मासिक छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स सितंबर 2025 | Monthly Chhattisgarh Current Affairs September 2025

Monthly Chhattisgarh Current Affairs September 2025 Hindi

मासिक छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स सितंबर 2025 (Monthly Chhattisgarh Current Affairs September 2025) : छत्तीसगढ़ में सितंबर 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण विषयों, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। इन सभी महत्वपूर्ण विषयों को संग्रहित कर उन पर क्विज तैयार किया गया है। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़।

अगर आप छत्तीसगढ़ से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे CGPSC, व्यापम, की तैयारी कर रहे हैं, तो मासिक सितंबर 2025 के छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है। इस लेख में हमने सितंबर माह की सभी प्रमुख राज्य स्तरीय घटनाओं, नीतियों, योजनाओं, और नियुक्तियों को संक्षिप्त लेकिन तथ्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया है। यह सामग्री आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। मासिक छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स अगस्त 2025 | Monthly Chhattisgarh Current Affairs August 2025

कोयला सेस जीएसटी में मर्ज, राज्यों को होगा बड़ा लाभ

22 सितंबर से कोयले पर लगने वाला ₹400 प्रति टन का सेस खत्म कर दिया जाएगा और इसे जीएसटी में शामिल किया जाएगा। अब कोयले पर 5% की जगह 18% जीएसटी लगेगा। इस फैसले से छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे कोयला उत्पादक राज्यों को इनपुट टैक्स और जीएसटी कलेक्शन से सीधा फायदा होगा। अनुमान है कि छत्तीसगढ़ को हर साल 2-3 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पहले यह राशि केंद्र को जाती थी। हालांकि झारखंड ने इस फैसले पर आपत्ति दर्ज की है।

Practice Quiz

Q. छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा किस कोयला क्षेत्र से संबंधित हैं, जिस पर इस निर्णय का सीधा असर होगा?
a) गोंडवाना कोलफील्ड
b) अरावली क्षेत्र
c) हिमालयी पट्टी
d) मालवा पठार

उत्तर: a) गोंडवाना कोलफील्ड

प्रदेश का पहला प्लास्टिक पार्क उरला (रायपुर) में

प्रदेश का पहला प्लास्टिक पार्क रायपुर जिले के उरला में बन रहा है, जिसकी लागत 39 करोड़ रुपये है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य 30 अक्टूबर 2025 तक पूरा कर लिया जाए। इस पार्क में 44 प्लॉट पर उद्योग स्थापित होंगे। इसके अलावा प्रदेश में 9 औद्योगिक क्षेत्रों में 635 टेंडर जारी किए गए हैं। साथ ही बलौदाबाजार, बस्तर, सरगुजा और राजनांदगांव में चार नए स्मार्ट इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य 10 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराना है।

Practice Quiz

Q. प्रदेश का पहला प्लास्टिक पार्क कहाँ बन रहा है?
A. बिलासपुर
B. रायपुर
C. दुर्ग
D. जगदलपुर

Answer: B
Explanation: पहला प्लास्टिक पार्क रायपुर जिले के उरला में बन रहा है।

देश में नारियल उत्पादन में अव्वल कोंडागांव

छत्तीसगढ़ का कोंडागांव नारियल उत्पादन में देशभर के 11 प्रदर्शन सह बीज उत्पादन प्रक्षेत्रों (डीएसपी) में पहले स्थान पर पहुंच गया है। यहां हर साल 100 टन से अधिक नारियल और 50,000 से अधिक पौधे तैयार किए जाते हैं। इस प्रक्षेत्र में 18 प्रजातियों के पौधे लगे हैं, जिनमें उच्च उत्पादन देने वाली संकर किस्में भी शामिल हैं। नारियल के साथ-साथ सुपारी और काली मिर्च का उत्पादन भी हो रहा है। विपणन में 25 महिला स्वसहायता समूह सक्रिय हैं और 70% किसान आदिवासी वर्ग से आते हैं।

Practice Quiz

Q. देश के 11 डीएसपी (प्रदर्शन सह बीज उत्पादन प्रक्षेत्र) में नारियल उत्पादन में पहला स्थान किस जिले को प्राप्त है?
a) बस्तर
b) कोंडागांव
c) रायपुर
d) महासमुंद

उत्तर: b) कोंडागांव

कोंडागांव का मां लिंगेश्वरी गुफा मंदिर

कोंडागांव जिले के ग्राम आलोर स्थित मां लिंगेश्वरी गुफा मंदिर साल में केवल एक बार दशहरे के अवसर पर खुलता है। गुफा में प्राकृतिक शिवलिंग स्थित है, जिसकी पूजा लगभग 200 साल पहले शुरू हुई थी। भक्त छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आस्था इतनी प्रबल है कि तीन दिन पहले से ही श्रद्धालु कतार में लगने लगे हैं। मान्यता है कि यहां छोड़े गए पदचिह्न से तय होता है कि साल शुभ रहेगा या अशुभ।

Practice Quiz

Q. मां लिंगेश्वरी गुफा मंदिर कहां स्थित है?
A. बस्तर
B. कोंडागांव
C. रायगढ़
D. धमतरी

उत्तर: B

भारत में शिशु मृत्यु दर और जन्म दर में भारी गिरावट

भारत में शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) 2023 में 25 पर पहुँच गई है, जो 2013 की तुलना में 37.5% कम है। एसआरएस रिपोर्ट 2023 के अनुसार, 2013 में प्रति 1,000 शिशुओं में 40 की मृत्यु होती थी, जबकि अब यह घटकर 25 रह गई। ग्रामीण क्षेत्रों में आईएमआर 44 से घटकर 28 और शहरी क्षेत्रों में 27 से घटकर 18 हो गई है। जन्म दर में भी पिछले दशक में 14% की गिरावट आई है, जो 2013 में 21.4 से घटकर 2023 में 18.4 हो गई। उच्चतम आईएमआर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में दर्ज किया गया, जबकि मणिपुर में सबसे कम स्तर 5 दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ के तेंदू फल के जूस को मिला पेटेंट

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के वानिकी विभाग को तेंदू फल के जूस निर्माण की प्रक्रिया पर पेटेंट प्राप्त हुआ है। प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कुमार प्रजापति और उनकी टीम ने 30 महीने तक किए गए प्रयोगों के आधार पर जूस की गुणवत्ता को प्रमाणित किया। इस जूस का स्वाद, रंग, टेक्सचर और माइक्रोबियल स्थिरता संतोषजनक पाई गई। पेटेंट मिलने के बाद अब तेंदू फल से वाणिज्यिक स्तर पर स्वास्थ्यवर्धक जूस का उत्पादन संभव होगा। यह पहल छत्तीसगढ़ के वनवासी क्षेत्रों की आय बढ़ाने में सहायक होगी।

Practice Quiz

Q. Assertion (A): तेंदू फल का जूस जनजातीय समुदायों की आय में वृद्धि करेगा।
Reason (R): वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता से लगभग ₹1000 करोड़ का कारोबार होता है।

a) दोनों कथन सत्य हैं और कारण (R), Assertion (A) को तार्किक रूप से समझाता है।
b) दोनों सत्य हैं परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
c) A सत्य है, R असत्य है।
d) A असत्य है, R सत्य है।

सही उत्तर: a) दोनों कथन सत्य हैं और कारण (R), Assertion (A) को तार्किक रूप से समझाता है।

रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की शुरुआत 1 नवंबर से

रायपुर में 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके शुभारंभ में शामिल होंगे। इस व्यवस्था के अंतर्गत एडीजी या आईजी रैंक के अधिकारी को पुलिस कमिश्नर बनाया जाएगा, जिनके अधीन ज्वाइंट सीपी, डीसीपी और एसीपी तैनात रहेंगे। नई प्रणाली में पुलिस को कार्यकारी मजिस्ट्रेट और लाइसेंस जारी करने के अधिकार भी मिलेंगे। इससे अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत होने की उम्मीद है। रायपुर अब दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना जैसे राज्यों की तर्ज पर पुलिस कमिश्नर प्रणाली अपनाने वाला शहर बन जाएगा।

Practice Quiz

Q. निम्नलिखित में से कौन-से कार्य अब पुलिस आयुक्त के अधीन होंगे?

  1. धारा 144 लागू करना
  2. धरना-प्रदर्शन की अनुमति देना
  3. प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करना
  4. जिला कलेक्टर की नियुक्ति करना

A) केवल 1 और 4
B) केवल 2 और 3
C) केवल 1, 2 और 3
D) सभी 1, 2, 3 और 4
उत्तर: C)

स्टेट कैपिटल रीजन एक नवंबर से लागू होगा

राज्यपाल ने स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) गठन विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही एक नवंबर से सेंट्रल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (CRDA) अस्तित्व में आ जाएगी। रायपुर, नया रायपुर, भिलाई-दुर्ग और राजनांदगांव को मिलाकर यह क्षेत्र विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री इसके चेयरमैन और मुख्य सचिव सीईओ होंगे। अंजोर विजन 2047 डॉक्यूमेंट में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। सरकार का मानना है कि यह रीजन प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए ग्रोथ इंजन साबित होगा।

Practice Quiz

Q. SCR के गठन के बाद किस प्राधिकरण की अनुमति हाउसिंग और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए अनिवार्य होगी?
a) राज्य नीति आयोग
b) नगर निगम
c) सीआरडीए (CRDA)
d) वित्त मंत्रालय

उत्तर: c) CRDA

रायपुर के महादेव घाट में 2100 वर्ष पुराने अवशेष मिले

रायपुर के महादेव घाट क्षेत्र में हाल ही में 2,100 साल पुराने अवशेष मिले हैं, जिनमें लोहे के औजार, मिट्टी के बर्तन और पत्थर शामिल हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि जमीन के 30 फीट नीचे महल और किलों जैसी संरचनाओं के प्रमाण छिपे हो सकते हैं। शुरुआती जांच में इन्हें कुषाणकाल का माना गया था, लेकिन अब ये और भी प्राचीन सिद्ध हो रहे हैं। पुरातत्व विभाग ने 36 एकड़ भूमि संरक्षित करने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इतिहासकारों ने मांग की है कि इस क्षेत्र को संरक्षित घोषित किया जाए।

गंगरेल, गिधवा परसदा और मांढर होंगे अंतरराष्ट्रीय महत्व के वेटलैंड्स

छत्तीसगढ़ में पहली बार छह जलाशयों को रामसर साइट के रूप में चिन्हित किया गया है, जिनमें गंगरेल, गिधवा परसदा और मांढर प्रमुख हैं। इस निर्णय के तहत इन वेटलैंड्स का विकास और संरक्षण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया जाएगा। वन विभाग और राज्य वेटलैंड प्राधिकरण इनका प्रबंधन करेंगे। यह कदम न केवल पक्षियों और जीवों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि स्थानीय ग्रामीणों और वनवासियों को रोजगार और आयवृद्धि के अवसर भी देगा।

गौण खनिजों की खोज हेतु छत्तीसगढ़ में राज्य खनिज अन्वेषण न्यास का गठन

छत्तीसगढ़ सरकार ने गौण खनिजों की खोज और खनन विकास के लिए “राज्य खनिज अन्वेषण न्यास” का गठन किया है। मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष होंगे और शासी निकाय का भी गठन किया जाएगा। इस न्यास के लिए छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (CMDC) को नोडल एजेंसी बनाया गया है। न्यास का उद्देश्य खनिज संसाधनों का सर्वेक्षण, मास्टर प्लान तैयार करना और खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना है। इसके लिए खनिज उत्खनन से प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यों पर भी फंड खर्च होगा।

Practice Quiz

Q. राज्य खनिज अन्वेषण न्यास का अध्यक्ष कौन होगा?
A) खनिज मंत्री
B) मुख्यमंत्री
C) मुख्य सचिव
D) खनिज विकास निगम अध्यक्ष

उत्तर: B) मुख्यमंत्री

मल्हार में भगवान विष्णु की दुर्लभ प्राचीन मूर्ति

बिलासपुर से 40 किलोमीटर दूर मल्हार में भगवान विष्णु की दुर्लभ प्राचीन मूर्ति मिली है, जिसे डॉ. संजय शर्मा ने अपने पांच वर्षों के शोध के बाद खोजा। यह मूर्ति 2021 में सामने आई और वर्तमान में एक कमरे में सुरक्षित रखी गई है। डॉ. शर्मा ने विभिन्न विद्यालयों, म्यूजियम और मंदिरों में शोध कार्य किए, जिसमें कई बार असफलता मिली, लेकिन अंततः सफलता प्राप्त हुई। मूर्ति की शैली अन्य मूर्तियों से भिन्न है और इसके संरक्षण की आवश्यकता है।

नगरीय निकायों में खुलेंगे आदर्श सुविधा केंद्र

छत्तीसगढ़ के सभी 14 नगर निगमों और 55 नगर पालिकाओं में आदर्श सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, व्यापारिक लाइसेंस, संपत्ति कर, जल-सीवरेज सेवाएं और शिकायत निवारण जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। सभी सेवाएं समयबद्ध और ऑनलाइन प्रणाली के तहत दी जाएंगी। इस योजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है और इसके लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह पहल नागरिकों को पारदर्शी, सुलभ और सरल प्रशासन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कोरवाओं की कुलदेवी खुडियारानी गुफा मंदिर

जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समाज की कुलदेवी मां खुडियारानी का मंदिर दो पहाड़ियों के बीच 3000 फीट ऊंचाई पर स्थित है। यहां देवी की अद्भुत प्रतिमा गुफा में विराजमान है, जहां दिन में भी अंधेरा छाया रहता है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। प्रतिवर्ष भादो मास की अष्टमी को श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंचते हैं। खतरनाक रास्तों से गुजरकर ही गुफा तक पहुंचा जा सकता है। यह स्थल कोरवा जनजाति की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

Practice Quiz

Q. खुडियारानी मंदिर किस जनजाति की कुलदेवी से संबंधित है?
a) बिरहोर
b) पहाड़ी कोरवा
c) अबुझमाड़िया
d) बैगा

उत्तर: b) पहाड़ी कोरवा

बालोद बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए देश का पहला “बाल विवाह मुक्त जिला” बनने का गौरव हासिल किया है। जिले की सभी 436 ग्राम पंचायतों और 9 नगरीय निकायों को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। पिछले दो वर्षों में जिले से बाल विवाह का कोई मामला सामने नहीं आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे राज्य की प्राथमिक उपलब्धि बताया और वर्ष 2028-29 तक पूरे छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा है।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष बने मोहनदास

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) की वार्षिक आमसभा में 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूर्व रणजी खिलाड़ी वी. मोहनदास को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। गुरचरण सिंह माजिदा उपाध्यक्ष, तेजस अग्रवाल सचिव और अजय तिवारी संयुक्त सचिव बनाए गए। सुबोध कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष बने। इसके अतिरिक्त एपीएक्स कमर्शियल सदस्य के रूप में अंकित बंसल, योगेश खंडेलवाल, मनोजित सिंह सोरी, अनुज कुमार शर्मा और अनूप चड्डा का चयन हुआ।

गोडवशीय राजाओं के समय का मातिन गढ़

छत्तीसगढ़ का मातिन गढ़ पाँच प्रमुख गढ़ों (कोरबा गढ़, कोसगाई गढ़, लाफा गढ़, पोड़ी और मातिन गढ़) में विशेष स्थान रखता है। यह गढ़ 12वीं से 16वीं शताब्दी के बीच गोडवशीय राजाओं द्वारा धार्मिक और सुरक्षा कारणों से निर्मित माना जाता है। यहां देवी की पूजा आसन स्वरूप में की जाती है, जो अत्यंत दुर्लभ परंपरा है। प्राचीन समय में इस स्थान को ‘चामुंडा’ कहा जाता था । मंदिर तक पहुँचने के लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई चढ़नी पड़ती है और तीन चौथाई मार्ग पर सड़क नहीं है, फिर भी श्रद्धालु कठिन पहाड़ी और दुर्गम रास्तों को सहजता से पार कर लेते हैं। लिखित प्रमाण उपलब्ध न होने के बावजूद लोकमान्यता और भौगोलिक विशिष्टता के कारण यह स्थल आज भी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना हुआ है।

पर्यटन को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री जन पर्यटन योजना का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रीरामलला दर्शन योजना की तर्ज पर “सीएम जन पर्यटन योजना” शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत रायपुर और आसपास के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों की सर्किट यात्रा कराई जाएगी। योजना के तहत चार प्रकार के टूर प्रस्तावित हैं और प्रति यात्री मात्र 500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। 18 वर्ष से कम और 300 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। आईआरसीटीसी और राज्य पर्यटन मंडल मिलकर इस योजना का संचालन करेंगे। साथ ही, छत्तीसगढ़ पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए रोड शो और ट्रैवल मार्ट आयोजित किए जाएंगे।

अमिताभ जैन बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्य सचिव

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्षों में अब तक के 12 मुख्य सचिवों में अमिताभ जैन का कार्यकाल सबसे लंबा रहा है। वे राज्य के पहले ऐसे मुख्य सचिव हैं जिन्हें केंद्र सरकार से सेवा विस्तार मिला। वे 30 नवंबर 2020 से मुख्य सचिव हैं और उनका कार्यकाल अब 30 जून 2025 तक रहेगा। इस दौरान उन्होंने 4 साल 7 महीने तक सेवा दी है, जो अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। इससे पहले विवेक ढांढ, अजय सिंह, सुनील कुमार और शिवराज सिंह का कार्यकाल लंबे समय तक रहा।

छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव बने IAS विकासशील

छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील को राज्य का 13वां मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे 30 सितंबर को पद संभालेंगे और उनका कार्यकाल लगभग पौने चार साल का होगा। इस नियुक्ति के साथ चार वरिष्ठ अधिकारियों को सुपरसिड किया गया है। राज्य के गठन (1 नवंबर 2000) के बाद से अब तक 12 मुख्य सचिव रह चुके हैं। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

Leave a Comment