छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स : 26 अगस्त 2025 | CGPSC Exam, CG Vyapam, Sarkari Exam
Chhattisgarh Current Affairs : 26 August 2025 छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 26 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त 2025 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं, जो CGPSC, vyapam और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सुधार, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह जानकारी आपको परीक्षा की दृष्टि से अद्यतन रखने के साथ-साथ राज्य के समसामयिक परिदृश्य की गहन समझ भी प्रदान करेगी। स्रोत: नवभारत न्यूज़पेपर, दैनिक भास्कर, DPR Chhattisgarh अन्य ऑथेंटिक न्यूज़ । छत्तीसगढ़ में गौधाम योजना की शुरुआत : गोवंश संरक्षण की नई पहल छत्तीसगढ़ सरकार ने गौधाम योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य गौ माता के संरक्षण और सुरक्षा करना है। इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास के गाँवों में गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इन गौधामों में पर्याप्त चारा, पानी, शेड और बाड़े की व्यवस्था होगी। योजना के तहत निराश्रित और घूमंतु गोवंश को आश्रय प्रदान किया जाएगा। यह पहल पशु संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण विकास और सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ में इको-टूरिज्म विकास पर केंद्रीय वन मंत्री से चर्चा बस्तर क्षेत्र अपनी प्राकृतिक संपदा, घने वनों और पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन लंबे समय से नक्सलवाद की समस्या से प्रभावित रहा है। अब सरकार इसे इको-टूरिज्म और स्वरोजगार का नया मॉडल बनाकर विकास की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है।उद्देश्यबस्तर में इको-टूरिज्म का विकास।आदिवासी युवाओं को स्वरोजगार और वन-आधारित उद्योगों से जोड़ना।नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास सुनिश्चित करना।प्राकृतिक संसाधनों का सतत उपयोग।मुख्य तथ्यमुलाकात: केदार कश्यप (छत्तीसगढ़ वन मंत्री) और भूपेंद्र यादव (केंद्रीय वन मंत्री), नई दिल्ली।चर्चा विषय: इको-टूरिज्म, आदिवासी विकास, नक्सल समस्या के बाद स्वरोजगार।प्रमुख पर्यटन स्थल: इंद्रावती, कांगेर घाटी, तीरथगढ़, चित्रकोट।कार्यक्रम का उल्लेख: एक भारत श्रेष्ठ भारत 2.0लाभआदिवासी युवाओं को रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण।बस्तर की सांस्कृतिक व प्राकृतिक धरोहर का संरक्षण और प्रचार।नक्सलवाद के प्रभाव को कम करने में सहयोग।छत्तीसगढ़ की पर्यटन और अर्थव्यवस्था को गति।चुनौतियाँनक्सलवाद मुक्त क्षेत्रों में सुरक्षा और अधोसंरचना की गारंटी।पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना।स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण व कौशल विकास की आवश्यकता। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 : छत्तीसगढ़ के दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए देशभर से 45 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ के दो शिक्षक – डॉ. जुगल सिंह और संतोष कुमार चौरसिया भी शामिल हैं। इनका सम्मान 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जाएगा। पुरस्कार के तहत प्रत्येक शिक्षक को ₹50,000 नगद व रजत पदक प्रदान किया जाएगा। डॉ. जुगल सिंह वर्तमान में शासकीय माध्यमिक विद्यालय कटगी, बिलासपुर में पदस्थ हैं, वहीं संतोष कुमार चौरसिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया, संतल में कार्यरत हैं। दोनों शिक्षकों को शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान और विद्यार्थियों पर सकारात्मक प्रभाव डालने हेतु सम्मानित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश: सरताज फूड्स को 100 करोड़ का प्रस्ताव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान के ओसाका शहर में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में जापानी कंपनियों को राज्य में निवेश का न्योता दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरताज फूड्स ओसाका को छत्तीसगढ़ में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने हेतु 100 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया। कार्यक्रम में नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण, संसाधन और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है।