16 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi
16 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। Daily Current Affairs 2025 आपका स्वागत है 16 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 16 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. निम्न में से कौन सा समुदाय बेहदीनखलम उत्सव से संबंधित है?A) KhasiB) GaroC) PnarD) Jaintia Hills का Karbi उत्तर: CBehdeinkhlam उत्सव मेघालय के जोवाई में पनार समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला एक पवित्र सांस्कृतिक उत्सव है। इसका शाब्दिक अर्थ “महामारी को दूर भगाना” है। इस पर्व में लकड़ियों और प्रार्थनाओं से प्लेग या महामारी को भगाने का प्रतीकात्मक प्रयास होता है। इसे हर साल जुलाई में बुवाई के बाद मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बुरी आत्माओं, बीमारियों और दुर्भाग्य को दूर कर सामूहिक समृद्धि और अच्छी फसल की कामना करना है। उत्सव में ‘देइन ख्लाम’ और ‘खनोंग’ नामक गोल और चिकने पेड़ों के तनों को जंगल से लाकर तैयार किया जाता है। Q. निम्नलिखित में से किस देश में हाल ही में खमेर रूज साइट्स यूनेस्को विश्व धरोहर सूची ( UNESCO Heritage List ) में शामिल हुई हैं?A. थाईलैंडB. वियतनामC. कम्बोडियाD. लाओस उत्तर: Cकम्बोडिया में खमेर रूज स्थल ( Khmer Rouge sites ) स्थित हैं। Q. Dror-1 उपग्रह किस देश की अंतरिक्ष संचार क्षमताओं को मज़बूत करने से संबंधित है?A. भारतB. जापानC. इज़राइलD. दक्षिण कोरिया सही उत्तर: C. इज़राइलव्याख्या: Dror-1 इज़राइल द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया एक उन्नत संचार उपग्रह है जो राष्ट्रीय संचार बुनियादी ढाँचे को सुरक्षित और मज़बूत करता है। Q. भारत का पहला डिजिटल घुमंतू गाँव जुलाई 2025 में किस राज्य में स्थापित हुआ?A) हिमाचल प्रदेशB) उत्तराखंडC) सिक्किमD) नागालैंड उत्तर: C) सिक्किम Q. NCRB के अनुसार PCR Act के तहत केस रजिस्ट्रेशन में कौन सी प्रवृत्ति देखी गई?(a) लगातार बढ़ रही है।(b) स्थिर है।(c) घट रही है।(d) अचानक बढ़ गई है। उत्तर: (c)केंद्र सरकार की 2022 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार ‘Protection of Civil Rights Act, 1955’ (PCR Act) के अंतर्गत ‘अस्पृश्यता’ से जुड़े आपराधिक मामलों की संख्या घट रही है। Q. Periodic Labour Force Survey किस मंत्रालय द्वारा जारी की गई थी?a) कृषि मंत्रालयb) महिला एवं बाल विकास मंत्रालयc) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालयd) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय उत्तर: c) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालयसरकार द्वारा जारी Periodic Labour Force Survey के अनुसार जून 2025 में 15 वर्ष और उससे ऊपर के लोगों के लिए बेरोजगारी दर 5.6% पर स्थिर रही। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की श्रम शक्ति भागीदारी दर (LFPR) मई के मुकाबले जून में एक प्रतिशत अंक गिर गई। 15 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi