छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 28 सितंबर 2025
Chhattisgarh Current Affairs 2025 in hindi : छत्तीसगढ़ में 28 सितंबर 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़ ।
नगरीय निकायों में आदर्श सुविधा केंद्र की स्थापना
छत्तीसगढ़ के सभी 14 नगर निगम और 55 नगर पालिकाओं में आदर्श सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र, व्यापारिक लाइसेंस, संपत्ति कर, जल-सीवरेज सेवाएं और शिकायत निवारण जैसी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साह की पहल का हिस्सा है। सेवाओं को ऑनलाइन और समयबद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
प्रश्न: छत्तीसगढ़ के कितने नगर निगम और नगर पालिकाओं में आदर्श सुविधा केंद्र खोले जाएंगे?
a) 10 नगर निगम और 40 नगर पालिकाएं
b) 14 नगर निगम और 55 नगर पालिकाएं
c) 12 नगर निगम और 50 नगर पालिकाएं
d) 15 नगर निगम और 45 नगर पालिकाएं
उत्तर: b) 14 नगर निगम और 55 नगर पालिकाएं
छत्तीसगढ़ का नया मुख्य सचिव विकासशील
छत्तीसगढ़ सरकार ने 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विकासशील को राज्य का 13वां मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन के 30 सितंबर को रिटायरमेंट के बाद कार्यभार संभालेंगे। विकासशील फिलीपींस के मनीला स्थित एशियन डेवलपमेंट बैंक में कार्यरत थे और उन्हें केंद्र सरकार ने वापस बुलाया है। उनका 31 वर्षों का लंबा प्रशासनिक अनुभव है, जिसमें उन्होंने 27 जगहों पर सेवा दी है।
25 साल में 12 मुख्य सचिव, जैन 2020 से इस पद पर
अरुण कुमार
30 अक्टूबर 2000 से 1 जनवरी 2003
एसके मिश्रा
31 जनवरी 2003 से 30 जून 2004
एक विजयवर्गीय
1 जुलाई से 2004 से 7 नवंबर 2005
आरपी बागी
7 नवंबर 2005 से 31 जनवरी 2007
शिवराज सिंह
31 जनवरी 2007 से 31 जुलाई 2008
पी जॉय उमेन
31 जुलाई 2008 से 7 फरवरी 2012
सुनील कुमार
7 फरवरी 2012 से 28 फरवरी 2012
विवेक ढांड
28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018
अजय सिंह
11 जनवरी 2018 से 2 जनवरी 2019
सुनील कुजूर
2 जनवरी 2019 से 31 अक्टूबर 2019
आरपी मंडल
31 अक्टूबर 2019 से 30 नवंबर 2020
अमिताभ जैन
1 दिसंबर 2020 से अब तक
प्रश्न: छत्तीसगढ़ का 13वाँ मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
a) अमिताभ जैन
b) विकासशील
c) अजय सिंह
d) आलोक शुक्ला
उत्तर: b) विकासशील
व्याख्या: विकासशील, 1994 बैच के आईएएस अधिकारी, को छत्तीसगढ़ का 13वाँ मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
नागार्जुन गुफा: आस्था, इतिहास और रोमांच का संगम
विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक नगरी सिरपुर से 15-17 किमी दूर स्थित नागार्जुन गुफा को विशेष आकर्षण के रूप में रेखांकित किया गया। इस गुफा तक पहुँचने के लिए घने जंगलों से होकर 5 किमी पैदल ट्रैकिंग करनी पड़ती है। माना जाता है कि यहाँ 17वीं शताब्दी में ऋषि नागार्जुन ने तप किया था। यह स्थल आस्था, इतिहास और प्रकृति का अनोखा संगम है। गुफाओं से महानदी का अद्भुत नजारा दिखाई देता है और अब यह पर्यटकों के लिए नया रोमांचक गंतव्य बन रहा है।
प्रश्न: कथन (A): नागार्जुन गुफा में एक साथ कई गुफाएँ स्थित हैं।
कारण (R): यह क्षेत्र 17वीं शताब्दी में ही विकसित हुआ था।
a) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
b) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
c) A सही है, R गलत है।
d) A गलत है, R सही है।
उत्तर: c) A सही है, R गलत है।
व्याख्या: गुफाएँ प्राकृतिक रूप से बनी हैं; विकास से संबंधित नहीं।
मल्हार में मिली भगवान विष्णु की दुर्लभ मूर्ति, संरक्षण आवश्यक
बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र में भगवान विष्णु की लगभग 200 वर्ष पुरानी दुर्लभ प्रतिमा मिली है। यह प्रतिमा मिट्टी और चूना पत्थर से निर्मित है, जिसकी लंबाई तीन फीट और चौड़ाई डेढ़ फीट है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. संजय शर्मा ने पांच वर्षों के शोध के दौरान इसे खोजा है। मूर्ति वर्तमान में खुले स्थान पर रखी है, जिससे इसके क्षरण का खतरा है। उन्होंने पुरातत्व विभाग और प्रशासन से त्वरित संरक्षण की अपील की है।
प्रश्न: मल्हार में हाल ही में खोजी गई भगवान विष्णु की प्रतिमा किससे बनी है?
a) ग्रेनाइट
b) बलुआ पत्थर
c) मिट्टी और चूना पत्थर
d) संगमरमर
उत्तर: c) मिट्टी और चूना पत्थर
महादेव घाट में उजागर हुआ 2,100 वर्ष पुराना इतिहास
रायपुर के महादेव घाट क्षेत्र में खुदाई के दौरान 2,100 वर्ष पुराने अवशेष प्राप्त हुए हैं। इनमें लोहे के औजार, सिल-बट्टा, मिट्टी और पत्थर के बर्तन शामिल हैं। प्रारंभ में इन्हें गुप्तकालीन (1,000 वर्ष) माना गया था, लेकिन विस्तृत जांच में यह और भी प्राचीन साबित हुए। विशेषज्ञों का अनुमान है कि खारुन नदी किनारे प्राचीन बस्ती बसी हो सकती थी। व्यवस्थित खुदाई के लिए 36 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लंबित है। वर्तमान में निर्माण कार्य रोक दिया गया है ताकि आगे खुदाई हो सके।
प्रश्न: महादेव घाट की खुदाई में निम्न में से कौन-सी वस्तु प्राप्त नहीं हुई?
a) लोहे के औज़ार
b) सिल-बट्टा
c) मिट्टी और पत्थर के बर्तन
d) सोने के आभूषण
उत्तर: d) सोने के आभूषण
व्याख्या: लोहे के औज़ार, सिलबट्टा और मिट्टी/पत्थर के बर्तन मिलने का उल्लेख है, लेकिन सोने के आभूषणों का कोई उल्लेख नहीं है।
