7 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

7 july current affairs 2025

7 July 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 7 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 7 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. निम्न कथनों में से सही/त्रुटिपूर्ण बताएँ:i. Great Nicobar परियोजना के EIA में fault‑line का अध्ययन शामिल था।ii. 2004 सूनामी ने परियोजना क्षेत्र के भू–आकृति को स्थायी रूप से बदल दिया। A) केवल i सहीB) केवल ii सहीC) दोनों सहीD) दोनों गलत उत्तर: Bव्याख्या: i गलत है क्योंकि EIA में fault-line जोखिम को शामिल नहीं किया गया । ii सही है क्योंकि 2004 सूनामी ने द्वीपों की टोपोग्राफी को स्थायी रूप से परिवर्तित किया। Q. निम्नलिखित में से कौन-सा देश 17वें BRICS शिखर सम्मेलन का मेजबान था?a) भारतb) रूसc) चीनd) ब्राज़ील उत्तर: d) ब्राज़ील Q. Assertion (A): हेल्गोलैंड द्वीप ने भौतिकी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक बदलाव लाने में मदद की।Reason (R): वर्नर हाइजेनबर्ग ने इसी द्वीप पर इलेक्ट्रॉनों के पारंपरिक ‘कक्षा’ मॉडल को छोड़ने का निर्णय लिया।A) A और R दोनों सही हैं और R, A को सही ढंग से व्याख्यायित करता है।B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A को सही ढंग से व्याख्यायित नहीं करता।C) A सही है लेकिन R गलत है।D) A गलत है लेकिन R सही है। सही उत्तर: Aव्याख्या: Helgoland द्वीप ने सच में भौतिकी को नया दृष्टिकोण दिया क्योंकि यहीं पर हाइजेनबर्ग ने परमाणु संरचना के पुराने ‘कक्षा’ मॉडल को छोड़कर क्वांटम यांत्रिकी की दिशा में नई सोच विकसित की। कारण कथन इस Assertion को उचित रूप से व्याख्यायित करता है क्योंकि यह घटना हेल्गोलैंड में ही घटित हुई थी। Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन हेल्गोलैंड द्वीप के संदर्भ में सही है?A) यह बाल्टिक सागर में स्थित है।B) यह उत्तरी सागर में जर्मनी के तट से लगभग 50 किमी दूर स्थित है।C) यह फ्रांस के तट के पास स्थित है।D) यह भूमध्य सागर में स्थित है। सही उत्तर: Bव्याख्या: Helgoland (North Sea) में जर्मनी के तट से लगभग 50 किमी दूर स्थित है। अतः B विकल्प सही है। Q. निम्न में से किस अधिनियम का उल्लंघन होने पर वर्चुअल कोर्ट्स में अनुशासनहीन व्यवहार पर कार्रवाई की जा सकती है?a) भारतीय दंड संहिता, 1860b) अधिवक्ता अधिनियम, 1961c) अदालत की अवमानना अधिनियम, 1971d) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 उत्तर: c) अदालत की अवमानना अधिनियम, 1971 6 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC