CGPSC Interview Postponed 2026: State Service Exam 2025 नई डेट व असली कारण
CGPSC State Service Exam 2025 (राज्य सेवा परीक्षा) के 20 सितंबर से होने वाले इंटरव्यू स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। psc.cg.gov.in पर नई डेट और नोटिस यहाँ देखें।
CGPSC State Service Exam 2025 (राज्य सेवा परीक्षा) के 20 सितंबर से होने वाले इंटरव्यू स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। psc.cg.gov.in पर नई डेट और नोटिस यहाँ देखें।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने संबंधित सरकारी एवं संबद्ध कर्मचारियों के लिए अन्य शासकीय सेवाओं और उच्च पदों पर आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 वर्ष करने को मंजूरी दी है। जानिए इस फैसले का लाभ किसे मिलेगा और क्या यह सभी अभ्यर्थियों पर लागू होगा।
बस्तर दशहरा 2026 की पूरी जानकारी पढ़ें। 75 दिन के इस पर्व की पाट जात्रा, ठुरलू खोटला, रथ परंपरा, निशा जात्रा, भीतर रैनी और मुरिया दरबार जानें।
छत्तीसगढ़ AI मिशन, डिजिटल प्रशासन, भारी मशीन निर्माण और ऑनलाइन सरकारी सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी। जानिए परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण तथ्य, विश्लेषण, MCQs और पूरी जानकारी।
CGPSC Subedar SI Answer Key 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की संशोधित (अंतिम) मॉडल उत्तर कुंजी 03 अगस्त 2026 को जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं।
CGPSC AE Recruitment 2026 Out, Apply Online for 46 Assistant Engineer Posts CGPSC AE Recruitment 2026 Out, Apply Online for 46 Assistant Engineer Posts Updated on: May 2026 Online Applications are open from 13 May 2026 to 11 June 2026. CGPSC AE Recruitment 2026 The Chhattisgarh Public Service Commission (CGPSC) has released the official notification for the State Engineering Service Examination 2026 to recruit Assistant Engineers in various government departments. A total of 46 vacancies have been announced for Civil, Electrical, and Mechanical Engineering graduates. The online application process started on 13 May 2026 and will continue until 11 June 2026. Interested candidates can apply through the official CGPSC portal. CGPSC AE Recruitment 2026 Overview Particular Details Organization Chhattisgarh Public Service Commission Exam Name State Engineering Service Examination 2026 Post Name Assistant Engineer Total Vacancies 46 Application Mode Online Start Date 13 May 2026 Last Date 11 June 2026 Tentative Exam Date 16 August 2026 Salary ₹56,100 – ₹1,77,500 Job Location Chhattisgarh Important Dates Event Date Notification Release 08 May 2026 Application Start Date 13 May 2026 Last Date to Apply 11 June 2026 Free Correction Window 12 June – 14 June 2026 Paid Correction Window 15 June – 17 June 2026 Exam Date 16 August 2026 CGPSC AE Vacancy 2026 Post Name Vacancies Assistant Engineer (Civil) – PWD 42 Assistant Engineer (Electrical/Mechanical) – PWD 3 Assistant Engineer (Civil) – GAD 1 Total 46 Educational Qualification Civil Engineering Electrical Engineering Mechanical Engineering Equivalent Government Recognized Qualification Age Limit Minimum Age: 21 Years Maximum Age: 30 Years CG Residents: Up to 40 Years Additional Relaxation as per Rules CGPSC AE Salary 2026 Pay Matrix Level-12 Salary: ₹56,100 – ₹1,77,500 DA, HRA and other allowances are applicable. Selection Process Written Examination Interview Document Verification Medical Examination Documents Required Passport Size Photograph Signature Engineering Degree Certificate Mark Sheets Identity Proof Category Certificate Domicile Certificate PwD Certificate How to Apply Online? Step 1: Visit Official Website Step 2: Open AE Notification Step 3: Register Yourself Step 4: Fill Application Form Step 5: Upload Documents Step 6: Pay Fee Step 7: Verify Details Step 8: Submit Form Step 9: Print Confirmation Why Apply for CGPSC Assistant Engineer? Permanent Government Job Level-12 Salary Gazetted Officer Status Career Growth Opportunities Pension Benefits Job Security Government Perks & Allowances Frequently Asked Questions (FAQs) How many vacancies are available? CGPSC has announced 46 Assistant Engineer vacancies. What is the last date to apply? The last date to apply online is 11 June 2026. What is the salary of CGPSC AE? The salary ranges from ₹56,100 to ₹1,77,500 under Level-12. What is the exam date? The tentative exam date is 16 August 2026. Download Official Notification PDF
CG Vyapam Exam Calendar 2025–26 announced. Check all 31 exam dates, posts, and departments. Download schedule PDF and plan your preparation.
Chhattisgarh Current Affairs : 26 August 2025 छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 26 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़ । छत्तीसगढ़ में गौधाम योजना की शुरुआत : गोवंश संरक्षण की नई पहल छत्तीसगढ़ सरकार ने गौधाम योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य गौ माता के संरक्षण और सुरक्षा करना है। इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास के गाँवों में गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इन गौधामों में पर्याप्त चारा, पानी, शेड और बाड़े की व्यवस्था होगी। योजना के तहत निराश्रित और घूमंतु गोवंश को आश्रय प्रदान किया जाएगा। यह पहल पशु संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण विकास और सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ में इको-टूरिज्म विकास पर केंद्रीय वन मंत्री से चर्चा बस्तर क्षेत्र अपनी प्राकृतिक संपदा, घने वनों और पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन लंबे समय से नक्सलवाद की समस्या से प्रभावित रहा है। अब सरकार इसे इको-टूरिज्म और स्वरोजगार का नया मॉडल बनाकर विकास की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है।उद्देश्यबस्तर में इको-टूरिज्म का विकास।आदिवासी युवाओं को स्वरोजगार और वन-आधारित उद्योगों से जोड़ना।नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास सुनिश्चित करना।प्राकृतिक संसाधनों का सतत उपयोग।मुख्य तथ्यमुलाकात: केदार कश्यप (छत्तीसगढ़ वन मंत्री) और भूपेंद्र यादव (केंद्रीय वन मंत्री), नई दिल्ली।चर्चा विषय: इको-टूरिज्म, आदिवासी विकास, नक्सल समस्या के बाद स्वरोजगार।प्रमुख पर्यटन स्थल: इंद्रावती, कांगेर घाटी, तीरथगढ़, चित्रकोट।कार्यक्रम का उल्लेख: एक भारत श्रेष्ठ भारत 2.0लाभआदिवासी युवाओं को रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण।बस्तर की सांस्कृतिक व प्राकृतिक धरोहर का संरक्षण और प्रचार।नक्सलवाद के प्रभाव को कम करने में सहयोग।छत्तीसगढ़ की पर्यटन और अर्थव्यवस्था को गति।चुनौतियाँनक्सलवाद मुक्त क्षेत्रों में सुरक्षा और अधोसंरचना की गारंटी।पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना।स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण व कौशल विकास की आवश्यकता। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 : छत्तीसगढ़ के दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए देशभर से 45 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ के दो शिक्षक – डॉ. जुगल सिंह और संतोष कुमार चौरसिया भी शामिल हैं। इनका सम्मान 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जाएगा। पुरस्कार के तहत प्रत्येक शिक्षक को ₹50,000 नगद व रजत पदक प्रदान किया जाएगा। डॉ. जुगल सिंह वर्तमान में शासकीय माध्यमिक विद्यालय कटगी, बिलासपुर में पदस्थ हैं, वहीं संतोष कुमार चौरसिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया, संतल में कार्यरत हैं। दोनों शिक्षकों को शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान और विद्यार्थियों पर सकारात्मक प्रभाव डालने हेतु सम्मानित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश: सरताज फूड्स को 100 करोड़ का प्रस्ताव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान के ओसाका शहर में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में जापानी कंपनियों को राज्य में निवेश का न्योता दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरताज फूड्स ओसाका को छत्तीसगढ़ में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने हेतु 100 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया। कार्यक्रम में नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण, संसाधन और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है।
Chhattisgarh Current Affairs : 23 August 2025 छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 23 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 23 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़ । राज्य के ऊर्जा शिक्षा उद्यान होंगे नेट जीरोछत्तीसगढ़ राज्य के सभी ऊर्जा शिक्षा उद्यान अब नेट जीरो बनने जा रहे हैं। क्रेडा (छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) द्वारा यह पहल की गई है जिसके अंतर्गत राजनांदगांव और बिलासपुर ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में 50-50 किलोवाट क्षमता के ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित किए गए हैं। इन उद्यानों की स्थापना का उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देना है।इन उद्यानों में अब उतनी ही मात्रा में बिजली का उत्पादन होगा जितनी खपत होगी, जिससे ये उद्यान नेट जीरो की श्रेणी में आ जाएंगे। इस पहल से न केवल बिजली बिल में भारी बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान मिलेगा। अनुमान के अनुसार, इन सोलर पावर प्लांट्स की स्थापना से प्रतिवर्ष लगभग 127 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 21 गांवों का विस्थापन प्रारंभछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले गांवों का विस्थापन प्रारंभ हो गया है। इस रिजर्व में कुल 76 गांव आते हैं, जिनमें से पहले चरण में 21 गांवों को विस्थापन के लिए चयनित किया गया है। जो परिवार अपनी इच्छा से विस्थापित होना चाहते हैं, उन्हें 15 लाख रुपये नकद एवं बसने के लिए जमीन दी जाएगी। अब तक केवल एक गांव के ग्रामीणों ने सहमति दी है, जबकि कई लोग नक्सलवाद से प्रभावित होकर पहले ही गांव छोड़ चुके हैं। ग्रामीणों के विस्थापन के बाद यह रिजर्व, जो पिछले 40 वर्षों से पर्यटकों के लिए बंद था, पुनः पर्यटन हेतु खोला जाएगा। परंपरा और आस्था का अनोखा संगम : बस्तर का मांझी कोर्ट जातर्राआस्था और परंपरा का अनोखा संगम मांझी कोर्ट जातर्रा बस्तर के केराकाल में आयोजित हुआ। इस आयोजन में देवी-देवता अपने पुजारियों, मांझियों, मुखियाओं और भक्तों के साथ एक स्थान पर एकत्र होते हैं। यहां पारिवारिक झगड़े, जमीन-जायदाद के विवाद और गांवों के आपसी मतभेद देवी-देवताओं की अदालत में प्रस्तुत किए जाते हैं। देवी-देवता अपने पुजारियों और मुखियाओं के माध्यम से फैसले सुनाते हैं। ग्रामीण इन निर्णयों को अंतिम और निष्पक्ष मानकर स्वीकार करते हैं। यह परंपरा बस्तर के आदिवासी समाज में आस्था और सामाजिक न्याय की गहरी झलक प्रस्तुत करती है।विशेष परंपरामां बेमांगाई की उपासना के दौरान अब बिलासपुर की कला बेड़ भी चढ़ाई जाती है।मांझी कोर्ट में मामीली देवी के पुत्र सोमेश्वर देव का स्वरूप कक्ष अंतिम अनुष्ठान के रूप में संपन्न होता है।खान देव : सौहार्द और उपचार के प्रतीकबस्तर अंचल में खान देव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। लोकमान्यता है कि वे चिकित्सक थे और बीमारियों का उपचार करते थे।मांझी परंपरा को उनकी स्मृति में ही प्रतिष्ठित किया गया।खान देव का मंदिर भी विद्यमान है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर पूजा-अर्चना करते हैं।मांझी कोर्ट जातर्रायह पारंपरिक आयोजन बस्तर के केराकाल क्षेत्र में आयोजित होता है।यहां देवी-देवताओं को एक ही मंच पर विराजित कर आपसी विवादों का निपटारा किया जाता है।यह आयोजन स्थानीय समाज की आस्था, परंपरा और न्यायिक व्यवस्था की अनोखी झलक प्रस्तुत करता है।
Chhattisgarh Current Affairs : 22 August 2025 छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 22 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 22 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़ । छत्तीसगढ़ में चावल निर्यात को मिलेगा बढ़ावा भारतीय रेल मालवाहक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों ने नया रायपुर (अटल नगर) स्थित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) का दौरा किया। इस दौरान चावल निर्यातकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएसआईडीसी के कार्यकारी निदेशक आलोक कटियार ने की। रेल अधिकारियों ने चावल निर्यात को सुगम बनाने हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में प्रमुख समस्या कंटेनरों की कमी और बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आवश्यकताओं पर रही। निर्यातकों ने भरोसा जताया कि सरकार और रेलवे के सहयोग से राज्य में चावल निर्यात की संभावनाएं और बढ़ेंगी। कलचुरी राजवंश की ऐतिहासिक धरोहर – 200 वर्षीय किला कोटागांव, बालोद जिले के डोंडी ब्लॉक का एक स्वतंत्र ग्राम पंचायत है, जहाँ कलचुरी राजवंश का लगभग 200 वर्ष पुराना किला स्थित है। यह किला 350 फीट ऊँची पहाड़ी पर माँ किर्रलावाली मंदिर के समीप बना है और आज भी सुरक्षित है। पास ही बेहरडी बांध प्राकृतिक सौंदर्य को और भी आकर्षक बनाता है। बरसात के मौसम में यह स्थान अत्यधिक मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। यहाँ हर साल हजारों पर्यटक माँ किर्रलावाली के दर्शन और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आते हैं। पंचायत की जनसंख्या 3100 है और साक्षरता दर 90% है, जबकि प्रमुख आजीविका स्रोत कृषि है। छत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि (2024-25) छत्तीसगढ़ ने खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य को लगभग 15 हजार करोड़ रुपये का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है। राज्य में 29 नई खनिज परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें बॉक्साइट, सोना, ग्लूकोनाइट, लिथियम और टाइटेनियम जैसे खनिज शामिल हैं। इनमें से 11 परियोजनाएं स्ट्रेटजिक और क्रिटिकल मिनरल्स पर केंद्रित होंगी। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने 2500 मिलियन टन चुनापत्थर और 93 मिलियन टन लौह अयस्क का भंडार आकलित किया है। केंद्र सरकार ने बॉक्साइट और चुनापत्थर की 2 परियोजनाओं को स्वीकृति दी है, वहीं निजी संस्थानों को लिथियम, टैंटलम व टाइटेनियम जैसे दुर्लभ खनिजों की खोज की अनुमति दी गई है।