6 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs MCQs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

6 July 2025 Current Affairs MCQs in Hindi: पढ़ें आज की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विश्लेषण UPSC, CGPSC, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए। जानिए ग्लोबल रिपोर्ट्स, national and International Issues, नीति आयोग, अंतरिक्ष मिशन, और आर्थिक पहलें।

Daily Current Affairs MCQs

आपका स्वागत है 6 जुलाई 2025 के Daily Current Affairs MCQs में, जहाँ हम भारत और विश्व की उन प्रमुख घटनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं जो UPSC, PSC, SSC, और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज की तारीख से संबंधित करेंट अफेयर्स में अंतरिक्ष अनुसंधान, वैश्विक शांति रिपोर्ट, नीतिगत दस्तावेज़, कृषि और तकनीक आधारित पहलें सम्मिलित हैं। यह लेख विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो डेली करंट अफेयर्स, जैसे टॉपिक्स की गहन तैयारी कर रहे हैं। यह रहे 6 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स पर आधारित MCQs सेक्शन हिंदी में UPSC, PSC, SSC, Vyapam जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

Q. हाल ही में समाचारों में रही River Seine निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?
A) जर्मनी
B) फ्रांस
C) बेल्जियम
D) स्विट्ज़रलैंड

उत्तर: B) फ्रांस
River Seine पेरिस में बहती है जो फ्रांस की राजधानी है। प्रतिबंध 1923 में लगा, स्वच्छता से जल गुणवत्ता सुधरी और 2025 में अनुमति दी गई।

Q. हाल ही में BRICS 2025 शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित होगा?
A) मॉस्को
B) नई दिल्ली
C) शंघाई
D) रियो डी जनेरियो

उत्तर: D) रियो डी जनेरियो
स्पष्टीकरण: July 6-7 BRICS summit 2025 रियो डी जनेरियो में संपन्न किया जाएगा ।

Q. उष्णकटिबंधीय चक्रवात (tropical cyclone) की परिभाषा क्या है?
A) ऊँचे दबाव के क्षेत्र से आरंभ होने वाला तेज़ हवाओं वाला तूफान
B) निम्न दबाव का वृत्ताकार चक्रवात जो गर्म उष्णकटिबंधीय समुद्रों पर बनता है
C) जमीन पर बनने वाला गरज-चमक सहित का तूफ़ान
D) केवल शीतोष्ण क्षेत्रों में बनने वाला तूफ़ान

सही उत्तर: B
व्याख्या: उष्णकटिबंधीय चक्रवात एक ऐसा तीव्र वृत्ताकार तूफानी सिस्टम है जो गर्म उष्णकटिबंधीय अथवा उप-उष्णकटिबंधीय समुद्रों पर बनता है, इसमें निम्न हवा दबाव और भारी वर्षा होती है । उष्णकटिबंधीय तूफान Chantal का केंद्र दक्षिण कैरोलिना तट से लगभग 150 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

Q. Assertion-Reason:
Assertion (A): डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अनुच्छेद 370 का घोर विरोध किया था।
Reason (R): वह ‘दो विधान, दो निशान और दो प्रधान’ के सख्त विरोधी थे।
A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।

B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
C) A सही है लेकिन R गलत है।
D) A गलत है लेकिन R सही है।

उत्तर: A
व्याख्या: अनुच्छेद 370 के विरोध का मुख्य कारण यही था कि वह भारत में कोई दोहरी व्यवस्था नहीं चाहते थे, इसलिए R, A को सही रूप से स्पष्ट करता है।

Q. Assertion-Reason Type:
Assertion (A): BRICS ने अभी तक वैकल्पिक मुद्रा बनाने की कोई योजना नहीं बनाई है।
Reason (R): BRICS स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को एक विकल्प के रूप में देखता है और यह डॉलर के खिलाफ कदम नहीं है।

a) A और R दोनों सही हैं और R, A को सही ढंग से समझाता है।
b) A और R दोनों सही हैं पर R, A को सही नहीं समझाता।
c) A सही है पर R गलत है।
d) A गलत है पर R सही है।

सही उत्तर: (a)
व्याख्या: राजदूत ने स्पष्ट कहा कि BRICS की कोई वैकल्पिक मुद्रा नहीं होगी, और स्थानीय मुद्रा व्यापार विकल्प के रूप में रहेगा।

5 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs in Hindi for UPSC, PSC, SSC

Leave a Comment