छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 28 सितंबर 2025 | CGPSC (chhattisgarh current affairs 2025 in hindi)

chhattisgarh current affairs 28 sep 2025 in hindi

छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 28 सितंबर 2025 Chhattisgarh Current Affairs 2025 in hindi : छत्तीसगढ़ में 28 सितंबर 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़ । नगरीय निकायों में आदर्श सुविधा केंद्र की स्थापना छत्तीसगढ़ के सभी 14 नगर निगम और 55 नगर पालिकाओं में आदर्श सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र, व्यापारिक लाइसेंस, संपत्ति कर, जल-सीवरेज सेवाएं और शिकायत निवारण जैसी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साह की पहल का हिस्सा है। सेवाओं को ऑनलाइन और समयबद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रश्न: छत्तीसगढ़ के कितने नगर निगम और नगर पालिकाओं में आदर्श सुविधा केंद्र खोले जाएंगे?a) 10 नगर निगम और 40 नगर पालिकाएंb) 14 नगर निगम और 55 नगर पालिकाएंc) 12 नगर निगम और 50 नगर पालिकाएंd) 15 नगर निगम और 45 नगर पालिकाएंउत्तर: b) 14 नगर निगम और 55 नगर पालिकाएं छत्तीसगढ़ का नया मुख्य सचिव विकासशील छत्तीसगढ़ सरकार ने 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विकासशील को राज्य का 13वां मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन के 30 सितंबर को रिटायरमेंट के बाद कार्यभार संभालेंगे। विकासशील फिलीपींस के मनीला स्थित एशियन डेवलपमेंट बैंक में कार्यरत थे और उन्हें केंद्र सरकार ने वापस बुलाया है। उनका 31 वर्षों का लंबा प्रशासनिक अनुभव है, जिसमें उन्होंने 27 जगहों पर सेवा दी है।25 साल में 12 मुख्य सचिव, जैन 2020 से इस पद परअरुण कुमार30 अक्टूबर 2000 से 1 जनवरी 2003एसके मिश्रा31 जनवरी 2003 से 30 जून 2004एक विजयवर्गीय1 जुलाई से 2004 से 7 नवंबर 2005आरपी बागी7 नवंबर 2005 से 31 जनवरी 2007शिवराज सिंह31 जनवरी 2007 से 31 जुलाई 2008पी जॉय उमेन31 जुलाई 2008 से 7 फरवरी 2012सुनील कुमार7 फरवरी 2012 से 28 फरवरी 2012विवेक ढांड28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018अजय सिंह11 जनवरी 2018 से 2 जनवरी 2019सुनील कुजूर2 जनवरी 2019 से 31 अक्टूबर 2019आरपी मंडल31 अक्टूबर 2019 से 30 नवंबर 2020अमिताभ जैन1 दिसंबर 2020 से अब तक प्रश्न: छत्तीसगढ़ का 13वाँ मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया है?a) अमिताभ जैनb) विकासशीलc) अजय सिंहd) आलोक शुक्लाउत्तर: b) विकासशीलव्याख्या: विकासशील, 1994 बैच के आईएएस अधिकारी, को छत्तीसगढ़ का 13वाँ मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। नागार्जुन गुफा: आस्था, इतिहास और रोमांच का संगम विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक नगरी सिरपुर से 15-17 किमी दूर स्थित नागार्जुन गुफा को विशेष आकर्षण के रूप में रेखांकित किया गया। इस गुफा तक पहुँचने के लिए घने जंगलों से होकर 5 किमी पैदल ट्रैकिंग करनी पड़ती है। माना जाता है कि यहाँ 17वीं शताब्दी में ऋषि नागार्जुन ने तप किया था। यह स्थल आस्था, इतिहास और प्रकृति का अनोखा संगम है। गुफाओं से महानदी का अद्भुत नजारा दिखाई देता है और अब यह पर्यटकों के लिए नया रोमांचक गंतव्य बन रहा है। प्रश्न: कथन (A): नागार्जुन गुफा में एक साथ कई गुफाएँ स्थित हैं।कारण (R): यह क्षेत्र 17वीं शताब्दी में ही विकसित हुआ था।a) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।b) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।c) A सही है, R गलत है।d) A गलत है, R सही है।उत्तर: c) A सही है, R गलत है।व्याख्या: गुफाएँ प्राकृतिक रूप से बनी हैं; विकास से संबंधित नहीं। मल्हार में मिली भगवान विष्णु की दुर्लभ मूर्ति, संरक्षण आवश्यक बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र में भगवान विष्णु की लगभग 200 वर्ष पुरानी दुर्लभ प्रतिमा मिली है। यह प्रतिमा मिट्टी और चूना पत्थर से निर्मित है, जिसकी लंबाई तीन फीट और चौड़ाई डेढ़ फीट है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. संजय शर्मा ने पांच वर्षों के शोध के दौरान इसे खोजा है। मूर्ति वर्तमान में खुले स्थान पर रखी है, जिससे इसके क्षरण का खतरा है। उन्होंने पुरातत्व विभाग और प्रशासन से त्वरित संरक्षण की अपील की है। प्रश्न: मल्हार में हाल ही में खोजी गई भगवान विष्णु की प्रतिमा किससे बनी है?a) ग्रेनाइटb) बलुआ पत्थरc) मिट्टी और चूना पत्थरd) संगमरमरउत्तर: c) मिट्टी और चूना पत्थर महादेव घाट में उजागर हुआ 2,100 वर्ष पुराना इतिहास रायपुर के महादेव घाट क्षेत्र में खुदाई के दौरान 2,100 वर्ष पुराने अवशेष प्राप्त हुए हैं। इनमें लोहे के औजार, सिल-बट्टा, मिट्टी और पत्थर के बर्तन शामिल हैं। प्रारंभ में इन्हें गुप्तकालीन (1,000 वर्ष) माना गया था, लेकिन विस्तृत जांच में यह और भी प्राचीन साबित हुए। विशेषज्ञों का अनुमान है कि खारुन नदी किनारे प्राचीन बस्ती बसी हो सकती थी। व्यवस्थित खुदाई के लिए 36 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लंबित है। वर्तमान में निर्माण कार्य रोक दिया गया है ताकि आगे खुदाई हो सके। प्रश्न: महादेव घाट की खुदाई में निम्न में से कौन-सी वस्तु प्राप्त नहीं हुई?a) लोहे के औज़ारb) सिल-बट्टाc) मिट्टी और पत्थर के बर्तनd) सोने के आभूषणउत्तर: d) सोने के आभूषणव्याख्या: लोहे के औज़ार, सिलबट्टा और मिट्टी/पत्थर के बर्तन मिलने का उल्लेख है, लेकिन सोने के आभूषणों का कोई उल्लेख नहीं है।

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स : 26 अगस्त 2025 | CGPSC Exam, CG Vyapam, Sarkari Exam

26 august 2025 Chhattisgarh current affairs

Chhattisgarh Current Affairs : 26 August 2025  छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 26 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़ । छत्तीसगढ़ में गौधाम योजना की शुरुआत : गोवंश संरक्षण की नई पहल छत्तीसगढ़ सरकार ने गौधाम योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य गौ माता के संरक्षण और सुरक्षा करना है। इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास के गाँवों में गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इन गौधामों में पर्याप्त चारा, पानी, शेड और बाड़े की व्यवस्था होगी। योजना के तहत निराश्रित और घूमंतु गोवंश को आश्रय प्रदान किया जाएगा। यह पहल पशु संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण विकास और सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ में इको-टूरिज्म विकास पर केंद्रीय वन मंत्री से चर्चा बस्तर क्षेत्र अपनी प्राकृतिक संपदा, घने वनों और पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन लंबे समय से नक्सलवाद की समस्या से प्रभावित रहा है। अब सरकार इसे इको-टूरिज्म और स्वरोजगार का नया मॉडल बनाकर विकास की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है।उद्देश्यबस्तर में इको-टूरिज्म का विकास।आदिवासी युवाओं को स्वरोजगार और वन-आधारित उद्योगों से जोड़ना।नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास सुनिश्चित करना।प्राकृतिक संसाधनों का सतत उपयोग।मुख्य तथ्यमुलाकात: केदार कश्यप (छत्तीसगढ़ वन मंत्री) और भूपेंद्र यादव (केंद्रीय वन मंत्री), नई दिल्ली।चर्चा विषय: इको-टूरिज्म, आदिवासी विकास, नक्सल समस्या के बाद स्वरोजगार।प्रमुख पर्यटन स्थल: इंद्रावती, कांगेर घाटी, तीरथगढ़, चित्रकोट।कार्यक्रम का उल्लेख: एक भारत श्रेष्ठ भारत 2.0लाभआदिवासी युवाओं को रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण।बस्तर की सांस्कृतिक व प्राकृतिक धरोहर का संरक्षण और प्रचार।नक्सलवाद के प्रभाव को कम करने में सहयोग।छत्तीसगढ़ की पर्यटन और अर्थव्यवस्था को गति।चुनौतियाँनक्सलवाद मुक्त क्षेत्रों में सुरक्षा और अधोसंरचना की गारंटी।पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना।स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण व कौशल विकास की आवश्यकता। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 : छत्तीसगढ़ के दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए देशभर से 45 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ के दो शिक्षक – डॉ. जुगल सिंह और संतोष कुमार चौरसिया भी शामिल हैं। इनका सम्मान 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जाएगा। पुरस्कार के तहत प्रत्येक शिक्षक को ₹50,000 नगद व रजत पदक प्रदान किया जाएगा। डॉ. जुगल सिंह वर्तमान में शासकीय माध्यमिक विद्यालय कटगी, बिलासपुर में पदस्थ हैं, वहीं संतोष कुमार चौरसिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया, संतल में कार्यरत हैं। दोनों शिक्षकों को शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान और विद्यार्थियों पर सकारात्मक प्रभाव डालने हेतु सम्मानित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश: सरताज फूड्स को 100 करोड़ का प्रस्ताव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान के ओसाका शहर में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में जापानी कंपनियों को राज्य में निवेश का न्योता दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरताज फूड्स ओसाका को छत्तीसगढ़ में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने हेतु 100 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया। कार्यक्रम में नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण, संसाधन और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स: 23 अगस्त 2025 | CGPSC Exam, CG Vyapam, Sarkari Exam

23-august-2025-Chhattisgarh-current-affairs

Chhattisgarh Current Affairs : 23 August 2025 छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 23 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 23 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़ । राज्य के ऊर्जा शिक्षा उद्यान होंगे नेट जीरोछत्तीसगढ़ राज्य के सभी ऊर्जा शिक्षा उद्यान अब नेट जीरो बनने जा रहे हैं। क्रेडा (छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) द्वारा यह पहल की गई है जिसके अंतर्गत राजनांदगांव और बिलासपुर ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में 50-50 किलोवाट क्षमता के ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित किए गए हैं। इन उद्यानों की स्थापना का उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देना है।इन उद्यानों में अब उतनी ही मात्रा में बिजली का उत्पादन होगा जितनी खपत होगी, जिससे ये उद्यान नेट जीरो की श्रेणी में आ जाएंगे। इस पहल से न केवल बिजली बिल में भारी बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान मिलेगा। अनुमान के अनुसार, इन सोलर पावर प्लांट्स की स्थापना से प्रतिवर्ष लगभग 127 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 21 गांवों का विस्थापन प्रारंभछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले गांवों का विस्थापन प्रारंभ हो गया है। इस रिजर्व में कुल 76 गांव आते हैं, जिनमें से पहले चरण में 21 गांवों को विस्थापन के लिए चयनित किया गया है। जो परिवार अपनी इच्छा से विस्थापित होना चाहते हैं, उन्हें 15 लाख रुपये नकद एवं बसने के लिए जमीन दी जाएगी। अब तक केवल एक गांव के ग्रामीणों ने सहमति दी है, जबकि कई लोग नक्सलवाद से प्रभावित होकर पहले ही गांव छोड़ चुके हैं। ग्रामीणों के विस्थापन के बाद यह रिजर्व, जो पिछले 40 वर्षों से पर्यटकों के लिए बंद था, पुनः पर्यटन हेतु खोला जाएगा। परंपरा और आस्था का अनोखा संगम : बस्तर का मांझी कोर्ट जातर्राआस्था और परंपरा का अनोखा संगम मांझी कोर्ट जातर्रा बस्तर के केराकाल में आयोजित हुआ। इस आयोजन में देवी-देवता अपने पुजारियों, मांझियों, मुखियाओं और भक्तों के साथ एक स्थान पर एकत्र होते हैं। यहां पारिवारिक झगड़े, जमीन-जायदाद के विवाद और गांवों के आपसी मतभेद देवी-देवताओं की अदालत में प्रस्तुत किए जाते हैं। देवी-देवता अपने पुजारियों और मुखियाओं के माध्यम से फैसले सुनाते हैं। ग्रामीण इन निर्णयों को अंतिम और निष्पक्ष मानकर स्वीकार करते हैं। यह परंपरा बस्तर के आदिवासी समाज में आस्था और सामाजिक न्याय की गहरी झलक प्रस्तुत करती है।विशेष परंपरामां बेमांगाई की उपासना के दौरान अब बिलासपुर की कला बेड़ भी चढ़ाई जाती है।मांझी कोर्ट में मामीली देवी के पुत्र सोमेश्वर देव का स्वरूप कक्ष अंतिम अनुष्ठान के रूप में संपन्न होता है।खान देव : सौहार्द और उपचार के प्रतीकबस्तर अंचल में खान देव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। लोकमान्यता है कि वे चिकित्सक थे और बीमारियों का उपचार करते थे।मांझी परंपरा को उनकी स्मृति में ही प्रतिष्ठित किया गया।खान देव का मंदिर भी विद्यमान है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर पूजा-अर्चना करते हैं।मांझी कोर्ट जातर्रायह पारंपरिक आयोजन बस्तर के केराकाल क्षेत्र में आयोजित होता है।यहां देवी-देवताओं को एक ही मंच पर विराजित कर आपसी विवादों का निपटारा किया जाता है।यह आयोजन स्थानीय समाज की आस्था, परंपरा और न्यायिक व्यवस्था की अनोखी झलक प्रस्तुत करता है।

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स: 22 अगस्त 2025 | CGPSC Exam, CG Vyapam, Sarkari Exam

Chhattisgarh Current Affairs : 22 August 2025   छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 22 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 22 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़ । छत्तीसगढ़ में चावल निर्यात को मिलेगा बढ़ावा भारतीय रेल मालवाहक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों ने नया रायपुर (अटल नगर) स्थित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) का दौरा किया। इस दौरान चावल निर्यातकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएसआईडीसी के कार्यकारी निदेशक आलोक कटियार ने की। रेल अधिकारियों ने चावल निर्यात को सुगम बनाने हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में प्रमुख समस्या कंटेनरों की कमी और बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आवश्यकताओं पर रही। निर्यातकों ने भरोसा जताया कि सरकार और रेलवे के सहयोग से राज्य में चावल निर्यात की संभावनाएं और बढ़ेंगी। कलचुरी राजवंश की ऐतिहासिक धरोहर – 200 वर्षीय किला कोटागांव, बालोद जिले के डोंडी ब्लॉक का एक स्वतंत्र ग्राम पंचायत है, जहाँ कलचुरी राजवंश का लगभग 200 वर्ष पुराना किला स्थित है। यह किला 350 फीट ऊँची पहाड़ी पर माँ किर्रलावाली मंदिर के समीप बना है और आज भी सुरक्षित है। पास ही बेहरडी बांध प्राकृतिक सौंदर्य को और भी आकर्षक बनाता है। बरसात के मौसम में यह स्थान अत्यधिक मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। यहाँ हर साल हजारों पर्यटक माँ किर्रलावाली के दर्शन और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आते हैं। पंचायत की जनसंख्या 3100 है और साक्षरता दर 90% है, जबकि प्रमुख आजीविका स्रोत कृषि है। छत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि (2024-25) छत्तीसगढ़ ने खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य को लगभग 15 हजार करोड़ रुपये का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है। राज्य में 29 नई खनिज परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें बॉक्साइट, सोना, ग्लूकोनाइट, लिथियम और टाइटेनियम जैसे खनिज शामिल हैं। इनमें से 11 परियोजनाएं स्ट्रेटजिक और क्रिटिकल मिनरल्स पर केंद्रित होंगी। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने 2500 मिलियन टन चुनापत्थर और 93 मिलियन टन लौह अयस्क का भंडार आकलित किया है। केंद्र सरकार ने बॉक्साइट और चुनापत्थर की 2 परियोजनाओं को स्वीकृति दी है, वहीं निजी संस्थानों को लिथियम, टैंटलम व टाइटेनियम जैसे दुर्लभ खनिजों की खोज की अनुमति दी गई है।

छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स: 20 अगस्त 2025 | CGPSC Exam, CG Vyapam, Sarkari Exam

Chhattisgarh Current Affairs : 20 August 2025   छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 20 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 20 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़ ।  20 माह बाद मंत्रियों के पूरे पद होंगे भरे छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार आज राजभवन में होगा। इसमें 14 मंत्री शपथ लेंगे, जो राज्य के इतिहास में पहली बार है। गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। यह विस्तार “हरियाणा फार्मूला” पर आधारित है, जिसके तहत क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधा जाएगा। सरगुजा संभाग से सबसे अधिक 5 मंत्री होंगे, जबकि बस्तर संभाग से कोई प्रतिनिधित्व नहीं होगा। यह विस्तार 20 महीने बाद मंत्रियों के पूरे पद भरने के रूप में ऐतिहासिक माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद – विभागवार सूची  क्रमांक नाम / पद आबंटित विभाग 1 श्री विष्णु देवसाय(मुख्यमंत्री) सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विधानसभा, सुरक्षा संबंधी एवंअभियंत्रण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवेदन, तथा अन्य विभाग जो किसीमंत्री को आबंटित न हो 2 श्री अरुण साव(उप मुख्यमंत्री) लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण 3 श्री विजय शर्मा(उप मुख्यमंत्री) गृह, जल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी 4 श्री राम विहारनेताम (मंत्री) आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधनविकास 5 श्री दयाल दासबघेल (मंत्री) खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण 6 श्री कौशिकसूर्य (मंत्री) वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण, संसदीय कार्य 7 श्री लखन लालदेवांगन (मंत्री) वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम 8 श्री श्यामबिहारीजायसवाल(मंत्री) लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीयकार्यक्रम क्रियान्वयन 9 श्री ओ.पी. चौधरी (मंत्री) वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी 10 श्रीमती लक्ष्मीराजवाड़े (मंत्री) महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण 11 श्री टंकारामवर्मा (मंत्री) राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा 12 श्री गजेन्द्रयादव (मंत्री) स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य 13 श्री गुरुखुखराज साहेब(मंत्री) कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास 14 श्री राजेशअग्रवाल (मंत्री) पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व छत्तीसगढ़ में आदिवासी अंचलों के सर्वांगीण विकास हेतु आदि कर्मयोगी अभियान आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक प्रदेश के 28 जिलों, 128 विकासखण्डों और जनजातीय अंचल के 6,650 ग्रामों में व्यापक कार्य जैसे प्रशिक्षण, जनजागरूकता एवं शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किए जाएंगे। यह अभियान जन-भागीदारी के माध्यम से आदिवासी अंचलों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  अभियान की विशेषताएं रायगढ़ चक्रधर समारोह : छत्तीसगढ़ का प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव रायगढ़ चक्रधर समारोह का 40वां संस्करण 27 अगस्त से 5 सितम्बर 2025 तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित होगा। इस समारोह का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। आयोजन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, पर्यटन मंडल और जिला प्रशासन रायगढ़ के पास है। यह समारोह प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और शास्त्रीय संगीत-नृत्य को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष का आयोजन सांस्कृतिक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास के लिए विशेष महत्व रखता है।

छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स: 19 अगस्त 2025 | CGPSC Exam, CG Vyapam, Sarkari Exam

Chhattisgarh Current Affairs : 19 August 2025   छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 19 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 19 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़ । NeML ई-ऑक्शन के जरिये होगा चना खरीद–वितरण, दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार ने चना वितरण को और पारदर्शी एवं सरल बनाने का निर्णय लिया है। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक दिनांक 19 अगस्त 2025 को हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया कि अब अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट क्षेत्र में निवासरत अंत्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत प्रतिमाह 2 किलो चना उपलब्ध कराया जाएगा। इस चना की खरीद नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जाएगी, जिससे खरीद प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सस्ती होगी। सरकार ने यह भी तय किया है कि जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक निजी मिलों से चना नहीं खरीदा जाएगा और प्रदेशभर का चना दिसंबर 2025 तक वितरित किया जाएगा। नवा रायपुर बनेगा आईटी हब : 90 एकड़ भूमि आबंटन से निवेश और रोजगार को नई दिशा छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर को आईटी हब बनाने का निर्णय लिया है। 19 अगस्त 2025 को हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी (IT/IITS) उद्योगों की स्थापना हेतु 90 एकड़ भूमि रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित करने का फैसला हुआ। इस निर्णय से नवा रायपुर तकनीकी और औद्योगिक विकास का केंद्र बनेगा। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि इससे निवेश बढ़े और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हों। यह कदम छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे होने के रजत महोत्सव वर्ष में लिया गया है। दुर्ग का भूगोल : नदियों का रंगीन संगम स्थल दुर्ग जिले में शिवनाथ और तांदुला नदियों का संगम अनूठे प्राकृतिक कैनवास की तरह दिखाई देता है। यहां शिवनाथ नदी का पानी मटमैला जबकि तांदुला का पानी हरे रंग में दिखाई देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका कारण नदियों के बहाव, मिट्टी, गाद, खनिज तत्वों तथा स्थानीय भूगोल से जुड़ा है। बारिश के मौसम में नदियों में तेज बहाव होने से गाद और मिट्टी का घुलाव अधिक हो जाता है। तांदुला का बहाव अधिक तेज होने से इसमें घुलनशील तत्व ज्यादा पाये जाते हैं। यही कारण है कि दोनों नदियों का रंग संगम से पहले अलग-अलग दिखाई देता है। छत्तीसगढ़ के 7 निष्क्रिय दलों पर निर्वाचन आयोग की कार्रवाई – 29 अगस्त को होगी सुनवाई  भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर में 334 पंजीकृत लेकिन गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निष्क्रियता के कारण सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। छत्तीसगढ़ के ऐसे सात दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिन्होंने 2019 के बाद से किसी भी चुनाव में भाग नहीं लिया। इन दलों में आज़ादी का अंतिम आंदोलन, भारतीय पिछड़ा दल, भारतीय प्रजातांत्रिक कृषक दल, भारतीय मज़दूर दल, भारतीय स्वतंत्र पार्टी, भारतीय दलित संघर्ष संगठन तथा प्रजाजन कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। इनकी सुनवाई 29 अगस्त 2025 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के कार्यालय में होगी। इसके बाद आयोग अंतिम निर्णय लेकर इन्हें डिलीस्ट कर सकता है। इससे पहले 253 दलों को पहले चरण में हटाया जा चुका है और अब शेष 81 दलों पर कार्रवाई चल रही है। यह कदम चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स: 17 अगस्त 2025 | CGPSC Exam, CG Vyapam, Sarkari Exam

 छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 17 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 17 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़ । छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के गांव बने प्रवासी पक्षियों का सुरक्षित ठिकाना छत्तीसगढ़ के दुर्ग समेत 6 जिलों के कई गांव प्रवासी पक्षियों, विशेषकर एशियन ओपनबिल सारस के स्थायी ठिकाने बन गए हैं। ग्रामीण इन पक्षियों को शुभ मानते हैं और इनके संरक्षण के लिए विशेष परंपराएँ व नियम बनाए गए हैं। कई गांवों में पक्षियों को नुकसान पहुँचाने पर जुर्माना और दंड का प्रावधान है। धमतरी, महासमुंद और गरियाबंद जिलों के तालाब व खेत इनके प्रजनन स्थल बने हुए हैं। गांवों में पेंटिंग्स, बोर्ड और जागरूकता अभियानों के माध्यम से पक्षी संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह परंपरा कई स्थानों पर सौ साल से भी अधिक समय से चल रही है, जिसके कारण इन गांवों को अब ‘बर्ड विलेज’ के रूप में पहचान मिली है।  जबलपुर का आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स म्यूजियम – 100 साल बाद आम जनता के लिए खोला गया, मंगल पांडे की रायफल और पहली मशीनगन का अनोखा संग्रह 1835 में स्थापित जबलपुर स्थित आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स म्यूजियम को लगभग 100 साल बाद आम जनता के लिए खोला गया है। इस संग्रहालय में 11वीं से 19वीं सदी तक के 2000 से अधिक हथियार और दुर्लभ वस्तुएँ प्रदर्शित हैं। इसमें मंगल पांडे की रायफल और 1836 में डॉ. रिचर्ड गैटलिंग द्वारा निर्मित दुनिया की पहली मशीनगन गैटलिंग गन विशेष आकर्षण हैं, जो प्रति मिनट 3000 राउंड फायर करने में सक्षम थी। दुनियाभर में इसकी केवल दो असली गन बची हैं, जिनमें से एक अमेरिका और दूसरी जबलपुर में है। संग्रहालय में 895 स्टॉल बनाए गए हैं और प्रवेश शुल्क वयस्कों व छात्रों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। प्रदेश में हरियाणा फार्मूले पर बनेगा 14 सदस्यीय कैबिनेट छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। अगले एक-दो दिनों में कैबिनेट विस्तार होने की संभावना है, जिससे खाली पड़े मंत्री पद भरे जाएंगे। हरियाणा फार्मूले के अनुसार राज्य में अधिकतम 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। गजेंद्र यादव और खुशवंत का नाम लगभग तय है, जबकि तीसरे मंत्री के लिए लता उसेंडी, अमर अग्रवाल और राजेश अग्रवाल में से किसी एक का चयन होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा मंत्रियों को नहीं हटाया जाएगा। साथ ही, मुख्यमंत्री 21 अगस्त से 10 दिन के विदेश दौरे पर रवाना होंगे, जिसमें वे सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जाकर शिक्षा और औद्योगिक विकास मॉडल का अध्ययन करेंगे। डिजिटल सुरक्षा एवं नागरिक जागरूकता अभियान 16 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री साय ने रायपुर से SBI साइबर सुरक्षा जागरूकता वैन रवाना की और पूरे राज्य में एक विशाल अभियान शुरू किया। यह 15 अगस्त से 30 नवंबर तक चलेगा, जिसमें 29 साइबर फ्रॉड हॉटस्पॉट्स पर विशेष ध्यान रहेगा   परीक्षा-उन्मुख प्रशासनिक समाचार CGPSC (Assistant Director—Industry / Manager) भर्ती परीक्षा (जो 12 जुलाई 2025 को हुई थी) के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी (answer key) जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इसे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं और यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि लगे, तो आपत्तियाँ भी दर्ज कर सकते हैं। यह परीक्षा प्रक्रिया और तैयारी पर असर डालने वाला कदम है।  छत्तीसगढ़ में 225 स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 3 सितंबर छत्तीसगढ़ में 225 स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 21 सितंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। पात्रता के लिए अभ्यर्थी के पास बी.एससी. नर्सिंग, पी.बी.बी.एससी. नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एवं सीनियर मिडवाइफरी प्रशिक्षण होना अनिवार्य है तथा नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना आवश्यक है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष (छूट सहित) निर्धारित की गई है। परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग – ₹350, ओबीसी – ₹250, एससी/एसटी – ₹200 है। परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा और विस्तृत दिशा-निर्देश व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स: 12 अगस्त 2025 | CGPSC Exam, CG Vyapam, Sarkari Exam

Chhattisgarh Current Affairs : 12 August 2025   छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 12 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़ । छत्तीसगढ़ में 2029 तक बाल विवाह मुक्त अभियान: दो वर्ष शून्य मामले पर मिलेगा प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ सरकार ने 2029 तक बाल विवाह को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है। जिन गांवों और शहरों में लगातार दो वर्षों (2023-24 और 2024-25) तक एक भी बाल विवाह का मामला दर्ज नहीं होगा, उन्हें “बाल विवाह मुक्त” प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अगले वर्ष तक 4678 गांवों और 77 नगर निकायों को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य है, जिसे हर साल 20% वृद्धि के साथ 2028-29 तक 100% तक पहुंचाना है। प्रमाण पत्र जारी करने से पहले ग्राम पंचायत से प्रस्ताव और जिला स्तर पर जांच की जाएगी। शिकायत दर्ज कराने के लिए पोस्टर आधारित व्यवस्था और 13,794 लोगों की टीम गठित की गई है। कुएंमारी जलप्रपात  कुएंमारी जलप्रपात, केशकाल ब्लॉक, कोण्डागांव जिले में स्थित एक प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह विशेषकर वर्षा ऋतु में अधिक जलप्रवाह और सुंदरता के कारण प्रसिद्ध है। • स्थान: केशकाल ब्लॉक, कोण्डागांव जिला। • ऊंचाई: लगभग 300 फीट। • आकार: सीढ़ीनुमा (स्टेप्ड) जलप्रपात। • परिवेश: घना जंगल और बड़ी-बड़ी चट्टानें। • ठहरने की सुविधा: टाटामारी इको पर्यटन केंद्र, केशकाल घाट। संजोरी बिंदरी पूजा संजोरी बिंदरी पूजा गांवों में वर्षा ऋतु के दौरान आयोजित की जाने वाली एक पारंपरिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा है, जिसका उद्देश्य ग्रामवासियों के बीच सुख-समृद्धि, लोककल्याण और आपसी सौहार्द को बढ़ाना है। इस अनुष्ठान में गांव के एक निर्धारित स्थान पर कृषि उपज जैसे अनाज, सब्जियां, फल और प्रतीकात्मक वस्तुएं जैसे गेंदा फूल, नारियल, हल्दी आदि अर्पित की जाती हैं। पूजा स्थल पर पाँच रंगों का झंडा गाड़ा जाता है, और प्रत्येक घर से कम से कम एक सदस्य इसमें भाग लेता है। पूजा के बाद प्रसाद सभी में बांटा जाता है। इस अवसर पर गायन, वादन और नृत्य जैसी पारंपरिक लोककलाएं प्रस्तुत की जाती हैं और अंत में सामूहिक भोज का आयोजन होता है, जो विभिन्न समुदायों के बीच संबंधों को और मजबूत करता है। प्रदेश की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी की पुण्यतिथि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मिनीमाता, जिनका वास्तविक नाम मीनाक्षी देवी था, असम में जन्मी और विवाह के बाद छत्तीसगढ़ से जुड़ीं। वे अपनी सरलता, सहजता और जनसेवा के लिए समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने संसद में अस्पृश्यता उन्मूलन, बाल विवाह, दहेज प्रथा, महिला और दलित उत्थान जैसे मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाई। विशेष सम्मान एवं स्मृतियाँ • छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का नाम उनके सम्मान में रखा गया। • मिनीमाता सम्मान की स्थापना, जो महिला और समाज उत्थान में योगदान देने वालों को प्रदान किया जाता है। • हसदेव-बांगो बांध का नामकरण उनके नाम पर किया गया, जो उनके स्थायी प्रभाव और जनसेवा की पहचान को दर्शाता है।

छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स: 10 अगस्त 2025 | CGPSC Exam, CG Vyapam, Sarkari Exam

Chhattisgarh Current Affairs : 10 August 2025   छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 10 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। पुनर्जन्म छत्तीसगढ़ में हो यही मेरा अंतिम पैगाम पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की अंतिम पुस्तक “मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूं” का विमोचन रायपुर के महात्मा गांधी हॉल में हुआ। यह कार्यक्रम पहले से तय था और डॉ. दुबे ने अपने जीवनकाल में ही इसकी तिथि निश्चित कर दी थी। कार्यक्रम में उनकी स्मृतियों को वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसमें उनकी साहित्यिक यात्रा और योगदान दिखाया गया। संस्कृति मंत्री देवेंद्र सिंह ने उनके साहित्यिक योगदान को अमूल्य बताया और कहा कि उनकी रचनाओं में छत्तीसगढ़ की आत्मा बसती है। डॉ. दुबे का अंतिम संदेश था — “पुनर्जन्म छत्तीसगढ़ में हो यही मेरा अंतिम पैगाम”। उनकी बेटी ने कार्यक्रम में उनकी कविताएं सुनाकर भावनात्मक माहौल बना दिया। बस्तर ओलंपिक को ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का दर्जा, स्वास्थ्य और खेल अधोसंरचना को मिलेगा बढ़ावा छत्तीसगढ़ में बस्तर ओलंपिक को इस वर्ष से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का दर्जा दिया गया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की नई दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया। इस पहल का उद्देश्य आदिवासी युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और राज्य की पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही, रायपुर और बिलासपुर में 220-बेड वाले मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार होगा। बैठक में नए स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र, और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की मांग भी रखी गई। केंद्रीय मंत्री ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय और आवश्यक स्वीकृति का आश्वासन दिया। छत्तीसगढ़ की प्रस्तावित नदी परियोजना छत्तीसगढ़ में जल संसाधन और सिंचाई क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से तीन प्रमुख नदी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। 1. बोधघाट परियोजना – 29,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना 125 मेगावाट बिजली उत्पादन, 4,824 टन मछली उत्पादन और लगभग 3.78 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता प्रदान करेगी। 2. इंद्रावती–महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना – 20,000 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 3 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित करेगी। 3. कुनकुरी–ईब नदी और कांसाबेल–मेनी नदी शेखरपुर जलाशय परियोजना – 38,000 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता के साथ जशपुर जिले की सबसे बड़ी जलाशय परियोजना होगी, जिससे 104 गांवों के 37,741 किसान लाभान्वित होंगे। बांध की ऊंचाई 35.71 मीटर और लंबाई 1,800 मीटर होगी। छत्तीसगढ़ में मुफ्त बिजली और सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम छत्तीसगढ़ सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में “हाफ बिजली बिल” योजना से आगे बढ़ते हुए अब 31 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसमें 15 लाख BPL परिवारों को हर महीने 30 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। साथ ही Rooftop Solar और प्रधानमंत्री कुसुम योजना को बढ़ावा देकर राज्य में आत्मनिर्भर बिजली उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस पहल से न केवल आर्थिक राहत मिलेगी बल्कि सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। छत्तीसगढ़ जीआई टैग उपलब्धियां: 8 उत्पाद मान्यता प्राप्त, 14 प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के 8 पारंपरिक और सांस्कृतिक उत्पादों को अब तक जीआई (भौगोलिक संकेतक) टैग मिल चुका है, जिसमें बस्तर का ढोकरा, कांकेर का बेल मेटल क्राफ्ट, रायगढ़ की कोसा सिल्क, नरवा चावल, कोंडागांव टेराकोटा, बस्तर की लकड़ी की नक्काशी, जनजातीय हर्बल पेंट और बासुली बीज तेल शामिल हैं। राज्य के 14 अन्य उत्पादों के लिए जीआई टैग की प्रक्रिया चल रही है। यह पहल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और कारीगरों के हित में भी है। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अतिथि व्याख्याता पदों के लिए भर्ती — 14 अगस्त तक आवेदन पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर ने विभिन्न विभागों और केंद्रों में अतिथि व्याख्याता (Guest Faculty) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त, शाम 5:30 बजे है। कुल 18 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, जीवविज्ञान, बायोबिजनेस स्टडीज, शैक्षणिक तकनीकी और मनोविज्ञान शामिल हैं। पात्रता के लिए NET, SET या PhD अनिवार्य है। भुगतान नीति के अनुसार, 40-45 मिनट के व्याख्यान पर 500 रुपए (अतिथि व्याख्याता) और 300–350 रुपए (अतिथि शिक्षण सहायक) मानदेय दिया जाएगा। आवेदन डाक या कूरियर के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स: 7 अगस्त 2025 | CGPSC Exam, CG Vyapam, Sarkari Exam

Chhattisgarh Current Affairs : 7 August 2025   छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 7 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 7 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। नमी राय पारेख ने एशिया-अफ्रीका-पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक  छत्तीसगढ़ की नमी राय पारेख ने जापान के हिमीजी (Himeji) में आयोजित एशिया, अफ्रीका, पैसिफिक इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में 57 किलोग्राम महिला वर्ग में 185 किलोग्राम डेडलिफ्ट कर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था, जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर पांचवां स्थान भी हासिल किया। कर्नाटक के आदर्श अत्तावर ने भी इस प्रतियोगिता में 59 किलोग्राम वरिष्ठ वर्ग में 260 किलोग्राम स्क्वाट, 135 किलोग्राम बेंच प्रेस (रजत) और 276 किलोग्राम डेडलिफ्ट (स्वर्ण) के साथ एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उनका कुल लिफ्ट 671 किलोग्राम रहा। 31 सदस्यीय भारतीय दल में 18 महिलाएं और 13 पुरुष थे, जिन्होंने सब-जूनियर से लेकर मास्टर्स कैटेगरी तक भाग लिया। भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 6 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। माता लिंगेश्वरी मंदिर: कोंडागांव कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के आलोर गांव के जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित माता लिंगेश्वरी का मंदिर एक अत्यंत दुर्लभ और आस्था से परिपूर्ण स्थल है जो केवल वर्ष में एक दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही खुलता है। इस मंदिर को विशेष रूप से संतान प्राप्ति की मन्नतों के लिए जाना जाता है। श्रद्धालु दंपती खीर चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं और पुजारी उसी खीर को प्रसाद के रूप में खिलाते हैं। मंदिर तक केवल श्रद्धावान ही पहुँच सकते हैं। इस वर्ष 3 सितंबर को मंदिर खुलेगा, और देशभर से भक्त बड़ी संख्या में यहां पहुँचते हैं। प्रशासन ने इस वर्ष भीड़ नियंत्रण और आवश्यक सुविधाओं के प्रबंध की तैयारी शुरू कर दी है। प्राचीन शिलालेखों में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और राजनीतिक विरासत का प्रमाण राजीव लोचन मंदिर, तीरथगढ़ में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है जहाँ पाए गए शिलालेख प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रमाण हैं। 8वीं-9वीं शताब्दी के शिलालेखों में पाली व देवनागरी लिपि का उपयोग हुआ है, जिसमें पांडव, सम्राट नल, पृथ्वीराज, और विक्रमादित्य जैसे नामों का उल्लेख है। 3 जनवरी 1145 को लिखे गए एक अन्य शिलालेख से हैहयवंशी राजाओं के शासनकाल और उनके क्षेत्रीय विस्तार की जानकारी मिलती है। इसी तरह राजिम के कुलेश्वर महादेव मंदिर में भी दो शिलालेख पाए गए हैं, जिनमें एक में ‘संगम’ शब्द और दूसरे में महानदी की महिमा का वर्णन है। छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स: 6 अगस्त 2025 | CGPSC Exam, CG Vyapam, Sarkari Exam