छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स
छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 21 जून 2025 | CGPSC and Vyapam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) और CG Vyapam परीक्षाओं की सफलता के लिए राज्य-विशिष्ट वर्तमान घटनाओं की समझ बेहद जरूरी है। CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा का General Studies पेपर छत्तीसगढ़ की नवीनतम योजनाओं, सामाजिक-आर्थिक विकास और राज्य नीति से जुड़े प्रश्नों पर आधारित होता है, जबकि Vyapam में भी यही विषयवस्तु परीक्षा की भूमिका में होती है, इस संदर्भ में, 21 जून 2025 के छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स में शामिल है:
- सिरपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन एवं संस्कृति-संवर्धन प्रयास।
- मलेरिया नियंत्रण में बस्तर संभाग में उल्लेखनीय सफलता।
- नक्सल-प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार की नई रणनीतियाँ।
- गृह मंत्री की नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र यात्रा।
- तेंदूपत्ता संग्राहक महिला हेतु “चरण पादुका” योजना पुनः प्रारंभ।
- राज्य में मानसून की शुरुआत और ऑरेंज अलर्ट जैसी महत्वपूर्ण घटनाएँ।
Chhattisgarh Current Affairs in Hindi
Chhattisgarh Current Affairs Quiz
Chhattisgarh Current Affairs June 2025
Q. बस्तर संभाग में मलेरिया मामलों में 72% की गिरावट किसके सहयोग से संभव हुई?
A) खाद्य वितरण
B) जनसहयोग और स्वास्थ्य विभाग
C) निजी अस्पताल
D) अंतरराष्ट्रीय फंड
उत्तर: B) जनसहयोग और स्वास्थ्य विभाग
व्याख्या: मलेरिया में भारी गिरावट स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों और स्थानीय जनसहयोग के कारण आई.
Q. ‘गजरथ यात्रा’ किस उद्देश्य से शुरू की गई?
A) विशेष आर्थिक ज़ोन का उद्घाटन
B) डिजिटल शिक्षा अभियान
C) पर्यावरण व सामाजिक जागरूकता
D) महिलाओं का सशक्तिकरण
उत्तर: C) पर्यावरण व सामाजिक जागरूकता
व्याख्या: यह यात्रा स्थानीय सामाजिक, पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति नागरिक जागरूकता फैलाने हेतु है.
Q. चरण पादुका योजना पुनः कब शुरू की गई और इसका लाभ किसे मिलेगा?
A) 21 जून, तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं को
B) 15 जून, किसानो को
C) 1 जुलाई, बेरोजगारों को
D) 21 जून, युवाओं को
उत्तर: A) 21 जून, तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं को
व्याख्या: इस योजना का पुनः शुभारंभ 21 जून को हुआ और इसका लाभ लगभग 12 लाख तेंदूपत्ता संग्राहिका महिलाओं को मिलेगा.
Q. किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने महासमुंद जिले के प्रयास को वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी?
A. लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
B. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
C. गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
D. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
सही उत्तर: C. गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
व्याख्या: समाचार के अनुसार, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (लंदन) के इंडिया प्रमुख द्वारा इस रिकॉर्ड को प्रमाणित किया गया।
