल्यांकन • इसका मुख्य कार्य परिणाम-आधारित (Outcome-focused) गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। इसमें स्नातक की रोजगार क्षमता, अनुसंधान प्रभाव, और उद्योग सहयोग जैसे मापदंड शामिल होंगे। 3. उच्च शिक्षा अनुदान परिषद (HEGC) → प्रदर्शन-आधारित फंडिंग • यह परिषद संस्थानों को उनके प्रदर्शन के आधार पर वित्तीय सहायता देगी, जैसे यूके के रिसर्च एक्सीलेंस फ्रेमवर्क में होता है। साथ ही यह नवाचार, अनुसंधान उत्कृष्टता और सामाजिक प्रभाव को प्रोत्साहित करेगी। 4. सामान्य शिक्षा परिषद (GEC) → पाठ्यक्रम आधुनिकीकरण • यह परिषद राष्ट्रीय उच्च शिक्षा योग्यता ढाँचा (National Higher Education Qualification Framework) के तहत पाठ्यक्रम को आधुनिक बनाएगी और सुनिश्चित करेगी कि वह वैश्विक स्तर पर संगत (Globally compatible) हो, साथ ही भारतीय संदर्भ भी बनाए रखे।

13 August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

13 August 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। स्रोत: The Hindi, PIB News, Dainik Jagran, Indian Express.  Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 13 अगस्त 2025 Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 13 अगस्त 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. हाल ही में देश का पहला ड्रोन आधारित कृत्रिम वर्षा परीक्षण किस राज्य ने शुरू किया? A) गुजरात B) राजस्थान C) महाराष्ट्र  D) उड़ीसा  उत्तर: B) राजस्थान व्याख्या: यह परीक्षण राजस्थान के रामगढ़ बांध पर किया गया। Q. देश का पहला व्यावसायिक सिलिकॉन कार्बाइड (SiC) सेमीकंडक्टर फैब किस राज्य में स्थापित होगा? A. पंजाब B. ओडिशा C. आंध्र प्रदेश D. गुजरात उत्तर: B. ओडिशा। व्याख्या: SiCSem Pvt. Ltd. द्वारा यूके की Clas-SiC Wafer Fab Ltd. के सहयोग से ओडिशा में यह सुविधा बनेगी। Q. भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए किस शहर का प्रस्ताव रखा है? A) नई दिल्ली B) अहमदाबाद C) मुंबई D) इंदौर  उत्तर: B) अहमदाबाद व्याख्या: IOA ने 13 अगस्त 2025 को अहमदाबाद को प्रस्तावित मेज़बान शहर के रूप में मंज़ूरी दी। Q. SHRESTH की प्रक्रिया को सही क्रम में लगाएँ: 1. राज्य नियामक प्रणालियों का मूल्यांकन 2. खामियों की पहचान और रैंकिंग 3. लक्षित सुधार विकल्प: A. 1 → 3 → 2 B. 2 → 1 → 3 C. 1 → 2 → 3 D. 3 → 1 → 2 उत्तर: C

छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स: 12 अगस्त 2025 | CGPSC Exam, CG Vyapam, Sarkari Exam

Chhattisgarh Current Affairs : 12 August 2025   छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 12 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़ । छत्तीसगढ़ में 2029 तक बाल विवाह मुक्त अभियान: दो वर्ष शून्य मामले पर मिलेगा प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ सरकार ने 2029 तक बाल विवाह को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है। जिन गांवों और शहरों में लगातार दो वर्षों (2023-24 और 2024-25) तक एक भी बाल विवाह का मामला दर्ज नहीं होगा, उन्हें “बाल विवाह मुक्त” प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अगले वर्ष तक 4678 गांवों और 77 नगर निकायों को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य है, जिसे हर साल 20% वृद्धि के साथ 2028-29 तक 100% तक पहुंचाना है। प्रमाण पत्र जारी करने से पहले ग्राम पंचायत से प्रस्ताव और जिला स्तर पर जांच की जाएगी। शिकायत दर्ज कराने के लिए पोस्टर आधारित व्यवस्था और 13,794 लोगों की टीम गठित की गई है। कुएंमारी जलप्रपात  कुएंमारी जलप्रपात, केशकाल ब्लॉक, कोण्डागांव जिले में स्थित एक प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह विशेषकर वर्षा ऋतु में अधिक जलप्रवाह और सुंदरता के कारण प्रसिद्ध है। • स्थान: केशकाल ब्लॉक, कोण्डागांव जिला। • ऊंचाई: लगभग 300 फीट। • आकार: सीढ़ीनुमा (स्टेप्ड) जलप्रपात। • परिवेश: घना जंगल और बड़ी-बड़ी चट्टानें। • ठहरने की सुविधा: टाटामारी इको पर्यटन केंद्र, केशकाल घाट। संजोरी बिंदरी पूजा संजोरी बिंदरी पूजा गांवों में वर्षा ऋतु के दौरान आयोजित की जाने वाली एक पारंपरिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा है, जिसका उद्देश्य ग्रामवासियों के बीच सुख-समृद्धि, लोककल्याण और आपसी सौहार्द को बढ़ाना है। इस अनुष्ठान में गांव के एक निर्धारित स्थान पर कृषि उपज जैसे अनाज, सब्जियां, फल और प्रतीकात्मक वस्तुएं जैसे गेंदा फूल, नारियल, हल्दी आदि अर्पित की जाती हैं। पूजा स्थल पर पाँच रंगों का झंडा गाड़ा जाता है, और प्रत्येक घर से कम से कम एक सदस्य इसमें भाग लेता है। पूजा के बाद प्रसाद सभी में बांटा जाता है। इस अवसर पर गायन, वादन और नृत्य जैसी पारंपरिक लोककलाएं प्रस्तुत की जाती हैं और अंत में सामूहिक भोज का आयोजन होता है, जो विभिन्न समुदायों के बीच संबंधों को और मजबूत करता है। प्रदेश की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी की पुण्यतिथि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मिनीमाता, जिनका वास्तविक नाम मीनाक्षी देवी था, असम में जन्मी और विवाह के बाद छत्तीसगढ़ से जुड़ीं। वे अपनी सरलता, सहजता और जनसेवा के लिए समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने संसद में अस्पृश्यता उन्मूलन, बाल विवाह, दहेज प्रथा, महिला और दलित उत्थान जैसे मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाई। विशेष सम्मान एवं स्मृतियाँ • छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का नाम उनके सम्मान में रखा गया। • मिनीमाता सम्मान की स्थापना, जो महिला और समाज उत्थान में योगदान देने वालों को प्रदान किया जाता है। • हसदेव-बांगो बांध का नामकरण उनके नाम पर किया गया, जो उनके स्थायी प्रभाव और जनसेवा की पहचान को दर्शाता है।

12 August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

12 August 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। स्रोत: The Hindi, PIB News, Dainik Jagran, Indian Express.  Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 12 अगस्त 2025 Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 12 अगस्त 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. विश्व हाथी दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है? A) 5 जून B) 12 अगस्त C) 4 अक्टूबर D) 22 सितंबर उत्तर: B Q. हाल ही में भारत का पहला पशु स्टेम सेल बायोबैंक और प्रयोगशाला कहाँ स्थापित की गई है? A) पटना (बिहार) B) हैदराबाद (तेलंगाना) C) भोपाल (मध्य प्रदेश) D) बेंगलुरु (कर्नाटक) उत्तर: B) हैदराबाद (तेलंगाना) व्याख्या: भारत का पहला पशु स्टेम सेल बायोबैंक और प्रयोगशाला हाल ही में हैदराबाद में शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पशु संरक्षण, आनुवंशिक अनुसंधान और बीमारियों की रोकथाम में वैज्ञानिक सहायता प्रदान करना है। Q. एशिया-प्रशांत मिड-अमेच्योर गोल्फ चैम्पियनशिप किस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में हो रही है? A) इंडोनेशिया B) मलेशिया C) थाईलैंड D) वियतनाम उत्तर: A Q. आयकर संशोधित विधेयक, 2025 किस वर्ष के आयकर अधिनियम को प्रतिस्थापित करेगा? A. 1971 B. 1961 C. 1985 D. 1991 उत्तर: B व्याख्या: यह विधेयक 1961 के आयकर अधिनियम को प्रतिस्थापित करेगा। Q. गलील सागर किस भौगोलिक क्षेत्र में स्थित है? A. जॉर्डन रिफ्ट वैली B. नेगेव मरुस्थल C. जेज़्रेल वैली D. कार्मेल पर्वत श्रृंखला उत्तर: A – यह जॉर्डन रिफ्ट वैली में स्थित है। हाल ही में गलील सागर (Sea of Galilee) का पानी लाल रंग का हो गया, जिसका कारण Botryococcus braunii नामक हरे रंग का एककोशिकीय शैवाल का प्रसार है। यह झील उत्तर–पूर्वी इज़राइल में स्थित है और मुख्यतः जॉर्डन नदी तथा भूमिगत झरनों से जल प्राप्त करती है। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों का ध्यान आकर्षित किया है क्योंकि यह शैवाल हाइड्रोकार्बन उत्पन्न करने की क्षमता रखता है और पानी की गुणवत्ता पर प्रभाव डाल सकता है। Q. जुलाई 2025 में किस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने धारा 498-A के तहत गिरफ्तारी निलंबन का समर्थन किया? A) लता शर्मा बनाम राजीव शर्मा B) Shivangi Bansal बनाम Sahib Bansal C) सीमा देवी बनाम अमित कुमार D) अनीता सिंह बनाम रमेश सिंह उत्तर: B

छत्तीसगढ़ अमीन भर्ती 2025: आधिकारिक नोटिस, 50 पद, वेतनमान व पूरा सिलेबस

छत्तीसगढ़ अमीन भर्ती 2025 छत्तीसगढ़ अमीन भर्ती 2025: जल संसाधन विभाग में 50 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, वेतनमान ₹22400–71200, परीक्षा तिथि 07 दिसंबर 2025, पूर्ण सिलेबस व नोटिस देखें। अमीन भर्ती 2025 के लिए छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग द्वारा आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। कुल 50 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए है और इसका आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 07 दिसंबर 2025 रखी गई है। इस लेख में हम आपको आधिकारिक नोटिस, पद विवरण, वेतनमान, और सटीक सिलेबस प्रदान कर रहे हैं ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी सही दिशा में कर सकें। सारांश विवरण जानकारी भर्ती विभाग छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग पद नाम अमीन कुल पद 50 वेतनमान ₹ 22400–71200 (लेवल–5) आवेदन माध्यम ऑनलाइन (http://vyapamcg.cgstate.gov.in) परीक्षा तिथि 07 दिसंबर 2025 पात्रता छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना आवश्यक अमीन भर्ती 2025 सिलेबस (2017 के अनुसार) कुल प्रश्न: 150 | कुल अंक: 150 1. कंप्यूटर संबंधित सामान्य ज्ञान (20 अंक) 2. हिंदी व्याकरण (10 अंक) 3. General English with Grammar (10 अंक)   UNIT-1 ENGLISH GRAMMER:  Number, Gender, Articles Pronoun, Adjectives, Verb, Adverb Use of Some Important Conjunctions Use of Some Important Preposition UNIT-2 TRANSFORMATION OF SENTENCES: Active/Passive Voice Direct/ Indirect Narration UNIT-3 VOCABULARY: Synonyms/Antonyms One Word Substitution Spellings Proverb, Idioms and Phrases 4. गणित (30 अंक)   इकाई–1 प्राकृतिक / पूर्णांक / परिमेय / अपरिमेय / वास्तविक संख्याओं पर आधारित संक्रियायें संख्याओं का वर्ग, घन, गुणनखण्ड, वर्गमूल, घनमूल एवं घातांक नियम महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य भिन्न संख्या एवं उनकी संक्रिया औसत, चाल, समय, दूरी इकाई–2 अ बीजगणित – बीजगणित के मूलभूत नियमों / संक्रियायें ब एक चर एवं दो चर वाले रेखिक / गुणपत्त समीकरण स औसत, चाल, समय, दूरी इकाई–3 अनुपात–समानुपात प्रतिशत, क्रय / विक्रय मूल्य, लाभ / हानि साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज इकाई–4 रेखा एवं कोण त्रिभुज, चतुर्भुज तथा वृत्त गोला, बेलन, शंकु, घन, घनाभ 5. सामान्य मानसिक योग्यता (15 अंक) तर्क करना, संबंध देखना, एनालॉजी, अंकिक योग्यता आदि। इन कारणों का परीक्षण करने के लिए सामान्यतः इस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है: विषमता को पहचानना, अंकिक श्रेणी, अक्षर श्रेणी, अक्षर अंक और चित्रों द्वारा संबंध देखना, सांकेतिक भाषा, छुपे हुए चित्र, वर्ग एवं अंक, गणितीय संख्याएँ, चित्रों का मिलान, विभिन्न प्रकार के पैटर्न, आदि। 6. सामान्य ज्ञान (35 अंक) 1. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं संविधान:       मुख्य संवैधानिक प्रावधान, मौलिक कर्त्तव्य एवं अधिकार, सूचना का अधिकार, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रीय व्यक्तित्व, लोकतंत्र एवं चुनाव लोकसभा, राज्यसभा 2. भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन:  भारतीय सभ्यता एवं सांस्कृतिक, ऐतिहासिक घटनाएँ (छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा 10 वीं तक के पाठ्यक्रम स्तर तक), भारतीय स्वतंत्रता का इतिहास 1857 से 1947 तथा 1947 के बाद का घटनाक्रम। 3. भूगोल: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10 वीं तक के स्तर तक सामान्य भूगोल, भारत एवं विश्व का भूगोल। 4. भारतीय अर्थव्यवस्था: सामाजिक एवं आर्थिक विकास, जनसंख्या परिप्रेक्ष्य, सकल राष्ट्रीय उत्पादन और प्रति व्यक्ति आय, पंचवर्षीय योजनाएँ, कृषि व ग्रामीण विकास, औद्योगिक विकास, भारतीय अर्थव्यवस्था, बैंक प्रणाली, वर्तमान आर्थिक घटनाक्रम (छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा 10 वीं तक के पाठ्यक्रम स्तर तक)। 5. सामान्य विज्ञान: छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा 10 वीं तक के स्तर तक भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव तथा वनस्पति विज्ञान से संबंधित मूलभूत जानकारी। 7. राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम (15 अंक) राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय एवं छत्तीसगढ़ से संबंधित सामान्य जानकारियाँ, घटनाएं खेल साहित्य। 8. छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान (15 अंक) छत्तीसगढ़ का इतिहास, भूगोल, राजनीतिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था शासकीय योजनाएँ, पुरस्कार–सम्मान, परम्परायें लोकगीत–संगीत, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व एवं छत्तीसगढ़ से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषय।

11 August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

11  August 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। स्रोत: The Hindi, PIB News, Dainik Jagran, Indian Express.  Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 11 अगस्त 2025 Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 11 अगस्त 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. मुथुवन समुदाय किन दो भारतीय राज्यों की सीमा पर निवास करता है? a) केरल और कर्नाटक b) तमिलनाडु और कर्नाटक c) केरल और तमिलनाडु d) आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु उत्तर: c) व्याख्या: मुथुवन जनजाति का निवास केरल और तमिलनाडु की सीमा के पहाड़ी वनों में है। हाल ही में इस समुदाय ने अंतर्राष्ट्रीयविश्व के आदिवासी जनजातियों दिवस के अवसर पर अपनी भाषा और संस्कृति के संरक्षण हेतु एक तीन दिवसीय विशेष सम्मेलन आयोजित किया। यह आयोजन इस जनजाति की पहचान, पारंपरिक ज्ञान और सामाजिक संगठन को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Q. वर्ष 2025 में विश्व संस्कृत दिवस किस तिथि को मनाया गया? (a) 6 अगस्त (b) 9 अगस्त (c) 12 अगस्त (d) 19 अगस्त उत्तर: (b) Q. अगस्त 2025 में स्कायरूट एयरोस्पेस ने कालाम-1200 मोटर का पहला स्थिर परीक्षण कहाँ किया? A. विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर, केरल B. इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु C. सतीश धवन स्पेस सेंटर, आंध्र प्रदेश D. चंद्रयान टेस्ट सेंटर, ओडिशा उत्तर: C व्याख्या: अगस्त 2025 में कालाम-1200 का पहला स्थिर परीक्षण श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश स्थित SDSC में हुआ। Q. PM E-DRIVE योजना किस मंत्रालय के अंतर्गत आती है? (a) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (b) भारी उद्योग मंत्रालय (c) नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (d) पर्यावरण मंत्रालय उत्तर: (b) व्याख्या: 8 अगस्त 2025 को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने PM E-DRIVE योजना की अवधि 31 मार्च 2028 तक बढ़ाने की घोषणा की। यह योजना भारी उद्योग मंत्रालय (Ministry of Heavy Industries – MHI) के अंतर्गत आती है। योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के अपनाने को प्रोत्साहित करना, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करना और टेस्टिंग सुविधाओं को मजबूत करना है। इस विस्तार से ई-बसेस, ई-ट्रक और ई-एम्बुलेंस जैसी श्रेणियों को 2028 तक सब्सिडी मिलेगी, जबकि 2-व्हीलर और 3-व्हीलर के लिए सब्सिडी मार्च 2026 तक ही सीमित रहेगी। योजना का बजट ₹10,900 करोड़ है, जो देश में स्वच्छ परिवहन और ऊर्जा संक्रमण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। Q. MERITE योजना में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग किस संस्था के माध्यम से हो रहा है? A. IMF B. ADB C. विश्व बैंक D. UNESCO उत्तर: C व्याख्या: योजना के ₹4,200 करोड़ बजट में से ₹2,100 करोड़ का ऋण विश्व बैंक से लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स: 10 अगस्त 2025 | CGPSC Exam, CG Vyapam, Sarkari Exam

Chhattisgarh Current Affairs : 10 August 2025   छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 10 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। पुनर्जन्म छत्तीसगढ़ में हो यही मेरा अंतिम पैगाम पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की अंतिम पुस्तक “मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूं” का विमोचन रायपुर के महात्मा गांधी हॉल में हुआ। यह कार्यक्रम पहले से तय था और डॉ. दुबे ने अपने जीवनकाल में ही इसकी तिथि निश्चित कर दी थी। कार्यक्रम में उनकी स्मृतियों को वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसमें उनकी साहित्यिक यात्रा और योगदान दिखाया गया। संस्कृति मंत्री देवेंद्र सिंह ने उनके साहित्यिक योगदान को अमूल्य बताया और कहा कि उनकी रचनाओं में छत्तीसगढ़ की आत्मा बसती है। डॉ. दुबे का अंतिम संदेश था — “पुनर्जन्म छत्तीसगढ़ में हो यही मेरा अंतिम पैगाम”। उनकी बेटी ने कार्यक्रम में उनकी कविताएं सुनाकर भावनात्मक माहौल बना दिया। बस्तर ओलंपिक को ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का दर्जा, स्वास्थ्य और खेल अधोसंरचना को मिलेगा बढ़ावा छत्तीसगढ़ में बस्तर ओलंपिक को इस वर्ष से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का दर्जा दिया गया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की नई दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया। इस पहल का उद्देश्य आदिवासी युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और राज्य की पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही, रायपुर और बिलासपुर में 220-बेड वाले मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार होगा। बैठक में नए स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र, और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की मांग भी रखी गई। केंद्रीय मंत्री ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय और आवश्यक स्वीकृति का आश्वासन दिया। छत्तीसगढ़ की प्रस्तावित नदी परियोजना छत्तीसगढ़ में जल संसाधन और सिंचाई क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से तीन प्रमुख नदी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। 1. बोधघाट परियोजना – 29,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना 125 मेगावाट बिजली उत्पादन, 4,824 टन मछली उत्पादन और लगभग 3.78 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता प्रदान करेगी। 2. इंद्रावती–महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना – 20,000 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 3 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित करेगी। 3. कुनकुरी–ईब नदी और कांसाबेल–मेनी नदी शेखरपुर जलाशय परियोजना – 38,000 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता के साथ जशपुर जिले की सबसे बड़ी जलाशय परियोजना होगी, जिससे 104 गांवों के 37,741 किसान लाभान्वित होंगे। बांध की ऊंचाई 35.71 मीटर और लंबाई 1,800 मीटर होगी। छत्तीसगढ़ में मुफ्त बिजली और सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम छत्तीसगढ़ सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में “हाफ बिजली बिल” योजना से आगे बढ़ते हुए अब 31 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसमें 15 लाख BPL परिवारों को हर महीने 30 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। साथ ही Rooftop Solar और प्रधानमंत्री कुसुम योजना को बढ़ावा देकर राज्य में आत्मनिर्भर बिजली उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस पहल से न केवल आर्थिक राहत मिलेगी बल्कि सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। छत्तीसगढ़ जीआई टैग उपलब्धियां: 8 उत्पाद मान्यता प्राप्त, 14 प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के 8 पारंपरिक और सांस्कृतिक उत्पादों को अब तक जीआई (भौगोलिक संकेतक) टैग मिल चुका है, जिसमें बस्तर का ढोकरा, कांकेर का बेल मेटल क्राफ्ट, रायगढ़ की कोसा सिल्क, नरवा चावल, कोंडागांव टेराकोटा, बस्तर की लकड़ी की नक्काशी, जनजातीय हर्बल पेंट और बासुली बीज तेल शामिल हैं। राज्य के 14 अन्य उत्पादों के लिए जीआई टैग की प्रक्रिया चल रही है। यह पहल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और कारीगरों के हित में भी है। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अतिथि व्याख्याता पदों के लिए भर्ती — 14 अगस्त तक आवेदन पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर ने विभिन्न विभागों और केंद्रों में अतिथि व्याख्याता (Guest Faculty) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त, शाम 5:30 बजे है। कुल 18 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, जीवविज्ञान, बायोबिजनेस स्टडीज, शैक्षणिक तकनीकी और मनोविज्ञान शामिल हैं। पात्रता के लिए NET, SET या PhD अनिवार्य है। भुगतान नीति के अनुसार, 40-45 मिनट के व्याख्यान पर 500 रुपए (अतिथि व्याख्याता) और 300–350 रुपए (अतिथि शिक्षण सहायक) मानदेय दिया जाएगा। आवेदन डाक या कूरियर के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।

8 August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

8 August 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। स्रोत: The Hindi, PIB News, Dainik Jagran, Indian Express.  Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 8 अगस्त 2025 Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 8 अगस्त 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. विश्व आदिवासी दिवस 2025 की थीम क्या है? a) Indigenous Peoples and Sustainable Development – Protecting the Planet b) Indigenous Peoples and Artificial Intelligence – Defending Rights, Shaping the Future c) Tribal Cultures and Globalization – Challenges and Opportunities d) Indigenous Rights and Climate Change – A Global Commitment सही उत्तर: b) Indigenous Peoples and Artificial Intelligence : Defending Rights, Shaping the Future.  व्याख्या: विश्व आदिवासी दिवस हर वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है। 2025 में इसकी थीम कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आदिवासी अधिकारों से संबंधित है, जिसका उद्देश्य तकनीकी युग में उनके अधिकारों की रक्षा और भविष्य का निर्माण है। Q. SheLeads II किस संगठन की पहल है? A. NITI Aayog B. UN Women India Country Office C. महिला आयोग D. UNESCO उत्तर: B व्याख्या: यह UN Women India Country Office की प्रमुख पहल है। Q. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने किस प्रकार के हेपेटाइटिस को कैंसरजनक (cancerous) के रूप में पुनः वर्गीकृत किया है, जिससे वायरल हेपेटाइटिस की रोकथाम की तात्कालिक आवश्यकता पर जोर दिया गया है? (a) हेपेटाइटिस A (b) हेपेटाइटिस B (c) हेपेटाइटिस D (d) हेपेटाइटिस E सही उत्तर: (c) हेपेटाइटिस D व्याख्या: अगस्त 2025 में WHO ने हेपेटाइटिस D को कैंसरजनक घोषित किया। हेपेटाइटिस D एक Defective Virus है, जो केवल हेपेटाइटिस B वायरस की उपस्थिति में ही संक्रमण फैला सकता है। HBV और HDV का सह-संक्रमण लिवर कैंसर और सिरोसिस का जोखिम काफी बढ़ा देता है। Q. 2026 के लिए भारत के प्रस्तावित कार्बन मार्केट में बायोचार की भूमिका मुख्य रूप से किस उद्देश्य से जुड़ी होगी? A) कृषि निर्यात बढ़ाना B) CO₂ को दीर्घकालिक रूप से मिट्टी में स्थिर करना C) औद्योगिक उत्पादन बढ़ाना D) जल शोधन के लिए रासायनिक विकल्प प्रदान करना उत्तर: B) CO₂ को दीर्घकालिक रूप से मिट्टी में स्थिर करना  व्याख्या: भारत 2026 में अपना कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग मार्केट शुरू करने जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना और जलवायु लक्ष्यों को पूरा करना है। • बायोचार (Biochar) एक कार्बन-समृद्ध, स्थिर और छिद्रयुक्त पदार्थ है, जो पायरोलिसिस प्रक्रिया से बनता है। • इसे मिट्टी में मिलाने पर यह CO₂ को लंबे समय तक (सैकड़ों वर्षों तक) स्थिर रूप में संरक्षित रखता है, जिससे वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा घटती है। • इसी कारण इसे एक प्राकृतिक कार्बन सिंक कहा जाता है। • यह कार्बन मार्केट में कार्बन क्रेडिट अर्जित करने का साधन बन सकता है, क्योंकि प्रत्येक टन CO₂ के स्थायी भंडारण पर क्रेडिट दिए जा सकते हैं। 6  August 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स: 7 अगस्त 2025 | CGPSC Exam, CG Vyapam, Sarkari Exam

Chhattisgarh Current Affairs : 7 August 2025   छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 7 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 7 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। नमी राय पारेख ने एशिया-अफ्रीका-पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक  छत्तीसगढ़ की नमी राय पारेख ने जापान के हिमीजी (Himeji) में आयोजित एशिया, अफ्रीका, पैसिफिक इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में 57 किलोग्राम महिला वर्ग में 185 किलोग्राम डेडलिफ्ट कर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था, जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर पांचवां स्थान भी हासिल किया। कर्नाटक के आदर्श अत्तावर ने भी इस प्रतियोगिता में 59 किलोग्राम वरिष्ठ वर्ग में 260 किलोग्राम स्क्वाट, 135 किलोग्राम बेंच प्रेस (रजत) और 276 किलोग्राम डेडलिफ्ट (स्वर्ण) के साथ एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उनका कुल लिफ्ट 671 किलोग्राम रहा। 31 सदस्यीय भारतीय दल में 18 महिलाएं और 13 पुरुष थे, जिन्होंने सब-जूनियर से लेकर मास्टर्स कैटेगरी तक भाग लिया। भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 6 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। माता लिंगेश्वरी मंदिर: कोंडागांव कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के आलोर गांव के जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित माता लिंगेश्वरी का मंदिर एक अत्यंत दुर्लभ और आस्था से परिपूर्ण स्थल है जो केवल वर्ष में एक दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही खुलता है। इस मंदिर को विशेष रूप से संतान प्राप्ति की मन्नतों के लिए जाना जाता है। श्रद्धालु दंपती खीर चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं और पुजारी उसी खीर को प्रसाद के रूप में खिलाते हैं। मंदिर तक केवल श्रद्धावान ही पहुँच सकते हैं। इस वर्ष 3 सितंबर को मंदिर खुलेगा, और देशभर से भक्त बड़ी संख्या में यहां पहुँचते हैं। प्रशासन ने इस वर्ष भीड़ नियंत्रण और आवश्यक सुविधाओं के प्रबंध की तैयारी शुरू कर दी है। प्राचीन शिलालेखों में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और राजनीतिक विरासत का प्रमाण राजीव लोचन मंदिर, तीरथगढ़ में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है जहाँ पाए गए शिलालेख प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रमाण हैं। 8वीं-9वीं शताब्दी के शिलालेखों में पाली व देवनागरी लिपि का उपयोग हुआ है, जिसमें पांडव, सम्राट नल, पृथ्वीराज, और विक्रमादित्य जैसे नामों का उल्लेख है। 3 जनवरी 1145 को लिखे गए एक अन्य शिलालेख से हैहयवंशी राजाओं के शासनकाल और उनके क्षेत्रीय विस्तार की जानकारी मिलती है। इसी तरह राजिम के कुलेश्वर महादेव मंदिर में भी दो शिलालेख पाए गए हैं, जिनमें एक में ‘संगम’ शब्द और दूसरे में महानदी की महिमा का वर्णन है। छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स: 6 अगस्त 2025 | CGPSC Exam, CG Vyapam, Sarkari Exam