Supersolid Light: एक नवीन क्वांटम अवस्था के रूप में प्रकाश का ठोस-सदृश व्यवहार

जानें कैसे इटली के वैज्ञानिकों ने प्रकाश को Supersolid अवस्था में बदलकर क्वांटम फिजिक्स में ऐतिहासिक खोज की। यह breakthrough भविष्य में quantum computing और optical तकनीकों को बदल सकता है। Supersolid Light क्या है, कैसे बना और इसके उपयोग क्या हैं, विस्तार से पढ़ें.

Supersolid Light

हाल ही में इटली के वैज्ञानिकों ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, उन्होंने पहली बार प्रकाश (Light) को ‘फ्रीज’ कर supersolid अवस्था में प्रदर्शित किया है। यह क्वांटम भौतिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

Supersolid क्या होता है?

  • Supersolid एक अद्वितीय अवस्था है जिसमें पदार्थ में ठोस जैसी संरचनात्मक कठोरता होती है, साथ ही यह बिना घर्षण के बहने (frictionless flow) की क्षमता भी रखता है।
  • यह गुण इसे superfluid से अलग बनाता है क्योंकि superfluid में केवल प्रवाहशीलता होती है लेकिन ठोस जैसी संरचना नहीं।
  • इससे पहले supersolidity केवल Bose-Einstein Condensate (BEC) में देखी गई थी। BEC वह अवस्था है जब bosons (एक विशेष प्रकार के कण) को absolute zero के निकट ठंडा किया जाता है और वे एक ही क्वांटम अवस्था में आ जाते हैं।

वैज्ञानिकों ने प्रकाश को Supersolid कैसे बनाया?

  • पारंपरिक ‘फ्रीजिंग’ यानी तापमान घटाकर जमाने की बजाय, वैज्ञानिकों ने क्वांटम तकनीकों का सहारा लिया।
  • उन्होंने एक semiconductor प्लेटफॉर्म विकसित किया, जो photons को conductors में electrons की तरह नियंत्रित कर सके।
  • इस प्लेटफॉर्म में gallium arsenide structure का इस्तेमाल किया गया, जिसमें सूक्ष्म स्तर पर ridges बनाए गए थे।
  • एक लेज़र किरण चलाकर वैज्ञानिकों ने polaritons उत्पन्न किए; ये hybrid कण हैं जो light और matter दोनों के गुण रखते हैं।
  • photons की संख्या बढ़ने पर satellite condensates बने, जिनमें समान ऊर्जा लेकिन विपरीत wavenumbers देखे गए। यह supersolidity का संकेत है क्योंकि इससे एक spatial pattern बना जो ठोस जैसी संरचना को दर्शाता है।

क्वांटम प्रभावों की भूमिका

  • यह प्रक्रिया ultra-low temperature पर हुई, क्योंकि absolute zero के पास क्वांटम प्रभाव प्रमुख होते हैं।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार, यह supersolidity in light की समझ का सिर्फ आरंभ है।

इसके संभावित अनुप्रयोग

  • Supersolid light भविष्य में अधिक स्थिर quantum bits (qubits) के निर्माण में सहायक हो सकती है। Qubits जितने स्थिर होंगे, quantum computers उतने शक्तिशाली और भरोसेमंद होंगे।
  • ऑप्टिकल तकनीक और Photonic Circuits:
  • प्रकाश को इस स्तर पर नियंत्रित करने की क्षमता photonic circuits और optical devices को क्रांतिकारी रूप से बदल सकती है।
  • मौलिक शोध: यह खोज क्वांटम यांत्रिकी की मौलिक समझ को भी आगे बढ़ाएगी और नए सिद्धांतों के विकास में मदद करेगी।

Supersolid light की खोज यह दर्शाती है कि प्रकाश को भी पदार्थ की दुर्लभ अवस्थाओं में बदला जा सकता है। भविष्य में यह तकनीक computing, संचार और भौतिकी के बुनियादी शोध में एक नई क्रांति ला सकती है।

Supersolid Light पर MCQs

Q 1. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने प्रकाश को ‘फ्रीज’ करके supersolid अवस्था में प्रदर्शित किया है?
A) भारत
B) अमेरिका
C) इटली
D) जापान

सही उत्तर: C) इटली
व्याख्या: इटली के वैज्ञानिकों ने पहली बार प्रकाश को supersolid अवस्था में बदलने में सफलता पाई है।

Q 2. Supersolid अवस्था किस प्रकार की विशेषता प्रदर्शित करती है?
A) केवल ठोस जैसी संरचना
B) केवल द्रव जैसी प्रवाहशीलता
C) ठोस जैसी संरचना और frictionless प्रवाह दोनों
D) गैसीय अवस्था

सही उत्तर: C) ठोस जैसी संरचना और frictionless प्रवाह दोनों
व्याख्या: Supersolid अवस्था एक दुर्लभ अवस्था है जिसमें ठोस जैसी कठोरता और बिना घर्षण के प्रवाह दोनों गुण होते हैं।

Q 3. वैज्ञानिकों ने प्रकाश को ‘फ्रीज’ करने के लिए किस तकनीक का उपयोग किया?
A) सामान्य तापमान पर प्रकाश को जमाना
B) पारंपरिक कूलिंग तकनीक
C) क्वांटम तकनीक और semiconductor प्लेटफार्म
D) चुंबकीय क्षेत्र

सही उत्तर: C) क्वांटम तकनीक और semiconductor प्लेटफार्म
व्याख्या: उन्होंने gallium arsenide structure में polaritons बनाकर photons को supersolid अवस्था में लाया।

Q 4. Supersolid अवस्था पहले किस प्रकार की अवस्था में देखी गई थी?
A) Plasma
B) Bose-Einstein Condensate (BEC)
C) Superconductor
D) Liquid Crystal

सही उत्तर: B) Bose-Einstein Condensate (BEC)
व्याख्या: Supersolidity का पहले केवल BEC में अवलोकन किया गया था, जिसमें bosons लगभग absolute zero तापमान पर एक ही क्वांटम अवस्था में आ जाते हैं।

Q 5. Supersolid Light की खोज का कौन-सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है?
A) पारंपरिक कंप्यूटिंग
B) कृषि विज्ञान
C) क्वांटम कंप्यूटिंग और ऑप्टिकल तकनीक
D) अंतरिक्ष पर्यटन

सही उत्तर: C) क्वांटम कंप्यूटिंग और ऑप्टिकल तकनीक
व्याख्या: Supersolid light के माध्यम से अधिक स्थिर qubits बनाए जा सकते हैं जो भविष्य में quantum computing को मजबूती देंगे और photonic circuits को बेहतर बनाएंगे।

Leave a Comment