23 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

23 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। Current Affairs 2025 आपका स्वागत है 23 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 23 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. निम्नलिखित में से कौन-से विषय IUCN World Conservation Congress 2025 में चर्चा के लिए संभावित हैं? 1. आनुवंशिक उपकरणों का उपयोग 2. सतत विकास में नवाचार 3. जैव विविधता की रक्षा 4. सैन्य रणनीति पर निर्णय A. केवल 1, 2 और 3 B. केवल 1 और 4 C. केवल 2 और 4 D. सभी विकल्प सही हैं सही उत्तर: A स्पष्टीकरण: IUCN (International Union for Conservation of Nature) द्वारा आयोजित World Conservation Congress 2025 अबू धाबी (Abu Dhabi) में  आयोजन, यह आयोजन प्राकृतिक संरक्षण में आनुवंशिक उपकरणों (genetic tools) के उपयोग पर वैश्विक स्तर पर निर्णय लेने के लिए प्रमुख मंच होगा। Q. हाल ही में समाचारों में रहा “ड्रोन स्क्वाड्रन”, किस अर्धसैनिक बल से संबंधित एक पहल है? A. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) B. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) C. सीमा सुरक्षा बल (BSF) D. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) उत्तर: C स्पष्टीकरण: बीएसएफ ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन हमलों से निपटने के लिए ‘ड्रोन स्क्वाड्रन’ तैयार करना शुरू किया है। Q. उपराष्ट्रपति पद रिक्त होने की स्थिति में किस संस्था को चुनाव कराने की जिम्मेदारी होती है? A. संसद B. उच्चतम न्यायालय C. चुनाव आयोग D. राष्ट्रपति सचिवालय उत्तर: C व्याख्या: भारत का चुनाव आयोग उपराष्ट्रपति के पद रिक्त होने पर संविधान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया आयोजित करता है। Q. भारत में रबर उत्पादन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:  1. भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रबर उत्पादक देश है।  2. केरल भारत के कुल रबर उत्पादन का 72% क्षेत्रीय हिस्सा रखता है।  3. भारत में रबर उत्पादकता की दर विश्व में सबसे अधिक है। सही विकल्प चुनें: A. केवल 1 और 2 B. केवल 2 और 3 C. केवल 1 और 3 D. केवल 2 उत्तर: D व्याख्या: भारत छठा सबसे बड़ा रबर उत्पादक है, जबकि उत्पादकता में दूसरा स्थान रखता है। इसलिए केवल कथन 2 सही है। Q. Assertion (A): सरकार ने NAMASTE योजना की शुरुआत जुलाई 2023 में की थी। Reason (R): योजना का उद्देश्य सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों की पहचान और उन्हें PPE किट प्रदान करना है। A. A और R दोनों सही हैं, और R, A की सही व्याख्या है। B. A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है। C. A सही है, लेकिन R गलत है। D. A गलत है, लेकिन R सही है। उत्तर: A व्याख्या: दोनों कथन सही हैं और योजना का उद्देश्य साफ तौर पर PPE और सुरक्षा से जुड़ा है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा 2022 और 2023 में देशभर में हुई सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई से संबंधित 54 मौतों की सामाजिक ऑडिट रिपोर्ट संसद में प्रस्तुत की गई। इस रिपोर्ट में यह गंभीर तथ्य सामने आया कि— 90% से अधिक मामलों में मृत श्रमिकों को कोई भी सुरक्षा उपकरण (PPE) उपलब्ध नहीं कराया गया था, 27 मामलों में श्रमिकों से सहमति भी नहीं ली गई थी, और कई श्रमिकों को व्यक्तिगत रूप से अनुबंधित कर काम करवाया गया था, जो ‘हाथ से मैला ढोने’ (manual scavenging) जैसे प्रतिबंधित कार्य की ओर इशारा करता है। इसके जवाब में सरकार ने बताया कि उन्होंने जुलाई 2023 में ‘NAMASTE योजना’ की शुरुआत की है, ताकि इस तरह की खतरनाक सफाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सके और श्रमिकों को सुरक्षा किट व प्रशिक्षण दिया जा सके। Q. Assertion-Reason Assertion (A): केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि बायोस्टिमुलेंट्स की जबरन बिक्री रोकी जाए। Reason (R): बायोस्टिमुलेंट्स को फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर 1985 के तहत कीटनाशक माना गया है। A. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है। B. A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है। C. A सही है लेकिन R गलत है। D. A गलत है लेकिन R सही है। उत्तर: C स्पष्टीकरण: बायोस्टिमुलेंट्स को कीटनाशक नहीं माना गया है, बल्कि इन्हें FCO 1985 के अंतर्गत अलग श्रेणी में रखा गया है। क्यों समाचार में है: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि वे नैनो-फर्टिलाइज़र और बायोस्टिमुलेंट्स की जबरन बिक्री को रोकेँ, जो किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरकों (जैसे यूरिया और DAP) के साथ खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा था। Q. बीमा सखी योजना का प्राथमिक उद्देश्य क्या है? A. ग्रामीण बुनियादी ढाँचे का विकास B. महिलाओं को बीमा क्षेत्र में प्रशिक्षित करना और उन्हें आर्थिक सहायता देना C. ग्रामीण क्षेत्र में कृषि सुधार D. शहरी क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना उत्तर: B व्याख्या: योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को बीमा एजेंट (सखी) बनाना, उन्हें प्रशिक्षण देना और मासिक वजीफा प्रदान करना है। बीमा सखी योजना हाल ही में चर्चा में है क्योंकि जीवन बीमा निगम (LIC) ने ग्रामीण विकास विभाग के साथ मिलकर ग्रामीण भारत में इस योजना को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता जुलाई 2025 में गोवा में आयोजित वित्तीय समावेशन सम्मेलन ‘अनुभूति’ के दौरान हुआ। Q. AdFalciVax वैक्सीन का प्राथमिक उद्देश्य किस रोग से लड़ना है? A पोलियो B खसरा (Measles) C मलेरिया (Malaria) D. तपेदिक (Tuberculosis) उत्तर: C मलेरिया व्याख्या: यह वैक्सीन विशेष रूप से Plasmodium falciparum नामक मलेरिया परजीवी से … Read more

22 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

22 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। Current Affairs 2025 आपका स्वागत है 22 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 22 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. Assertion (A) और Reason (R) के आधार पर Assertion (A): International Seabed Authority का कार्य समुद्री तल पर खनन गतिविधियों को विनियमित करना है। Reason (R): यह संगठन राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र के भीतर के क्षेत्रों में खनन की अनुमति देता है। A. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है। B. A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है। C. A सही है लेकिन R गलत है। D. A गलत है लेकिन R सही है। उत्तर: C व्याख्या: ISA का कार्य वास्तव में समुद्र तल पर खनन गतिविधियों को नियंत्रित करना है, लेकिन यह केवल उन क्षेत्रों में करता है जो राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं। अंतरराष्ट्रीय समुद्री प्राधिकरण (ISA) हाल ही में दो सप्ताह की वार्ताओं के बावजूद इस बात पर सहमति नहीं बना सका है कि समुद्र की गहराइयों में बहुमूल्य धातुओं के खनन के लिए नियम कैसे तय किए जाएं। इस देरी के पीछे एक बड़ा कारण यह है कि अमेरिका जैसे देश इस खनन प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाना चाहते हैं, जबकि कई अन्य देश और पर्यावरण संगठनों को इस पर गंभीर पर्यावरणीय चिंता है। International Seabed Authority (ISA) एक स्वायत्त अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसे 1982 के संयुक्त राष्ट्र समुद्र कानून संधि (UNCLOS) और 1994 के समझौते के तहत स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय जमैका के किंग्स्टन में स्थित है और यह 16 नवंबर 1994 से अस्तित्व में आया। इसका मुख्य कार्य राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र से परे समुद्री तल और समुद्री फर्श तथा उपमिट्टी में खनन और संबंधित गतिविधियों को नियंत्रित करना है। हाल ही में ISA की बैठक में, समुद्र की गहराई में कीमती धातुओं के खनन के नियमों को अंतिम रूप देने में प्रगति नहीं हो सकी है, विशेष रूप से अमेरिका द्वारा इस प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद। Q. FAO के मुख्यालय निम्नलिखित में से किस देश में स्थित हैं, जहाँ पर CAC की बैठक भी हुई? A. फ्रांस B. स्विट्जरलैंड C. इटली D. जर्मनी सही उत्तर: C स्पष्टीकरण: Food and Agriculture Organization (FAO) का मुख्यालय रोम, इटली में स्थित है। CAC की CCEXEC 88 बैठक वहीं हुई थी। Q. हट्टी जनजाति मुख्यतः किस राज्य/राज्यों में पाई जाती है? A. हिमाचल प्रदेश B. उत्तराखंड C. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों D. जम्मू-कश्मीर सही उत्तर: C. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों व्याख्या: हट्टी जनजाति मुख्यतः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ट्रांस-गिरि क्षेत्र और उत्तराखंड के जौंसार-बावर क्षेत्र में निवास करती है। दोनों क्षेत्रों में उनके बीच सांस्कृतिक समानता और आपसी विवाह आम है। इस समुदाय में प्रचलित बहुपति विवाह (polyandry) की परंपरा को दर्शाता है। Q. हाल ही में “मेरी पंचायत” ऐप को किस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? A. नोबेल पुरस्कार B. WSIS Prizes 2025 Champion Award C. डिजिटेक पुरस्कार D. ब्रिक्स नवाचार सम्मान उत्तर: B Q. गुरयुल खड्ड जीवाश्म स्थल किस राज्य में स्थित है? A. हिमाचल प्रदेश B. जम्मू और कश्मीर C. उत्तराखंड D. अरुणाचल प्रदेश सही उत्तर: B गुरयुल खड्ड जीवाश्म स्थल ( Guryul Ravine Fossil Site)  हाल ही में समाचार में इसलिए है क्योंकि Geological Survey of India (GSI) ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को चेतावनी दी है कि यह स्थल गंभीर खतरे में है। यह स्थल अत्यंत महत्वपूर्ण भूगर्भीय और जैविक प्रमाणों से जुड़ा है, जिसमें Permian–Triassic महाविलुप्ति और दुनिया की पहली दर्ज सुनामी घटना के प्रमाण शामिल हैं। Q. यूथ स्पिरिचुअल समिट 2025 की मुख्य थीम क्या थी? A. स्वच्छ भारत मिशन B. विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा C. जल संरक्षण D. स्टार्टअप इंडिया उत्तर: B. विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा काशी घोषणा (Kashi Declaration) हाल ही में वाराणसी में आयोजित यूथ स्पिरिचुअल समिट ( Youth Spiritual Summit )  में अपनाई गई। इसका उद्देश्य 2047 तक भारत को नशा मुक्त बनाना है। यह घोषणा नशा सेवन को एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक चुनौती के रूप में स्वीकार करती है। Q. NISAR उपग्रह किस दो एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है? A. ISRO और DRDO B. NASA और DRDO C. NASA और ISRO D. ISRO और SpaceX उत्तर: C निसार (NISAR) उपग्रह NASA और ISRO का पहला संयुक्त उपग्रह मिशन है, जिसे 30 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाना है। यह उपग्रह पृथ्वी अवलोकन (Earth Observation) और आपदा प्रबंधन, पर्यावरण निगरानी जैसे कई कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह पहली बार है जब दोहरी फ्रीक्वेंसी (L-band और S-band) का उपयोग करके इतने विस्तृत स्तर पर डेटा एकत्र किया जाएगा। 21 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

21 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

21 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। Current Affairs 2025 आपका स्वागत है 21 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 21 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. हाल ही में खबरों में रहा ‘दीहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान’ किस पक्षी की दुर्लभ उपस्थिति के कारण चर्चा में था, जो जैव विविधता संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है? A. ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल B. पेल-कैप्ड पिजन C. निकोबार मेगापोड D. नारकोंडम हॉर्नबिल सही उत्तर: B व्याख्या: हाल ही में असम के दीहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान (Dehing Patkai National Park) में ‘पेल-कैप्ड पिजन’ (Pale-Capped Pigeon ) की दुर्लभ तस्वीर ली गई। यह पक्षी IUCN की संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल है और इसका वनों से जुड़ा आवास इसे जैव विविधता का संवेदनशील संकेतक बनाता है। Q. हाल ही में चर्चा में रहे कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula ) कहाँ स्थित है? A. दक्षिण अमेरिका में, एंडीज़ पर्वत श्रृंखला के पास B. उत्तरी यूरोप में, बाल्टिक सागर के पास C. सुदूर पूर्वी रूस में, ओखोट्स्क सागर और प्रशांत महासागर के बीच D. अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी कोने में, लाल सागर के पास उत्तर: C व्याख्या: कामचटका प्रायद्वीप सुदूर पूर्वी रूस में स्थित है। इसके पश्चिम में ओखोट्स्क सागर और पूर्व में प्रशांत महासागर व बेरिंग सागर हैं। Q. हाल ही में चर्चा में रहा Shettihalli Wildlife Sanctuary किस राज्य में स्थित है? A. केरल B. तमिलनाडु C. कर्नाटक D. आंध्र प्रदेश उत्तर: C शेत्तिहल्ली वन्यजीव अभयारण्य हाल ही में इस कारण समाचारों में था क्योंकि कर्नाटक सरकार ने इस अभयारण्य के क्षेत्रफल को 300 वर्ग किमी तक घटाने का प्रस्ताव पारित किया, जो कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेशों का उल्लंघन माना गया है। साथ ही, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) इस क्षेत्र कटौती की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रहा, जिससे यह मामला और अधिक विवादास्पद हो गया है। यह मुद्दा पर्यावरणीय संतुलन, पारिस्थितिकी संरक्षण, और वन्यजीव अधिकारों से जुड़ा होने के कारण महत्वपूर्ण बन गया है और राष्ट्रीय मीडिया में व्यापक रूप से चर्चा का विषय बना। Q. निम्नलिखित देशों में से कौन-सा देश तुवालु (Tuvalu) के सीधे उत्तर में स्थित है? A. समोआ B. फिजी C. किरीबाती D. टोंगा सही उत्तर: C. किरीबाती व्याख्या: तुवालु के उत्तर में किरीबाती स्थित है और दक्षिण में फिजी। तुवालु ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचने के लिए अपने नागरिकों को प्रवासन (Migration) वीज़ा प्रदान करने की पहली बार पहल की है। यह वीज़ा नागरिकों को उन देशों में बसने की अनुमति देता है जहाँ वे समुद्र-स्तर वृद्धि के खतरों से सुरक्षित रह सकें। Q. स्लोवेनिया ( Slovenia ) निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में स्थित है? A. एशिया B. अफ्रीका C. यूरोप D. ऑस्ट्रेलिया सही उत्तर: C. यूरोप स्लोवेनिया हाल ही में एक महत्वपूर्ण निर्णय के कारण समाचारों में है। इस देश ने सहायक मृत्यु (Assisted Dying) से संबंधित एक नया कानून पारित किया है। इस कानून के तहत, असाध्य रूप से बीमार (Terminally-ill) वयस्कों को अपनी पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए, चिकित्सकीय सहायता से अपनी मृत्यु चुनने का अधिकार दिया गया है, यदि वे असहनीय कष्ट से गुजर रहे हों। यह निर्णय स्लोवेनिया को उन बढ़ती हुई देशों की सूची में शामिल करता है जो नैतिक, मानवीय अधिकारों और चिकित्सा स्वतंत्रता को महत्व देते हुए व्यक्ति को उसकी अंतिम इच्छा का सम्मान देने की दिशा में अग्रसर हैं। Q. हाल ही में फिडे शतरंज विश्व कप 2025 (FIDE Chess World Cup 2025) की मेजबानी किस देश को मिली है? A. रूस B. अमेरिका C. भारत D. चीन सही उत्तर: C. भारत 20 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

19 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

19 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। Current Affairs 2025 आपका स्वागत है 19 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 19 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. मांगरह विद्रोह से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:  1. यह विद्रोह 1857 की क्रांति के ठीक बाद हुआ था।  2. इसमें हजारों भिलों ने अपने प्राणों की आहुति दी।  3. इसका नेतृत्व गोविंद गुरु ने किया था। सही विकल्प चुनें: a) केवल 1 और 2 सही हैं b) केवल 2 और 3 सही हैं c) केवल 1 और 3 सही हैं d) सभी सही हैं सही उत्तर: b व्याख्या: 1857 के बाद नहीं बल्कि 1913 में हुआ था। 2 और 3 सही हैं। मांगरह धाम (Mangarh Dham) एक आदिवासी तीर्थ और स्मारक स्थल है जो राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित है। यह स्थान अरावली पर्वतमाला में, राजस्थान और गुजरात की सीमा पर स्थित है। हाल ही में राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के आदिवासियों ने यहां एकत्र होकर भिल प्रदेश की मांग की। यह स्थल संत गोविंद गुरु से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने भिल जनजातियों की ब्रिटिश शासन के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गोविंद गुरु के नेतृत्व में मांगरह विद्रोह हुआ, जो भारत के स्वतंत्रता इतिहास की एक अहम घटना है। यह विद्रोह 17 नवंबर 1913 को हुआ, जब ब्रिटिश सेना ने मांगरह की पहाड़ी पर एकत्रित भिलों पर हमला कर दिया, जिससे हजारों भिलों की जान गई। यह घटना एक भीषण नरसंहार के रूप में दर्ज है। Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘फंगल स्पोर्स’ के बारे में सही नहीं है? (A) यह कवक द्वारा उत्पादित सूक्ष्म प्रजनन इकाई है (B) यह केवल जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न होते हैं (C) यह हवा और पानी से फैलते हैं (D) यह अनुकूल पर्यावरण में अंकुरित हो नया कवक बना सकते हैं उत्तर: (B) व्याख्या: B कथन गलत है क्योंकि स्पोर्स का उत्पादन कवक द्वारा होता है, यह जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न नहीं होते, हालांकि पर्यावरणीय परिस्थितियाँ इनके फैलाव में योगदान दे सकती हैं।  हाल ही में फ्लोरिडा की टुलिन यूनिवर्सिटी के शोध पर आधारित रिपोर्ट आई, जिसमें पाया गया कि हवा में फंगल स्पोर्स की मात्रा बढ़ने पर कुछ ही दिनों में फ्लू और कोविड-19 के मामलों में भी तेजी से वृद्धि देखी जाती है। Q. ‘मदर शिप’ के रूप में INS Nistar की भूमिका क्या है? a) गोताखोरों को प्रशिक्षण देना b) समुद्री सीमाओं की निगरानी c) संकट में फंसी पनडुब्बी से कर्मियों को बचाना d) तटीय गश्त करना उत्तर: c) संकट में फंसी पनडुब्बी से कर्मियों को बचाना व्याख्या: इसे विशेष रूप से गहरे समुद्र में पनडुब्बियों से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए डिज़ाइन किया गया है। Q. निम्नलिखित देशों में से कौन-से सीधे ईलात बंदरगाह की समुद्री या भूमि सीमा से लगे हुए हैं? सही उत्तर: a) केवल 1 और 3व्याख्या: ईलात बंदरगाह इजराइल के दक्षिण में स्थित है और मिस्र तथा जॉर्डन दोनों से भूमि सीमा साझा करता है। सऊदी अरब और लेबनान इससे सीधे नहीं जुड़ते।इजराइल का ईलात बंदरगाह (Eilat Port) गंभीर संकट का सामना कर रहा है। इसका कारण यह है कि रेड सी (Red Sea) में हो रही हौथी (Houthi) विद्रोहियों की लगातार समुद्री हमलों के कारण, बंदरगाह से संबंधित समुद्री गतिविधियाँ 90% से अधिक गिर गई हैं, जिससे बंदरगाह को बंद करने की नौबत आ गई है। Q. गंगैकोंडा चोलपुरम की स्थापत्य विशेषताओं में से कौन-सी विशेषता इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बनाती है?a) उत्तर भारतीय नागर शैली में निर्माणb) विशालकाय गोपुरम और विमानम की द्रविड़ शैलीc) मौर्य शैली की प्रस्तर वास्तुd) ईंटों से बना हुआ स्तूप आधारित मंदिर सही उत्तर: b) विशालकाय गोपुरम और विमानम की द्रविड़ शैलीव्याख्या: गंगैकोंडा चोलपुरम द्रविड़ स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसमें गोपुरम और विमानम की प्रमुखता है। भारत राजेन्द्र चोल प्रथम की उत्तर भारत की विजय यात्रा की 1000वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस विजय यात्रा के परिणामस्वरूप उन्होंने ‘गंगैकोंडा चोलपुरम’ की स्थापना की, जो चोल साम्राज्य की भव्य राजधानी बनी। यह शहर अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है और यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। 18 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

18 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

18 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। Current Affairs 2025 आपका स्वागत है 18 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 18 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. Zimislecel उपचार किस प्रकार के मधुमेह रोगियों के लिए प्रायोगिक रूप से किया गया? (A) टाइप 2 मधुमेह के नए रोगी (B) टाइप 1 मधुमेह के 20 वर्षों से प्रभावित रोगी (C) गर्भावधि मधुमेह से ग्रस्त रोगी (D) पूर्व-मधुमेह स्तर पर रह रहे लोग उत्तर: (B) टाइप 1 मधुमेह के 20 वर्षों से प्रभावित रोगी Zimislecel तकनीक पर आधारित जो क्लिनिकल ट्रायल हुआ, उसमें ऐसे 12 रोगी शामिल किए गए जिन्हें: 20 वर्षों से अधिक समय से टाइप 1 डायबिटीज़ थी, कोई इंसुलिन उत्पादन नहीं हो रहा था, यानी शरीर में बिल्कुल भी प्राकृतिक इंसुलिन नहीं बन रहा था, और वे हर वर्ष 2 से 4 बार गंभीर हाइपोग्लाइसीमिक घटनाओं (low sugar episodes) से गुजरते थे। इसलिए यह स्पष्ट है कि Zimislecel तकनीक विशेष रूप से लंबे समय से गंभीर टाइप 1 मधुमेह से ग्रसित रोगियों के लिए विकसित और परीक्षण की गई है। Q. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही ढंग से सुसंगत नहीं है? A. आकाश प्राइम — सतह से हवा में मार करने वाली प्रणाली B. पृथ्वी-II — लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल C. अग्नि-I — स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड के तहत परीक्षण D. DRDO — आकाश प्राइम का विकासकर्ता उत्तर: B व्याख्या: पृथ्वी-II एक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, न कि लंबी दूरी की। Q. निम्न में से कौन-सा कथन ‘अजीतगढ़’ स्मारक के विषय में सही है? a) यह स्मारक केवल ब्रिटिश अधिकारियों को समर्पित था। b) इसे 1972 में अजीतगढ़ नाम दिया गया, जिसका अर्थ है ‘अविजितों की भूमि’। c) यह मूलतः सैनिक छावनी के रूप में बना था। d) इसे अंग्रेजों ने तोपों की याद में बनवाया था। उत्तर: b Assertion (A): 1857 के विद्रोह की पहली सूचना दिल्ली टेलीग्राफ कार्यालय में प्रेषित हुई थी। Reason (R): उस समय घोड़े या अन्य पारंपरिक माध्यम से ही सूचनाएँ भेजी जाती थीं। a) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है। b) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है। c) A सही है लेकिन R गलत है। d) A गलत है लेकिन R सही है। उत्तर: c व्याख्या: सूचना टेलीग्राफ के माध्यम से गई थी, घोड़े से नहीं। 10 मई 1857 को, मेरठ में विद्रोह की खबर सबसे पहले इसी टेलीग्राफ ऑफिस से पहुंचाई गई थी। ब्रिटिश अफसर मेजर चार्ल्स टॉड इस खबर की प्रतीक्षा कर रहे थे, जब उन्हें जानकारी मिली कि भारतीय सिपाही अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर चुके हैं। इसके बाद संदेशों की श्रृंखला आरंभ हुई, लेकिन कनेक्शन टूटने के बाद टॉड स्वयं जांच के लिए गए और लौटकर नहीं आए। अंततः एक अंतिम संदेश अंबाला भेजा गया, जिसमें टॉड की मृत्यु और नौ यूरोपियों की हत्या की सूचना दी गई। 1863 में उसी स्थान पर “म्यूटिनी मेमोरियल” बनाया गया, जिसे 1972 में भारत सरकार ने “अजीतगढ़” नाम दिया। यह स्थल अब भारतीय स्वतंत्रता की पहली चेतना का मौन साक्षी है। Q. Assertion (A): हाइड्रोजन पेरॉक्साइड एक पर्यावरण-अनुकूल यौगिक है। Reason (R): यह केवल जल और ऑक्सीजन में अपघटित हो जाती है। a) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है। b) A और R दोनों सही हैं पर R, A की सही व्याख्या नहीं है। c) A सही है पर R गलत है। d) A गलत है पर R सही है। उत्तर: a)  व्याख्या: हाइड्रोजन पेरॉक्साइड पर्यावरण-अनुकूल मानी जाती है क्योंकि यह अपघटित होकर जल और ऑक्सीजन बनाती है, जिससे प्रदूषण नहीं होता। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक नवीन विधि विकसित की है जिसमें Mo-DHTA COF (Dimolybdenum Paddlewheel-Embedded Covalent Organic Framework) नामक उन्नत सामग्री का उपयोग करके जल और सूर्यप्रकाश से सीधे हाइड्रोजन पेरॉक्साइड (H2O2) संश्लेषित किया जाता है। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड एक रंगहीन तरल होता है जो सामान्य तापमान पर पाया जाता है और इसका स्वाद कड़वा होता है। इसकी गैसीय मात्रा वायुमंडल में स्वाभाविक रूप से भी पाई जाती है। यह पर्यावरण के अनुकूल है क्योंकि यह केवल जल और ऑक्सीजन में अपघटित हो जाती है। यह अस्थिर होती है तथा गर्मी छोड़ते हुए आसानी से ऑक्सीजन और पानी में टूट जाती है। यह ज्वलनशील नहीं होती परंतु एक शक्तिशाली ऑक्सीकरण एजेंट होती है जो कार्बनिक पदार्थों के संपर्क में आने पर स्वतः दहन कर सकती है। 17 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

17 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

17 july 2025 current affairs

17 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। Current Affairs 2025 आपका स्वागत है 17 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 17 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. भारत में निम्नलिखित में से किस स्वच्छ ऊर्जा स्रोत का ‘Capacity Utilisation Factor’ (CUF) सबसे कम है?A. पवन ऊर्जाB. सौर ऊर्जाC. कोयला आधारित ऊर्जाD. परमाणु ऊर्जा उत्तर: Bव्याख्या: सौर ऊर्जा का CUF लगभग 20% होता है, जो अन्य स्रोतों की तुलना में सबसे कम है।भारत ने अपनी कुल स्थापित विद्युत क्षमता का 50% गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से प्राप्त करने का महत्वपूर्ण लक्ष्य 2025 में हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDCs) के लक्ष्य से पाँच वर्ष पहले हासिल हुई है। हालांकि, वास्तव में सप्लाई की जा रही स्वच्छ ऊर्जा की हिस्सेदारी अभी भी 30% से कम है।इस विसंगति का मुख्य कारण “कैपेसिटी यूटिलाइजेशन फैक्टर (CUF)” है – जैसे कि सौर ऊर्जा का CUF केवल 20% है जबकि कोयला आधारित ऊर्जा का CUF 60% और न्यूक्लियर का 80% होता है। इस कारण, अधिक स्थापित क्षमता होने के बावजूद स्वच्छ ऊर्जा का वास्तविक उत्पादन कम है। Q. हाल ही में संसद की समिति ने Income Tax Bill 2025 में Section 80M को बहाल करने की सिफारिश क्यों की?A. कॉरपोरेट टैक्स रेट बढ़ाने के लिएB. अंतर-निगमीय लाभांश (inter-corporate dividend) पर दोहरी कराधान को रोकने के लिएC. कर संग्रह बढ़ाने के लिएD. विदेशी निवेश पर टैक्स लगाने के लिए उत्तर: Bव्याख्या: Section 80M घरेलू कंपनियों को अन्य घरेलू कंपनियों से प्राप्त डिविडेंड पर कर कटौती की अनुमति देता है ताकि दो बार टैक्स न लगे। Q. भारत का पहला जनजातीय जीनोम परियोजना किस राज्य में शुरू की गई है?a) महाराष्ट्रb) ओडिशाc) झारखंडd) गुजरात सही उत्तर: d) गुजरात Q. Assertion (A): भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से सबसे अधिक संवेदनशील क्षेत्रों में आता है।Reason (R): यह क्षेत्र Seismic Zone III में आता है जहाँ PGA 0.1g से कम होता है।A. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या करता है।B. A सही है परंतु R गलत है।C. A और R दोनों गलत हैं।D. A गलत है परंतु R सही है। उत्तर: Bव्याख्या: पूर्वोत्तर भारत वास्तव में Seismic Zone V (PGA 0.36g+) में आता है, जो बहुत उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है। अतः R गलत है।10 जुलाई 2025 को दिल्ली में आए 4.4 तीव्रता के भूकंप की घटना के संदर्भ में। भारत विशेष रूप से हिमालय बेल्ट में गंभीर भूकंपीय खतरे में है, और दिल्ली जैसे शहरी क्षेत्रों में निर्माण के पुराने मानकों तथा शिथिल कानून प्रवर्तन के कारण यह खतरा और बढ़ गया है। Q. प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) का मुख्य उद्देश्य क्या है?A. ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगानाB. किसानों को मुफ्त अनाज वितरित करनाC. कृषि उत्पादकता बढ़ाना और सतत कृषि प्रथाओं को अपनानाD. शहरों में स्मार्ट फार्मिंग तकनीक लाना सही उत्तर: Cव्याख्या: PMDDKY (PM Dhan-Dhaanya Krishi Yojana) का उद्देश्य है भारत में कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना, और सतत (sustainable) कृषि विधियों को अपनाने में सहायता करना। यह योजना विशेष रूप से कमजोर कृषि जिलों पर केंद्रित है। 16 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

16 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

16 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। Daily Current Affairs 2025 आपका स्वागत है 16 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 16 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. निम्न में से कौन सा समुदाय बेहदीनखलम उत्सव से संबंधित है?A) KhasiB) GaroC) PnarD) Jaintia Hills का Karbi उत्तर: CBehdeinkhlam उत्सव मेघालय के जोवाई में पनार समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला एक पवित्र सांस्कृतिक उत्सव है। इसका शाब्दिक अर्थ “महामारी को दूर भगाना” है। इस पर्व में लकड़ियों और प्रार्थनाओं से प्लेग या महामारी को भगाने का प्रतीकात्मक प्रयास होता है। इसे हर साल जुलाई में बुवाई के बाद मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बुरी आत्माओं, बीमारियों और दुर्भाग्य को दूर कर सामूहिक समृद्धि और अच्छी फसल की कामना करना है। उत्सव में ‘देइन ख्लाम’ और ‘खनोंग’ नामक गोल और चिकने पेड़ों के तनों को जंगल से लाकर तैयार किया जाता है। Q. निम्नलिखित में से किस देश में हाल ही में खमेर रूज साइट्स यूनेस्को विश्व धरोहर सूची ( UNESCO Heritage List ) में शामिल हुई हैं?A. थाईलैंडB. वियतनामC. कम्बोडियाD. लाओस उत्तर: Cकम्बोडिया में खमेर रूज स्थल ( Khmer Rouge sites ) स्थित हैं। Q. Dror-1 उपग्रह किस देश की अंतरिक्ष संचार क्षमताओं को मज़बूत करने से संबंधित है?A. भारतB. जापानC. इज़राइलD. दक्षिण कोरिया सही उत्तर: C. इज़राइलव्याख्या: Dror-1 इज़राइल द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया एक उन्नत संचार उपग्रह है जो राष्ट्रीय संचार बुनियादी ढाँचे को सुरक्षित और मज़बूत करता है। Q. भारत का पहला डिजिटल घुमंतू गाँव जुलाई 2025 में किस राज्य में स्थापित हुआ?A) हिमाचल प्रदेशB) उत्तराखंडC) सिक्किमD) नागालैंड उत्तर: C) सिक्किम Q. NCRB के अनुसार PCR Act के तहत केस रजिस्ट्रेशन में कौन सी प्रवृत्ति देखी गई?(a) लगातार बढ़ रही है।(b) स्थिर है।(c) घट रही है।(d) अचानक बढ़ गई है। उत्तर: (c)केंद्र सरकार की 2022 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार ‘Protection of Civil Rights Act, 1955’ (PCR Act) के अंतर्गत ‘अस्पृश्यता’ से जुड़े आपराधिक मामलों की संख्या घट रही है। Q. Periodic Labour Force Survey किस मंत्रालय द्वारा जारी की गई थी?a) कृषि मंत्रालयb) महिला एवं बाल विकास मंत्रालयc) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालयd) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय उत्तर: c) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालयसरकार द्वारा जारी Periodic Labour Force Survey के अनुसार जून 2025 में 15 वर्ष और उससे ऊपर के लोगों के लिए बेरोजगारी दर 5.6% पर स्थिर रही। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की श्रम शक्ति भागीदारी दर (LFPR) मई के मुकाबले जून में एक प्रतिशत अंक गिर गई। 15 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

15 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Current Affairs in Hindi

15 july current affairs 2025

15 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। Daily Current Affairs 2025 आपका स्वागत है 15 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 15 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. नील्स राइबर्ग फिन्सन किस देश के वैज्ञानिक थे और हाल ही में भारत में किस AIIMS ने नई फोटोथेरेपी यूनिट शुरू की है?A) डेनमार्क; AIIMS नागपुरB) स्वीडन; AIIMS रांचीC) नॉर्वे; AIIMS दिल्लीD) फिनलैंड; AIIMS भोपाल सही उत्तर: A) डेनमार्क; AIIMS नागपुर डेनमार्क के चिकित्सक और वैज्ञानिक नील्स राइबर्ग फिन्सन Niels Ryberg Finsen ने 1903 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता क्योंकि उन्होंने त्वचा के टीबी (लुपस वल्गेरिस Lupus vulgaris) के इलाज के लिए केंद्रित प्रकाश विकिरण पद्धति विकसित की थी। 19वीं शताब्दी के अंत में उन्होंने पाया कि पराबैंगनी किरणें बैक्टीरिया के विकास को रोक सकती हैं और उन्होंने इस तकनीक से कई मरीजों का सफल इलाज किया। हालाँकि बाद में एंटीबायोटिक आने के बाद यह तकनीक कम उपयोग में आई, लेकिन फिन्सन के प्रयोगों ने ‘फोटोथेरेपी’ (प्रकाश चिकित्सा) की नींव रखी जो आज भी त्वचा रोग उपचार में महत्त्वपूर्ण है। Q. Exercise Talisman Sabre 2025 किस देश द्वारा आयोजित की जाती है?a) भारतb) अमेरिकाc) ऑस्ट्रेलियाd) जापान उत्तर: c) ऑस्ट्रेलियाजुलाई 2025 में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘Exercise Talisman Sabre’ के 11वें संस्करण में भाग लिया। यह भारत-ऑस्ट्रेलिया के रक्षा संबंधों को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह संयुक्त अभ्यास 13 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहा है, जबकि कुछ विस्तारित ऑपरेशन पापुआ न्यू गिनी में भी किए जा रहे हैं, जो क्षेत्रीय सहयोग को दर्शाता है। Q. ADEETIE योजना का सीधा संबंध किस क्षेत्र से है?A) कृषि विकासB) ऊर्जा दक्षताC) स्वास्थ्य सेवाएँD) कौशल विकास सही उत्तर: Bस्पष्टीकरण: ADEETIE योजना ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकियों के कार्यान्वयन को बढ़ावा देती है। केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) ने ADEETIE योजना (Assistance in Deploying Energy Efficient Technologies in Industries & Establishments) शुरू की है।इस योजना का उद्देश्य MSMEs (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) में ऊर्जा-कुशल प्रौद्योगिकियों को अपनाने को बढ़ावा देना है जिससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़े और भारत के जलवायु लक्ष्यों में योगदान दिया जाए । इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत Udyam MSMEs को वित्तीय और तकनीकी सहायता दी जाएगी ताकि वे ऊर्जा-कुशल प्रौद्योगिकियों को लागू कर सकें, जिससे कम से कम 10% ऊर्जा की बचत सुनिश्चित की जा सके।इसके लिए ब्याज अनुदान आधारित ऋण सहायता और Investment Grade Energy Audits (IGEA) जैसी सेवाएँ भी प्रदान की जाएंगी। Q. मिलान करें:सूचकांक — संबंधित मंत्रालयA. CPI — i. Ministry of Commerce & IndustryB. WPI — ii. Ministry of Statistics & Programme ImplementationA. A-i, B-iiB. A-ii, B-iC. A-i, B-iD. A-ii, B-ii Answer: Bजून महीने में थोक और खुदरा महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई। खुदरा महंगाई दर (CPI) 77 महीनों के निचले स्तर 2.1% पर पहुँच गई, जो जनवरी 2019 के बाद सबसे कम है। वहीं, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) में 20 महीनों के बाद -0.13% का संकुचन दर्ज हुआ। इसका प्रमुख कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार आठवें महीने गिरावट आना है। सब्जियाँ, दालें, मसाले और मांस जैसे प्रमुख खाद्य पदार्थों में महंगाई दर नकारात्मक रही। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी थोक महंगाई कम हुई। विशेषज्ञों के अनुसार, कृषि गतिविधियाँ बेहतर होने और पिछले वर्ष के अनुकूल आधार प्रभाव से आने वाले समय में भी खाद्य महंगाई नियंत्रित रह सकती है। Q . लद्दाख के हालिया उपराज्यपाल पद पर किसे नियुक्त किया गया है?A) बी.डी मिश्राB) कविंदर गुप्ताC) आर.के माथुरD) अशोक गजपति राजू उत्तर: B Kavinder Guptaव्याख्या: पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बी.डी मिश्रा के इस्तीफे के बाद हुई है। खास बात यह है कि लद्दाख में राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा को लेकर स्थानीय नागरिक समूह सक्रिय हैं, ऐसे में यह नियुक्ति रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। Q. गोवा के नए राज्यपाल के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?A) कविंदर गुप्ताB) अशोक गजपति राजूC) अशिम कुमार घोषD) पी.एस श्रीधरन पिल्लई उत्तर: B Ashok Gajapathi Rajuव्याख्या: वरिष्ठ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) नेता अशोक गजपति राजू को गोवा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं (2014-2018)। उन्होंने पी.एस श्रीधरन पिल्लई का स्थान लिया है, जो 15 जुलाई 2021 से गोवा के राज्यपाल थे। Q. हरियाणा के राज्यपाल के रूप में अशिम कुमार घोष ने किसके स्थान पर पद ग्रहण करेगा?A) पी.एस श्रीधरन पिल्लईB) अशोक गजपति राजूC) बंडारू दत्तात्रेयD) बी.डी मिश्रा उत्तर: C Ashim Kumar Ghoshव्याख्या: अशिम कुमार घोष, जो पश्चिम बंगाल बीजेपी के पुराने नेता हैं, को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लेंगे, जो इससे पहले हरियाणा के राज्यपाल थे और पूर्व में श्रम एवं रोजगार मंत्री भी रह चुके हैं। Q. हाल ही में किसे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC: National Medical Commission) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?A) डॉ. वी. के. पॉलB) डॉ. सुरेश गंगाधरC) डॉ. अभिजात शेठD) डॉ. रणदीप गुलेरिया सही उत्तर: C) डॉ. अभिजात शेठ (Dr. Abhijat Sheth)स्पष्टीकरण: सुरेश गंगाधर के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद केंद्र सरकार ने डॉ. अभिजात शेठ को NMC का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे कार्डियोथोरेसिक सर्जन हैं और उनका फोकस चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता और सुशासन सुधारने … Read more

14 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs in Hindi

14 july current affairs 2025

14 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। Daily Current Affairs 2025 आपका स्वागत है 14 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 14 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. निम्न में से कौन-सा अनुच्छेद राष्ट्रपति को राज्यसभा में सदस्यों को मनोनीत करने की शक्ति प्रदान करता है?A) अनुच्छेद 72B) अनुच्छेद 74C) अनुच्छेद 80(3)D) अनुच्छेद 82 सही उत्तर: Cव्याख्या: अनुच्छेद 80(3) के अनुसार, राष्ट्रपति विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को राज्यसभा में मनोनीत कर सकते हैं।यह नियुक्ति भारत के संविधान के अनुच्छेद 80(1) के उपवर्ग (a) और अनुच्छेद 80(3) के तहत की गई है, जिसमें राष्ट्रपति को विशेषज्ञता वाले लोगों को मनोनीत करने का अधिकार है। Q. Assertion-Reason TypeAssertion (A): भारतीय फार्मा उद्योग को अब जेनरिक दवाओं के उत्पादन से ऊपर उठना चाहिए।Reason (R): तकनीकी नवाचार जैसे AI और Big Data दवा खोज को तेज़ कर सकते हैं।A. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।B. A और R दोनों सही हैं पर R, A की सही व्याख्या नहीं है।C. A सही है पर R गलत है।D. A गलत है पर R सही है। सही उत्तर: Aव्याख्या: AI और Big Data नई दवाओं की खोज को कुशल और तेज़ बना सकते हैं, इसलिए R सही है और A की व्याख्या करता है। Q. जरावा जनजाति को भारत सरकार ने किस श्रेणी में वर्गीकृत किया है?A) जनजातीय समूहB) SC समूहC) ST समूहD) विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) उत्तर: D) विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG)व्याख्या: जरावा (Jarawa tribe) समेत अंडमान की अन्य 6 जनजातियों को PVTGs में रखा गया है। 13 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs in Hindi

13 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs in Hindi

13 july 2025 current affairs

13 July 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें। Daily Current Affairs 2025 आपका स्वागत है 13 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 13 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी: Q. हाल ही में किस देश ने भारत के साथ Akash missile system की खरीद पर बातचीत reportedly रोक दी है? A) अर्जेंटीनाB) ब्राज़ीलC) मिस्रD) फिलीपींस सही उत्तर: B) ब्राज़ीलआकाश मिसाइल सिस्टम भारत का स्वदेशी रूप से विकसित शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम है। हाल ही में ब्राज़ील ने reportedly इस मिसाइल सिस्टम को खरीदने के लिए भारत के साथ चल रही वार्ता को रोक दिया है। यह भारत के रक्षा निर्यात प्रयासों के लिए एक झटका माना जा रहा है क्योंकि भारत सरकार आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्वदेशी हथियार प्रणालियों के निर्यात को बढ़ावा दे रही है। Q. Assertion-Reason प्रकार:Assertion (A): भारत में ESZs को shock absorbers कहा जाता है।Reason (R): ESZs संरक्षित क्षेत्रों के आसपास की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए बनाए जाते हैं।A) A और R दोनों सही हैं और R, A को सही ढंग से स्पष्ट करता है।B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A को सही ढंग से स्पष्ट नहीं करता।C) A सही है पर R गलत है।D) A गलत है पर R सही है। सही उत्तर: A) A और R दोनों सही हैं और R, A को सही ढंग से स्पष्ट करता है।Assertion (A)Eco-Sensitive Zones (ESZs) को अक्सर ‘Shock Absorbers’ कहा जाता है क्योंकि ये संरक्षित क्षेत्रों को बाहरी मानवीय गतिविधियों के अचानक दवाब से बचाते हैं। जैसे बफर जोन, वैसे ही ESZs भी मुख्य संरक्षित क्षेत्र के लिए एक सुरक्षित कुशनिंग प्रदान करते हैं।Reason (R) सही क्यों है?ESZs का मुख्य उद्देश्य संरक्षित क्षेत्र की सीमाओं के बाहर की गतिविधियों को नियंत्रित और विनियमित करना है ताकि अप्रबंधित मानव गतिविधि का नकारात्मक असर जैव विविधता पर न पड़े। इसलिए नियम बनाए जाते हैं कि ESZs में कौन-कौन सी गतिविधियां प्रतिबंधित या सीमित होंगी।क्या Reason, Assertion को सही ढंग से स्पष्ट करता है?हाँ! क्योंकि जो Shock Absorber वाला काम है — वही तो नियंत्रित गतिविधियों से होता है। यदि गतिविधियों पर नियंत्रण न हो तो संरक्षित क्षेत्र पर सीधा दवाब पड़ेगा। इसलिए Reason (R) सीधे Assertion (A) की व्याख्या करता है कि ESZs shock absorbers क्यों हैं। Q. Assertion (A): STPI के अंतर्गत Software Technology Park (STP) योजना और Electronics Hardware Technology Park (EHTP) योजना दोनों लागू की जाती हैं।Reason (R): इन योजनाओं का उद्देश्य कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ाना है। (A) A और R दोनों सही हैं और R, A को सही ढंग से स्पष्ट करता है।(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A को सही ढंग से स्पष्ट नहीं करता।(C) A सही है लेकिन R गलत है।(D) A गलत है लेकिन R सही है। सही उत्तर: (C)व्याख्या: STP और EHTP योजना IT/ITES उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हैं, कृषि के लिए नहीं। Q. कथन (A): हाल के वर्षों में पंजाब के अबोहर वन्यजीव अभयारण्य में ब्लैकबक की संख्या में भारी गिरावट आई है।कारण (R): ब्लैकबक केवल पंजाब के अबोहर वन्यजीव अभयारण्य में ही पाए जाते हैं।कूट चुनिए:(a) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।(b) A और R दोनों सही हैं पर R, A की सही व्याख्या नहीं है।(c) A सही है पर R गलत है।(d) A गलत है पर R सही है। सही उत्तर: (c)व्याख्या: कथन सही है क्योंकि अभी हाल में पंजाब के अबोहर अभयारण्य में ब्लैकबक की संख्या घटने की बात मानी गई है, लेकिन कारण गलत है क्योंकि ब्लैकबक केवल अबोहर में नहीं बल्कि राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु आदि राज्यों में भी पाए जाते हैं। Q. निम्नलिखित में से कौन सा स्थल हाल ही में पर्यावरण कार्यकर्ताओं द्वारा झील सिकुड़ने की समस्या के चलते द्वीप विकास परियोजना पर पुनर्विचार की मांग से संबंधित है?A) कर्नाटक, चालुक्य शासक, Tungabhadra DamB) तेलंगाना, वारंगल, काकतीय नहर, मनेरू बांधC) आंध्र प्रदेश, अमरावती, Godavari BarrageD) महाराष्ट्र, औरंगाबाद, Jayakwadi Dam सही उत्तर: Bभद्रकाली झील (Bhadrakali Lake) तेलंगाना के वारंगल में स्थित एक कृत्रिम झील है। यह लगभग 32 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है और इसकी लंबाई लगभग 2 किलोमीटर है। माना जाता है कि इसका निर्माण काकतीय वंश के गणपति देव ने 12वीं शताब्दी में कराया था। यह झील काकतीय नहर के माध्यम से मनेरू बांध से जुड़ी हुई है और प्रारंभ में इसका उद्देश्य पेयजल आपूर्ति था। झील के भीतर स्थित एक द्वीप पर प्राचीन भद्रकाली मंदिर इसका मुख्य आकर्षण है। इस मंदिर का निर्माण चालुक्य वंश के शासनकाल के दौरान 625 ईस्वी में हुआ था। यह मंदिर देवी दुर्गा के अवतार देवी भद्रकाली को समर्पित है। वर्तमान में झील सिकुड़ने के खतरे को देखते हुए पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने सरकार से द्वीप विकास पर पुनर्विचार करने की मांग की है। 12 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC