Daily Current Affairs Quiz in Hindi
Current Affairs Quiz in Hindi: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करेंट अफेयर्स Current affairs 9 June 2025 (समसामयिक घटनाएँ) का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है। चाहे बात UPSC (सिविल सेवा परीक्षा) की हो, राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) की हो या SSC (कर्मचारी चयन आयोग) की – सभी परीक्षाओं में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, सरकारी नीतियों, योजनाओं, रिपोर्टों, सम्मेलनों एवं सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों से जुड़े प्रश्न अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं।
यह करेंट अफेयर्स क्विज आपको नवीनतम घटनाओं की गहन जानकारी देने के साथ-साथ परीक्षा के दृष्टिकोण से आपकी तैयारी को परखने और सुधारने में मदद करेगा। इस क्विज में दिए गए प्रश्न वर्तमान घटनाओं, सरकारी घोषणाओं, बजट, योजनाओं, पुरस्कारों, विज्ञान, खेल, पर्यावरण आदि से संबंधित हैं, जो परीक्षा में पूछे जाने की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी हैं।
यदि आप UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, या राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह क्विज़ आपके लिए एक मूल्यवान संसाधन सिद्ध होगा। तो आइए, करेंट अफेयर्स की जानकारी को क्विज़ के माध्यम से मज़बूत बनाते हैं और सफलता की ओर एक कदम और बढ़ाते हैं।
Q. नारी शक्ति वंदन अधिनियम का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A) महिलाओं को स्वरोजगार देना
B) महिला मतदाताओं को बढ़ावा देना
C) महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में आरक्षण देना
D) महिला स्वास्थ्य की देखभाल
उत्तर: C) महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में आरक्षण देना
व्याख्या: यह अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करता है।
Q. शुभांशु शुक्ला किस मिशन के अंतर्गत अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रहे हैं?
A) गगनयान
B) Axiom-4 (Ax-4)
C) चंद्रयान-3
D) वायुमंडलीय मिशन-1
उत्तर: B) Axiom-4 (Ax-4)
व्याख्या: शुक्ला Axiom Space द्वारा संचालित Ax-4 मिशन के पायलट हैं।
Q. केन-बेतवा परियोजना किस राज्य के पन्ना टाइगर रिजर्व में चल रही है?
A) उत्तर प्रदेश
B) मध्य प्रदेश
C) राजस्थान
D) छत्तीसगढ़
उत्तर: B) मध्य प्रदेश
व्याख्या: यह परियोजना पन्ना टाइगर रिजर्व, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश में चल रही है।
Q. जनगणना के बाद लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी?
A) 25%
B) 33%
C) 50%
D) 20%
उत्तर: B) 33%
व्याख्या: 2027 की जनगणना के बाद परिसीमन के तहत एक-तिहाई सीटें यानी 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी।
Q. जज द्वारा इस्तीफा किसे संबोधित करना होता है?
A) प्रधानमंत्री को
B) संसद को
C) राष्ट्रपति को
D) न्यायमूर्ति परिषद को
उत्तर: C) राष्ट्रपति को
व्याख्या: संविधान के अनुच्छेद 217 के अनुसार, हाई कोर्ट का जज राष्ट्रपति को संबोधित लिखित पत्र द्वारा पद त्याग सकता है।
Q. ‘आई-स्टार’ प्रणाली का उद्देश्य क्या है?
A) रॉकेट लॉन्च करना
B) मिसाइल निर्माण
C) निगरानी, खुफिया सूचना संग्रह और लक्ष्य पहचान
D) परमाणु परीक्षण
उत्तर: C) निगरानी, खुफिया सूचना संग्रह और लक्ष्य पहचान
व्याख्या: यह प्रणाली विशेष रूप से सर्विलांस, इंटेलिजेंस, टारगेट एक्विजिशन और रेकानाइंसेंस (ISTAR) कार्यों के लिए तैयार की जा रही है।
Q. भारत में नियामक प्रणाली की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए संसद को क्या करना चाहिए?
A) सभी नियामकों को भंग कर देना चाहिए
B) न्यायिक समिति गठित करनी चाहिए
C) Administrative Procedure Act जैसा कानून बनाना चाहिए
D) केवल RBI को अधिकार देना चाहिए
उत्तर: C) Administrative Procedure Act जैसा कानून बनाना चाहिए
व्याख्या: अमेरिका में ऐसा कानून पहले से है और लेखिका का सुझाव है कि भारत में भी ऐसा ही कानून बने।
Q. नई स्टडी के अनुसार यदि प्रति वर्ष 12 मिलियन टन SO₂ 13 किमी ऊंचाई पर छोड़ी जाए तो पृथ्वी का तापमान लगभग कितना घट सकता है?
A) 1.5°C
B) 0.3°C
C) 0.6°C
D) 2.0°C
उत्तर: C) 0.6°C
व्याख्या: अध्ययन के अनुसार यह इंजेक्शन 0.6 डिग्री सेल्सियस की शीतलता दे सकता है। स्टै्रटोस्फेरिक एरोसोल इंजेक्शन (SAI) एक तकनीक है जिसके तहत पृथ्वी के समताप मंडल (stratosphere) में लगभग 20 किमी ऊंचाई पर सूक्ष्म कणों (aerosols) को छोड़ा जाता है ताकि सूर्य की किरणों को पृथ्वी तक पहुँचने से रोका जा सके और एक शीतलन प्रभाव उत्पन्न किया जा सके।
