27 जून 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

27 June 2025 Current Affairs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें।

Daily Current Affairs Quiz

आपका स्वागत है 27 जून 2025 के Daily Current Affairs विश्लेषण में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 27 जून 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित Quiz/MCQ सेक्शन हिंदी में — UPSC, PSC, SSC जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

Q 1. ‘नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ कब मनाया जाता है?
A. 22 जून
B. 24 जून
C. 26 जून
D. 28 जून

उत्तर: C
व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस को मनाने का फैसला 7 दिसंबर 1987 को लिया गया था।

Q 2. जाह्नवी डांगेती किस वर्ष और किस संस्था की ओर से अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाली पहली भारतीय अंतरिक्ष यात्री बनेंगी?
A. 2028, ISRO
B. 2029, Titans Space Industries
C. 2030, NASA
D. 2027, SpaceX

उत्तर: B. 2029, Titans Space Industries
व्याख्या: जाह्नवी डांगेती 2029 के टाइटन्स मिशन में शामिल होंगी और भारत की पहली ऐसी अंतरिक्ष यात्री होंगी ।

Q 3. 1996 की गंगा जल संधि को फिर से लागू करने के लिए क्या शर्त है?
A) अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की सहमति
B) संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी
C) भारत और बांग्लादेश की आपसी सहमति
D) SAARC देशों की बैठक

उत्तर: C) भारत और बांग्लादेश की आपसी सहमति
व्याख्या: यह द्विपक्षीय संधि है, जिसे समाप्ति के बाद दोनों पक्षों की सहमति से ही फिर से लागू किया जा सकता है।

Q 4. निम्न में से NATO समिट 2025 कहाँ आयोजित किया गया ?
(a) फ्रांस
(b) जर्मनी
(c) बेल्जियम
(d) नीदरलैंड्स

उत्तर: (d) नीदरलैंड्स – यह आयोजन 24–25 जून 2025 को, हेग (The Hague) के World Forum में हुआ, और यह पहली बार था जब नीदरलैंड्स ने NATO शिखर सम्मेलन की मेजबानी की ।

Q 5. भारत का पहला बटरफ्लाई सैंक्चुअरी हाल‑ही में किस राज्य में स्थापित किया गया?
(a) कर्नाटक
(b) केरल
(c) तमिलनाडु
(d) महाराष्ट्र

उत्तर: (b) केरल
18 जून 2025 को अरालम वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी को केरला स्टेट वाइल्डलाइफ बोर्ड द्वारा अरालम बटरफ्लाई सैंक्चुअरी ( Aralam Wildlife Sanctuary ) नाम दिया गया, जिससे यह भारत का पहला संरक्षित जंगल बन गया जो केवल तितलियों को समर्पित है ।

Q 6. SCO की रक्षा मंत्रियों की बैठक 2025 का आयोजन कहाँ हुआ था?
(a) नई दिल्ली India
(b) दुशांबे
(c) क़ाबुल
(d) क़िंगदाओ China

उत्तर: (d) क़िंगदाओ
व्याख्या: बैठक 26 जून 2025 को चीन के क़िंगदाओ शहर चीन में आयोजित हुई थी।

Q 7. निम्न में से कौन-सा कथन सलखन फॉसिल पार्क के बारे में सत्य है?
a. यह केवल सांस्कृतिक स्थल है
b. इसमें नवपाषाण काल की मूर्तियां पाई जाती हैं
c. इसमें लाखों वर्ष पुराने जीवाश्म संरक्षित हैं
d. यह राजस्थान में स्थित है

उत्तर: c. इसमें लाखों वर्ष पुराने जीवाश्म संरक्षित हैं
व्याख्या: सलखन पार्क में 140 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्म पाए गए हैं, जो इसे प्रागैतिहासिक स्थल बनाते हैं। सलखन फॉसिल पार्क उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र जिले में स्थित है। यह पार्क प्रागैतिहासिक जीवाश्मों (fossils) के लिए प्रसिद्ध है। UNESCO World Heritage Site की Tentative List में शामिल होना, अंतरराष्ट्रीय पहचान और संरक्षण में सहायता का पहला कदम होता है।

NOTE: 26 जून 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

Leave a Comment