12 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC
12 July 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। Daily Current Affairs MCQs आपका स्वागत है 12 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 12 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. निम्नलिखित में से कौन सा स्थल खमेर रूज शासन से जुड़ा है और UNESCO विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है?A. Angkor WatB. Tuol Sleng Genocide MuseumC. Borobudur TempleD. Hue Imperial City Answer: BExplanation: Tuol Sleng Genocide Museum ही तीन स्थलों में से एक है।UNESCO की इस पहल से कंबोडिया के अत्यंत पीड़ादायक इतिहास को वैश्विक मंच पर मान्यता मिली है। टुओल स्लेंग जनोसाइड म्यूजियम (Tuol Sleng Genocide Museum), M-13 जेल (M-13 prison) और चोउएंग एक किलिंग फील्ड्स (Choeung Ek Killing Fields) वे स्थान हैं जहां खमेर रूज शासन ने सत्तारूढ़ होने के बाद असंख्य लोगों पर अमानवीय अत्याचार किए और उन्हें मौत के घाट उतारा। इस ऐतिहासिक नामांकन से न केवल इन घटनाओं को स्मरण किया जाएगा बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को अत्याचार, तानाशाही और जनसंहार जैसे खतरों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। कंबोडिया के लिए यह पहला आधुनिक ऐतिहासिक नामांकन है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि देश अब अपने दर्दनाक इतिहास से सबक लेते हुए शांति, शिक्षा और पीड़ितों के सम्मान की दिशा में बढ़ रहा है। इस निर्णय को प्रधानमंत्री हुन मानेट सहित कई नेताओं ने सकारात्मक कदम बताया है। यह न केवल कंबोडिया के इतिहास के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि वैश्विक मानवाधिकार जागरूकता के लिए भी एक महत्वपूर्ण संकेतक है। Q. Assertion-Reason प्रकार Assertion (A): भारत में पहली बार पांडुलिपि धरोहर (Manuscript Heritage ) पर वैश्विक सम्मेलन आयोजित हुआ ।Reason (R): इसका उद्देश्य केवल प्रदर्शनियों तक सीमित रहेगा।A) A और R दोनों सही हैं और R, A को सही ढंग से स्पष्ट करता है।B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A को स्पष्ट नहीं करता।C) A सही है लेकिन R गलत है।D) A गलत है लेकिन R सही है। उत्तर: Cस्पष्टीकरण: सम्मेलन का उद्देश्य प्रदर्शनियों के अलावा डिजिटलीकरण, संरक्षण और एआई आर्काइविंग भी है, इसलिए Reason गलत है। “Reclaiming India’s Knowledge Legacy Through Manuscript Heritage” सम्मेलन भारत मंडपम, नई दिल्ली आयोजित हुआ । यह सम्मेलन भारत के ज्ञान परंपरा और पांडुलिपियों ( Manuscript ) के संरक्षण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम माना जाएगा। पहली बार पांडुलिपि धरोहर पर वैश्विक स्तर पर इतने बड़े प्रतिनिधि मंडल और विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे।सम्मेलन का उद्देश्य केवल संरक्षण ही नहीं, बल्कि भारत की ज्ञान परंपरा को डिजिटलीकरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI archiving ) के माध्यम से आधुनिक तकनीकों से जोड़ना भी है ताकि अमूल्य पांडुलिपियाँ आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रह सकें।स्वामी विवेकानंद के 1893 के भाषण को इस आयोजन से जोड़ना इस बात का प्रतीक है कि भारत अपनी ज्ञान संपदा को विश्व पटल पर पुनर्स्थापित करना चाहता है, जैसा विवेकानंद जी ने शिकागो में भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया था।इसके माध्यम से भारत सांस्कृतिक कूटनीति को भी मजबूत कर रहा है और यह दर्शाता है कि सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में आधुनिक तकनीक की कितनी अहम भूमिका होगी। Q. माउंट रेनियर किस देश में स्थित है और हाल ही में इससे जुड़ी कौन सी महत्वपूर्ण घटना सामने आई है?A) कनाडा — यहाँ ज्वालामुखी पूरी तरह निष्क्रिय पाया गया।B) भारत — यहाँ नए ग्लेशियर पिघलने की रिपोर्ट आई।C) अमेरिका — यहाँ 300 से अधिक छोटे भूकंपों की श्रृंखला दर्ज की गई।D) जापान — यहाँ नया स्ट्रैटोवॉल्केनो बना। सही उत्तर: C) अमेरिका — यहाँ 300 से अधिक छोटे भूकंपों की श्रृंखला दर्ज की गई।व्याख्या: माउंट रेनियर (Mount Rainier) अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में स्थित है और हाल ही में US Geological Survey (USGS) की रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र में 300 से अधिक छोटे भूकंप दर्ज हुए हैं, जो 2009 के बाद से सबसे महत्वपूर्ण भूकंपीय गतिविधि मानी जा रही है। Q. Assertion (A): भारत सरकार ने पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए प्रत्यक्ष वित्तीय प्रोत्साहन की योजना शुरू की है।Reason (R): यह योजना शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए N2 और N3 श्रेणी के ट्रकों पर लागू की जाएगी।A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या करता है।B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं करता।C) A सही है लेकिन R गलत है।D) A गलत है लेकिन R सही है। उत्तर: Aव्याख्या: योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्यक्ष वित्तीय समर्थन के माध्यम से वायु गुणवत्ता सुधारना है, जो इलेक्ट्रिक ट्रकों को बढ़ावा देता है। Q. संचार मित्र योजना का मुख्य लक्ष्य क्या है?a) युवाओं को मुफ्त इंटरनेट देनाb) छात्रों को डिजिटल एंबेसडर बनाकर टेलीकॉम मुद्दों पर जागरूकता बढ़ानाc) विदेशी निवेश लानाd) टेलीकॉम कंपनियों को सब्सिडी देना सही उत्तर: b)व्याख्या: योजना (Sanchar Mitra Scheme ) का मूल उद्देश्य छात्रों को डिजिटल एंबेसडर बनाना है। संचार मित्र योजना डिजिटल इंडिया मिशन की दिशा में एक ठोस कदम है। यह युवाओं को न केवल तकनीकी ज्ञान देगी बल्कि उन्हें समाज में डिजिटल जागरूकता बढ़ाने के लिए एक पुल का काम करने का अवसर भी प्रदान करेगी।इस योजना में छात्रों को नवीनतम तकनीकों जैसे 5G, 6G और AI से जोड़ना उन्हें रोजगार योग्य भी बनाएगा।साइबर सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड से जुड़े खतरों को देखते हुए यह कदम सामयिक और अत्यंत महत्वपूर्ण है।EMF विकिरण पर जागरूकता बढ़ाना दर्शाता है कि योजना केवल इंटरनेट उपयोग तक सीमित न रहकर व्यापक स्वास्थ्य और सुरक्षा के मुद्दों को भी कवर कर रही … Read more